सीजी भास्कर, 21 अप्रैल |
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक ग्रामीण की मौत सड़क पर गिरे टोपी को उठाने के चक्कर में हो गई। तेज रफ्तार पल्सर वाहन के चालक ने जोरदार ढंग से उसे टक्कर मार दी। इससे ग्रामीण की ईलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं उसकी बेटी घायल हो गई। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक सक्ती जिला के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम सकराली में रहने वाला केशर चंद मैत्री पिछले कुछ समय से तराईमाल में रहकर चंद्रहासिनी स्टील गेरवनी में काम करता था।
जहां रविवार की सुबह केषर चंद्र अपनी पत्नी धनबाई मैत्री और बेटी समीक्षा मैत्री के साथ तराईमाल से रायगढ़ शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
धूप को देखे हुए केशर चंद्र की बेटी टोपी लगा रखी थी। ग्राम लाखा के पास समीक्षा के द्वारा पहना हुआ टोपी अचानक से उड़कर गिर गया। ऐेसे में केषर ने पत्नी को बाइक से नीचे उतारकर टोपी लेने के लिए अपनी पत्नी के साथ बाइक से वापस गया।
टोपी उठाते समय बाइक चालक ने मारी टक्कर
तभी टोपी को सड़क से उठाते समय घरघोड़ा की ओर से आ रही तेज रफ्तार पल्सर के चालक ने उसे लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए जोरदार ढंग से टक्कर मार दी।
इससे केशर चंद्र बाइक समेत गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ इक्ट्ठा हो गई और किसी तरह घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया।
आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज
केषर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे डाक्टरों ने मेट्रो अस्पताल रिफर कर दिया। जहां देर शाम ईलाज के दौरान केशर चंद्र की मौत हो गई।
वहीं मामले की सूचना पर कल पुलिस ने आरोपी पल्सर बाइक के चालक के खिलाफ धारा 184-LKS, 106(1)-BNS, 125(ए)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।


