CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 10वीं क्लास में सिर्फ एक ही छात्रा, पढ़ाते थे 7 टीचर, फिर भी हो गई फेल… गजब है ग्वालियर के इस स्कूल की कहानी

10वीं क्लास में सिर्फ एक ही छात्रा, पढ़ाते थे 7 टीचर, फिर भी हो गई फेल… गजब है ग्वालियर के इस स्कूल की कहानी

By Newsdesk Admin
13/05/2025
Share

सीजी भास्कर 13 मई मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लखनपुरा हाई स्कूल है. इस स्कूल की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है. इस स्कूल में 10 कक्षाओं यानी एक से लेकर 10वीं तक पूरे स्कूल में सिर्फ 34 स्टूडेंट्स हैं और इनके लिए 7 टीचर्स हैं. इन 7 शिक्षकों में से भी 3 अतिथि हैं. इस स्कूल की 10वीं कक्षा में सिर्फ एक छात्रा थी और वह भी फेल हो गई. 10वीं की छात्रा के हर सब्जेक्ट में थ्योरी में 4 से 7 नंबर ही आए.

10वीं की छात्रा 500 में से महज 133 मार्क्स ही हासिल कर पाई और फेल हो गई. यानी इस स्कूल की पूरी 10वीं कक्षा फेल हो गई. क्योंकि पूरी कक्षा में ये अकेली छात्रा ही थी. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस स्कूल की क्या हालत है. हालांकि छात्रा की उपस्थिति पूरी थी. कुछ ऐसे ही हालात गुना के खजूरी स्कूल के भी रहे. यहां भी दोनों परीक्षार्थी परीक्षा में फेल हो गए.70 प्रतिशत से ज्यादा बच्चे फेलपरीक्षा में इस बार सिर्फ इन दो स्कूल के नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र की स्थिति खराब रही. 25 स्कूलों में 70 प्रतिशत से ज्यादा बच्चे फेल हो गए हैं. ग्वालियर के लखनपुरा ही नहीं बल्कि 87 स्कूल ऐसे हैं, जिनकी स्थिति और चिंताजनक है. इनमें स्टूडेंट्स की संख्या 10 से भी ज्यादा कम है यानी पूरे स्कूल में सिर्फ 10 छात्र ही पढ़ते हैं.

जिला पंचायत सदस्य आशा जसवंत सिंह झाला ने जानकारी देते हुए बताया कि घाटीगांव ब्लॉक के भी कई गांवों के स्कूलों के भी यही हालात हैं.प्रिंसिपल की सैलरी रोकने का एक्शनइसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कई स्कूल ऐसे हैं, जिनमें शिक्षक हैं.

लेकिन स्कूल में पढ़ने वाले सिर्फ 2 से 3 ही बच्चे हैं. लखनपुरा का तो रिजल्ट ही जीरो रहा है. इसको लेकर डीईओ अजय कटियार ने कहा कि इस मामले की जांच कराई जा रही है. हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान 8 लोगों का सेटअप बनाया जाता है. इनमें से एक प्रिंसिपल, लैब असिस्टेंट और 6 टीचर होते हैं. ऐसे में जिन स्कूलों का रिजल्ट कम हैं. उन स्कूलों के प्रिंसिपल की सैलरी रोकने का एक्शन लिया जा रहा है.

Bihar Cricket Match Violence : टीम इंडिया का विकेट गिरने पर जश्न मनाना पड़ा भारी, भीड़ की पिटाई से युवक की मौत
आगे आगे Mom पीछे 4 बच्चे… परिवार के साथ Night वॉक पर निकली बाघिन, कार के अंदर से बना विडियो
PM Modi Macron Talks : पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों की बातचीत में शांति, सहयोग और रणनीतिक साझेदारी पर जोर
छत्तीसगढ़ : गणेश विसर्जन को जा रहे जुलूस में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो, देखिए विडियो, 3 की मौत, 22 घायल
फर्टिलिटी सेंटर में सरोगेसी घोटाला: DNA मैच नहीं, डॉक्टर समेत 10 गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Smart Meter Protest
Smart Meter Protest : स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा अभियान, घर-घर भरवाए जाएंगे आवेदन, बढ़े बिजली बिलों पर भी घेरा

बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर को लेकर…

Intern Doctors
Intern Doctors : मेडिकल कॉलेज में इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर किया कार्य बहिष्कार

जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को…

Air India Flight
Air India Flight : फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में मचा हड़कंप, भीषण टर्बुलेंस में 12 घायल, सुरक्षित हुई लैंडिंग

थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एयर…

Kulgam Terror Attack
Kulgam Terror Attack : कुलगाम हमले पर कांग्रेस का सरकार से सवाल, मजदूरों के शव घर क्यों नहीं लाए गए, मुआवजा बढ़ाने की भी मांग

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में…

Raipur Job Fair
Raipur Job Fair : रायपुर में कल लगेगा रोजगार मेला, 137 पदों पर भर्ती, 10वीं पास से इंजीनियरिंग और नर्सिंग अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका

रायपुर के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?