CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 19 बैंक खातों में 2.88 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन, 10 लोग गिरफ्तार..

19 बैंक खातों में 2.88 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन, 10 लोग गिरफ्तार..

By Newsdesk Admin
05/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 5 मार्च |

Contents
  • अन्य खाता धारकों का कर रहे हैं पता
  • इन खाताधारकों पर हुई कार्रवाई

बैंक खातों में साइबर ठगों के करोड़ों रुपये लेन-देन का मामला सामने आया है। मामले में खैरागढ़ पुलिस ने 19 खाताधारकों की जांच की। इसमें 10 खातों में करीब दो करोड़ 88 लाख से अधिक का लेनदेन हुआ है। मामले में पुलिस 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

खाताधारकों को हर माह लेन-देन के पीछे कमीशन दिया जाता था। साइबर सेल ने यह कार्रवाई की है। गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल के माध्यम से जानकारी मिली थी। इसके बाद थाना खैरागढ़ क्षेत्र के अंतर्गत संचालित बैंकों के म्यूल अकांउट खाता धारकों की जांच की गई।

इसमें पता चला कि अलग-अलग राज्यों में हुए साइबर फ्रॉड के करीब दो करोड़ 88 लाख 33 हजार 185 रुपये को 19 खातों में प्राप्त किया गया है। इन खातों में उपयोग अवैध धन लाभ अर्जित करने के लिए किया गया था। साथ ही इन खातों के संबंध में दूसरे राज्यों में ऑनलाइन शिकायत दर्ज हुई थी।

अन्य खाता धारकों का कर रहे हैं पता

मामले की विवेचना दौरान उक्त बैंक के खाताधारकों से पूछताछ की गई। जिस पर खाताधारकों द्वारा देश के अलग-अलग हिस्सों से साइबर ठगी की राशि को अपने अकाउंट में लेना तथा अपने बैंक खाता को किराए पर देने एवं कमीशन का रकम प्राप्त करनी की बात स्वीकार की गई है।

प्रकरण में अब तक दो करोड़ 88 लाख 33 हजार 185 रुपये का ट्रांजेक्शन डिटेल की जानकारी प्राप्त हुई है। प्रकरण में अन्य खाता धारकों की पतासाजी की जा रही है।

इन खाताधारकों पर हुई कार्रवाई

जांच के बाद छुईखदान कोहलाटोला निवासी आकाश कुमार नेताम, चिंगली निवासी प्रेमसिंग वर्मा, अमलीडीह निवासी अमन चौहान, खैरागढ़ दाउचौरा निवासी छोटू सारथी, खैरागढ़ वार्ड राहुल सारथी, गंजीपारा वार्ड तीन निवासी बीरू लहरे, दाउचौरा निवासी आकाश मेश्राम, छुईखदान कोहलाटोला निवास चंद्रेश कुमार चंदेल, पद्मावतीपुर निवासी जितेंद्र जंघेल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

जहां से कोर्ट के आदेश पर उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है। बताते चलें कि बीते दिनों में छत्तीसगढ़ में साइबर अपराध के मामले तेजी से बढ़े हैं। इसे देखते हुए साय सरकार ने इस बार पेश किए गए बजट में ठगी के मामलों से निपटने के लिए साइबर थाने खोलने को मंजूरी दी है।

Teacher Suspension News Jashpur : जनगणना प्रशिक्षण से गायब रहना सहायक शिक्षक को पड़ा भारी, निलंबित
दुर्ग: मामूली विवाद में बेटा बना हत्यारा, पिता को ईंट से मारकर ली जान
Dispute with BJP leader : सुशासन तिहार में BJP नेता से बहस पड़ी भारी, जनपद CEO रूपेश पांडे निलंबित
POCSO Conviction Raigarh: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, खेत में चाकू दिखाकर बनाया था शिकार
Bridge Course : शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ेंगे 1200 बच्चे, तीन महीने के ‘ब्रिज कोर्स’ से तय होगी कक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Liquor Overcharging
Liquor Overcharging : शराब दुकान में ओवररेटिंग पर कार्रवाई, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

खुज्जी की कंपोजिट मदिरा दुकान में निर्धारित कीमत…

Railway Multitracking Chhattisgarh : 10,783 करोड़ की रेल परियोजनाओं को मंजूरी, छत्तीसगढ़ की इन दो लाइनों से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
Railway Multitracking Chhattisgarh : 10,783 करोड़ की रेल परियोजनाओं को मंजूरी, छत्तीसगढ़ की इन दो लाइनों से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

राज्यों में 10,783 करोड़ रुपये की तीन मल्टीट्रैकिंग…

Vande Mataram Controversy
Vande Mataram Controversy : वंदे मातरम पर कर्नाटक सरकार के फैसले से भड़के शिवराज, कांग्रेस पर साधा निशाना

वंदे मातरम को लेकर लिए गए फैसले पर…

Jal Jeevan Mission Chhattisgarh : मार्च 2028 तक हर जल संरचना पूरी करने का टारगेट, कलेक्टरों को CM साय का सख्त निर्देश
Jal Jeevan Mission Chhattisgarh : मार्च 2028 तक हर जल संरचना पूरी करने का टारगेट, कलेक्टरों को CM साय का सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जल जीवन मिशन…

Patan Tehsildar Transfer
Patan Tehsildar Transfer : प्रभार संभालने के एक दिन बाद ही तहसीलदार का तबादला, प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज

उपतहसील जामगांव आर में पदस्थ अतिरिक्त तहसीलदार ममता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?