CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Train Accident Averte : 66 वर्षीय किसान विक्रम सिंह की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, सैकड़ों यात्रियों की बची जान

Train Accident Averte : 66 वर्षीय किसान विक्रम सिंह की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, सैकड़ों यात्रियों की बची जान

By Newsdesk Admin
06/08/2025
Share
Train Accident Averte
Train Accident Averte

सीजी भास्कर, 6 अगस्त 2025 : दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर मंगलवार सुबह बड़ा रेल हादसा 66 वर्षीय किसान की सतर्कता के चलते टल गया। किसान ने रेलवे ट्रैक पर दरार देखी तो लगभग आधा किलोमीटर दौड़ते हुए लूनी रिछा स्टेशन पहुंचकर स्टेशन अधीक्षक को जानकारी दी। उनकी सजगता से ट्रेनों का आवागमन समय रहते रोका गया।

स्टेशन अधीक्षक इरफान अली ने बताया कि सुबह करीब 7:46 बजे रिछा गांव निवासी 66 वर्षीय किसान विक्रम सिंह खेत पर जा रहे थे, तभी अपलाइन ट्रैक में उन्हें काफी दरार नजर आई। उन्होंने कोई देरी नहीं की और भागते हुए स्टेशन पहुंचे। वहां मौजूद प्वाइंट मैन निलेश गुर्जर को पूरी बात बताई और दोनों उनके पास पहुंचे।

इसके बाद प्वाइंटमैन को भेजा और दरार की पुष्टि होते ही रेल यातायात बंद करवा दिया गया। कुछ समय बाद ही डा. आंबेडकर नगर एक्सप्रेस (20156) दिल्ली की ओर से आने वाली थी, जिसे समय रहते रोक लिया गया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। करीब आधे घंटे तक इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही रोकी गई। पहले अस्थायी मरम्मत कर ट्रेनों को धीमी गति से निकाला गया और फिर करीब तीन घंटे की तकनीकी मरम्मत के बाद ट्रैक को पूरी तरह सुचारू किया गया।

रेलवे ने किया सम्मानित

किसान की साहसिक सतर्कता की जानकारी जब कोटा रेल मंडल तक पहुंची, तो अपर मंडल रेल प्रबंधक ने विक्रम सिंह को 2100 रुपये की पुरस्कार राशि देने के निर्देश दिए। स्टेशन अधीक्षक द्वारा उन्हें प्रमाण-पत्र और राशि देकर सम्मानित किया गया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अगर यह सूचना समय पर नहीं मिलती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। विक्रम सिंह की सजगता ने सैकड़ों लोगों की जान बचा ली।

Wife Kills Husband Delhi : नींद में डूबा था पति, चुपचाप चाकू उतार दिया दिल में, प्यार ने फिर एक घर को बर्बाद कर दिया
India Budget History : जब देश नया-नया आज़ाद हुआ, भारत का पहला बजट, खाली तिजोरी और सबसे बड़ा खर्च सेना पर
राजस्थान में ASI ने खोज निकाले महाभारत काल के सबूत, मिलीं 5000 साल पुरानी बस्तियां और मूर्तियां
गुजरात में दर्दनाक हादसा: घर में AC फटने से महिला और दो साल के मासूम की मौत
देश के लिए गर्व का पल…’, ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी का पहला रिएक्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

AI Fake Photos Crime
AI Fake Photos Crime : महिलाओं की साइबर शिकायतों पर ममता साहू सख्त, बोलीं- सीधे IG से करें संपर्क

AI Fake Photos Crime :महिलाओं को कानूनी प्रक्रिया…

Red Fort Independence Day 2026
Red Fort Independence Day 2026 : आजादी के जश्न को तैयार लाल किला, PM मोदी देंगे देश को संदेश

Red Fort Independence Day 2026 :स्वतंत्रता दिवस समारोह…

Bastar Police Campaign
Bastar Police Campaign : ग्रामीणों की समस्याएं सुनने बस्तर पुलिस की नई पहल, ‘निवा दुवाड़ ते’ अभियान शुरू

Bastar Police Campaign :ग्रामीणों की समस्याएं सुनना, उनके…

Google Fitness Tracker Launch
Google Fitness Tracker Launch : अक्टूबर में भारत आएगा Google का Fitbit Air, बिना स्क्रीन रखेगा सेहत का पूरा हिसाब

Google Fitness Tracker Launch :Google की आधिकारिक भारतीय…

Bhilai Lal Maidan
Bhilai Lal Maidan : लाल मैदान की जमीन पर पुलिस का दावा खारिज, विकास कार्यों को मिली हरी झंडी

तहसील स्तर पर हुई संयुक्त स्थल जांच में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?