CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सीजफायर पर PAK के साथ विदेश मंत्री और NSA स्तर पर नहीं हुई कोई वार्ता, भारत ने साफ किया रुख

सीजफायर पर PAK के साथ विदेश मंत्री और NSA स्तर पर नहीं हुई कोई वार्ता, भारत ने साफ किया रुख

By Newsdesk Admin 11/05/2025
Share

सीजी भास्कर 11 मई भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ युद्धविराम को लेकर इंटरनेशनल मीडिया में चल रही कुछ खबरों का खंडन किया है और इन्हें झूठा और मनगढ़ंत बताया है. भारतीय विदेश मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने रविवार को बताया कि सीजफायर को लेकर पाकिस्तान के साथ विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की कोई वार्ता नहीं हुई थी.

पाकिस्तानी सेना के डीजीएमओ की ओर से बातचीत की पहल की गई थी और इंडियन आर्मी के डीजीएमओ ने उनसे बात की. सीएनएन की एक रिपोर्ट में पहले कहा गया था कि वाशिंगटन द्वारा ‘खतरनाक खुफिया जानकारी’ प्राप्त करने के बाद, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने युद्धविराम की दिशा में बातचीत को प्रोत्साहित करने के लिए सीधे पीएम मोदी से संपर्क किया.सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मुद्दे की संवेदनशीलता को देखते हुए उस खुफिया जानकारी के बारे में खुलासा नहीं किया गया, जिस कारण वेंस को बिना देर किए पीएम मोदी से संपर्क करना पड़ा. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस खुफिया जानकारी ने अमेरिकी नेतृत्व को तत्काल हस्तक्षेप करने के लिए मजबूर किया. वेंस ने कथित तौर पर प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि दोनों देशों के बीच तनाव ऐसी स्थिति में पहुंच सकता है, जहां से पीछे लौटना संभव नहीं होगा.

सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) स्तर पर वार्ता का प्रस्ताव रखा था, लेकिन भारत की ओर से एनएसए या विदेश मंत्री स्तर पर ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई. सिर्फ दोनों देशों की थल सेना के सैन्य अभियान महानिदेशक (DGMO) के बीच चर्चा हुई.भारत ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि वह कश्मीर के मामले में किसी की मध्यस्थता नहीं चाहता. यह बात ऐसे समय में सामने आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लंबे समय से चले आ रहे कश्मीर विवाद पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की पेशकश की है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मध्यस्थता की पेशकश का स्वागत किया और ट्रंप को ऐसा करने की इच्छा व्यक्त करने के लिए धन्यवाद दिया. लेकिन भारत ने अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि पाकिस्तान के साथ सिर्फ उसके कब्जे वाले कश्मीर को वापस लेने पर ही बात होगी.

विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने कहा, ‘कश्मीर पर हमारी स्थिति बहुत स्पष्ट है, अब केवल एक मामला बचा है- पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की वापसी. इसके अलावा बात करने के लिए कुछ नहीं है. अगर वे आतंकवादियों को सौंपने की बात करते हैं, तो हम बात कर सकते हैं. हमारा किसी अन्य विषय पर उनसे बातचीत का कोई इरादा नहीं है. हम नहीं चाहते कि कोई मध्यस्थता करे. हमें किसी की मध्यस्थता की जरूरत नहीं है.’ डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को तनाव कम करने पर सहमत होने के लिए भारत और पाकिस्तान की प्रशंसा की और कश्मीर विवाद पर दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की पेशकश की थी

. चार दिनों तक चले हवाई हमलों के बाद शनिवार को भारत और पाकिस्तान तनाव कम करने पर सहमत हो गए थे. यह घोषणा सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की और बाद में इस्लामाबाद और नई दिल्ली ने इसकी पुष्टि की.

You Might Also Like

Assam Fake Passport Controversy : जाली पासपोर्ट विवाद पर सियासी घमासान, मुख्यमंत्री ने आरोपों को बताया डिजिटल साजिश, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

Lady SI vs Senior Citizen : पार्किंग को लेकर महिला SI और बुजुर्ग भिड़े, मंचा बवाल और FIR दर्ज

Excise Policy Case CBI : हाई कोर्ट में तीखी झड़प, खुद जिरह पर उतरे अरविंद, तुषार मेहता बोले- “ये अदालत ‘नौटंकी’ के लिए नहीं”

Chhattisgarh DA Approval 2026 : MP सरकार ने बढ़ाया 3% महंगाई भत्ता, छत्तीसगढ़ के रिटायर कर्मचारियों को भी मिली बड़ी सौगात

PM Modi Easter Wishes 2026 : पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, यीशु मसीह की शिक्षाओं से ‘दया और सामाजिक एकता’ का आह्वान

Newsdesk Admin 11/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Assam Fake Passport Controversy : जाली पासपोर्ट विवाद पर सियासी घमासान, मुख्यमंत्री ने आरोपों को बताया डिजिटल साजिश, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

Assam Fake Passport Controversy : असम में कथित…

Chhattisgarh Crime : पुरानी रंजिश में हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी देने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, दहशत फैलाने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार

भिलाई नगर: Chhattisgarh Crime : दुर्ग पुलिस ने…

IPL Betting Arrest : क्रेटा कार में घूम-घूम कर खिला रहे थे IPL सट्टा, ‘बेट भाई 9’ के जरिए लाखों का दांव लगाने वाले 3 सट्टेबाज गिरफ्तार

भिलाई नगर: IPL Betting Arrest : आईपीएल (IPL)…

Indian Army Recruitment 2026 : युवाओं के पास सेना में जाने का एक और मौका, अग्निवीर और अन्य पदों के लिए अब 10 अप्रैल तक होंगे रजिस्ट्रेशन

सीजी भास्कर, 06 अप्रैल | भारतीय सेना का…

Kanker District Recruitment 2026 : पंचायत सचिव भर्ती की राह हुई आसान, कौशल परीक्षा के बाद मेरिट लिस्ट जारी

सीजी भास्कर, 06 अप्रैल | सरकारी नौकरी की…

You Might Also Like

देश-दुनियाराजनीति

Assam Fake Passport Controversy : जाली पासपोर्ट विवाद पर सियासी घमासान, मुख्यमंत्री ने आरोपों को बताया डिजिटल साजिश, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

06/04/2026
देश-दुनिया

Lady SI vs Senior Citizen : पार्किंग को लेकर महिला SI और बुजुर्ग भिड़े, मंचा बवाल और FIR दर्ज

06/04/2026
देश-दुनियाराजनीति

Excise Policy Case CBI : हाई कोर्ट में तीखी झड़प, खुद जिरह पर उतरे अरविंद, तुषार मेहता बोले- “ये अदालत ‘नौटंकी’ के लिए नहीं”

06/04/2026
छत्तीसगढ़देश-दुनिया

Chhattisgarh DA Approval 2026 : MP सरकार ने बढ़ाया 3% महंगाई भत्ता, छत्तीसगढ़ के रिटायर कर्मचारियों को भी मिली बड़ी सौगात

05/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?