CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Traffic Violation DANTEWADA : चारपहिया पर स्टंट कर मचाया बवाल, इंस्टा वीडियो से पहुंची जेल के करीब युवती!

Traffic Violation DANTEWADA : चारपहिया पर स्टंट कर मचाया बवाल, इंस्टा वीडियो से पहुंची जेल के करीब युवती!

By Newsdesk Admin
09/10/2025
Share
Traffic Violation DANTEWADA
Traffic Violation DANTEWADA

सीजी भास्कर, 9 अक्टूबर। चारपहिया वाहन पर स्टंट करते हुए एक युवती का वीडियो (Traffic Violation DANTEWADA) सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यातायात पुलिस हरकत में आ गई। स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG 18 Q 7252 पर यह स्टंट किया गया था, जिसे इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया। वीडियो तेजी से वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक गौरवराय ने मामले को गंभीरता से लिया और यातायात पुलिस दंतेवाड़ा को तुरंत जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी प्रहलाद साहू ने टीम के साथ वाहन की पतासाजी की। जांच में पता चला कि वाहन बारसूर (दंतेवाड़ा) का है। इसके बाद बारसूर पुलिस से संपर्क कर वाहन मालिक तक पहुंचा गया और वाहन को तत्काल कब्जे में लिया गया (Traffic Violation DANTEWADA)। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 130(1)/177 के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए 2,300 रुपये का समन शुल्क वसूला।

अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के स्टंट से लोगों में गलत संदेश जाता है, खासकर युवावर्ग पर इसका गलत प्रभाव पड़ता है। कम उम्र के युवक-युवतियां सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए ऐसी हरकतें करते हैं, जो जानलेवा साबित हो सकती हैं।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के थाना बारसूर में युवती को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई गई और समझाइश दी गई कि दोबारा इस तरह की हरकत करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी (Traffic Violation DANTEWADA)। पुलिस ने कहा कि यह सिर्फ कानून का उल्लंघन नहीं बल्कि सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति लापरवाही भी है।

यातायात पुलिस दंतेवाड़ा और बारसूर थाने की टीम ने आम नागरिकों और विशेष रूप से युवाओं से अपील की है कि वे सड़क पर स्टंटबाजी करने से बचें (Traffic Violation DANTEWADA) और यातायात नियमों का पालन करें। ऐसा करने से न केवल स्वयं की बल्कि दूसरों की जान भी सुरक्षित रहेगी। पुलिस विभाग लगातार सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चला रहा है, ताकि लोग नियमों के पालन के महत्व को समझें (Traffic Violation DANTEWADA) और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें।

“छत्तीसगढ़ और हर जिले का एक बड़ा संस्थान डॉ. सुरेंद्र दुबे के हो नाम” – सीएम सहित संगठन नेताओं से विधायक रिकेश की मांग
School Exam Timetable : नवरात्रि में तिमाही परीक्षा पर बवाल, शिक्षा विभाग बैकफुट पर, अब बदलेगा टाइम टेबल
Indian Court Punishment Without FIR : न एफआइआर, न विवेचना और अदालत ने पिता व चार बेटों को सुनाई सजा…
तेज रफ्तार का तांडव: 3 की मौत, 4 घायल-इलाके में दहशत
Naxalism Issue Chhattisgarh : नक्सल मुद्दे पर राजनीति क्यों, सीएम साय का कांग्रेस पर तीखा वार, जवानों के सम्मान की दी नसीहत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Ganja Seizure : 56 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; कीमत 28 लाख रुपए से ज्यादा

Bastar Ganja Seizure :पुलिस अधिकारियों ने कहा कि…

Simga Cow Accident
Simga Cow Accident : अचानक सड़क पर आई गाय, जिला पंचायत अध्यक्ष की कार से टकराई

Simga Cow Accident :हाईकोर्ट ने भी नेशनल हाईवे…

Nagar Palika Electricity Bill
Nagar Palika Electricity Bill : बिजली बिल नहीं चुकाया तो CSEB ने काटा नगर पालिका खैरागढ़ का कनेक्शन, 3 करोड़ बकाया

Nagar Palika Electricity Bill : विद्युत विभाग के…

Philips 5G Smartphone
Philips 5G Smartphone : Philips की भारत में 5G एंट्री, 64MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ आएगा नया फोन

Philips भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन 2…

India Iran Relations
India Iran Relations : मोदी से मिले पेजेशकियन, फिर शहबाज से मुलाकात… क्या हुई बड़ी बात?

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?