CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » डेडलाइन खत्म… पाकिस्तानियों का वापस लौटने का आज आखिरी दिन, अटारी बॉर्डर पर लंबी लाइन, कई लोग हो रहे परेशान

डेडलाइन खत्म… पाकिस्तानियों का वापस लौटने का आज आखिरी दिन, अटारी बॉर्डर पर लंबी लाइन, कई लोग हो रहे परेशान

By Newsdesk Admin
27/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 अप्रैल। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए कई बड़े फैसले लिए थे. सरकार के आदेश के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश भेजने का काम तेजी से किया जा रहा है. देश के कई राज्यों में मौजूद पाकिस्तानियों में कुछ लौट चुके हैं तो कुछ लौटने के लिए अभी भी बॉर्डर पर मौजूद हैं.

Contents
  • अब तक कितने नागरिक वापस लौटे
  • सरकरी की डेडलाइन का अंतिम दिन
  • डेडलाइन खत्म होने के बाद होगी कार्रवाई

भारत के कड़े रुख के बाद से अब भारतीय भी पाकिस्तान से वापस स्वदेश लौट रहे हैं. पिछले तीन दिनों में अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते 450 से अधिक भारतीय वापस अपने देश लौटे हैं.

अब तक कितने नागरिक वापस लौटे

सरकार के आदेश के बाद अटारी-वाघा इंटरनेशनल बॉर्डर से अब तक पाकिस्तान वापिस लौटे और भारत वापस आए लोगों में 24 अप्रैल को 28 नागरिक अपने देश वापस लौटे थे तो वहीं 105 भारतीय नागरिक भारत वापस आए थे.

25 अप्रैल को 191 पाकिस्तानी नागरिक और 287 भारतीय नागरिक, 26 अप्रैल को 75 पाकिस्तानी नागरिक 335 भारतीय नागरिक वापस आए थे. इस समय भी अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तान लौटने वालों की भारी भीड़ है. सरकार के अल्टीमेटम खत्म होने से पहले हर पाकिस्तानी नागरिक अपने देश वापस लौटना चाहता है. यही कारण है कि लोग ऑटो में सवार होकर बॉर्डर की तरफ जा रहे हैं.

सरकरी की डेडलाइन का अंतिम दिन

भारत सरकार के आदेश वीजा पर आए पाकिस्तानी नागरिकों को अटारी बॉर्डर के जरिए आज 27 अप्रैल तक पाकिस्तान लौटना ही होगा. इन समय सीमा का ध्यान रखते हुए राज्य सरकारें अपने क्षेत्र में मौजूद पाकिस्तानियों को खोज-खोज कर वापस भेज रही हैं. दिल्ली, मुंबई, बिहार, यूपी, उत्तराखंड में मौजूद पाकिस्तानियों को वापस भेजने के लिए पुलिस भी लगी हुई है.

डेडलाइन खत्म होने के बाद होगी कार्रवाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी पाकिस्तानी नागरिकों की तलाश तेज हो गई है. केंद्र सरकार चाहती है कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक तय समय से ज्यादा भारत में न रहे, इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की है. भारत सरकार की डेडलाइन खत्म होने के बाद भारत रह रहे पाकिस्तानियों का रहना गैरकानूनी माना जाएगा. इसलिए ये भी साफ है कि अगर कोई पाकिस्तानी डेडलाइन के बाद भी भारत में पाया जाता है तो उस कार्रवाई की जाएगी.

गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की थी. उन्होंने साफ कहा था कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक तय समय से ज्यादा देश में नहीं रहना चाहिए. यह फैसला जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद लिया गया है.

Gig Workers Strike India: 31 दिसंबर को डिलीवरी सिस्टम थमने के आसार, गिग वर्कर्स का राष्ट्रव्यापी ऐलान
यूपी में बड़े खेले की तैयारी…? गृह मंत्री अमित शाह से मिले SP के 3 बागी विधायक
Winter Return : बदलने वाला है मौसम, अचानक बढ़ेगी ठंड और कांप उठेगा छत्तीसगढ़
CM Encourages Jawans : “गलगम पहुंचे मुख्यमंत्री साय, जवानों से मिले और बढ़ाया उनका हौसला”
भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर को वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने दी बधाई, मोदी केबिनेट में मंत्री बन रहे हैं रामनाथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tiger Reserve
Tiger Reserve : जंगल से आई खुशखबरी ने बढ़ाई उम्मीद, कैमरे में कैद हुआ ऐसा दुर्लभ नजारा जिसने चौंकाया

रिपोर्टर : आशुतोष सिंह ठाकुर सीजी भास्कर, 29…

Kabir Jayanti : कबीर जयंती पर दो जिलों में रहेंगे मुख्यमंत्री, आज किन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

सीजी भास्कर, 29 जून। कबीर जयंती के अवसर…

Congress Training : कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर का आज आखिरी दिन, जिला अध्यक्षों को मिलेंगे आगे की तैयारी के खास मंत्र

सीजी भास्कर, 29 जून। प्रदेश में कांग्रेस के…

Chhattisgarh Education
Chhattisgarh Education : बच्चों की दुनिया को मिलेगी नई आवाज, आज होगा खास काव्य संग्रह का विमोचन

सीजी भास्कर, 29 जून। राजधानी में आज शिक्षा…

Raipur Demolition : विधायक कॉलोनी की तैयारी में चली बड़ी कार्रवाई, घर टूटने के बाद गांव में क्यों बढ़ गया विरोध

सीजी भास्कर, 29 जून। राजधानी के नकटी गांव…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?