CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में DJ के शोर से परेशान बुजुर्ग ने लगा ली फांसी, Suicidal नोट में लिखा जिम्मेदार का नाम, कल रात 2 बजे तक होता रहा विवाद, पुरानी भिलाई पुलिस ने शुरू की जांच

भिलाई में DJ के शोर से परेशान बुजुर्ग ने लगा ली फांसी, Suicidal नोट में लिखा जिम्मेदार का नाम, कल रात 2 बजे तक होता रहा विवाद, पुरानी भिलाई पुलिस ने शुरू की जांच

By Newsdesk Admin 15/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 15 सितंबर। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के ग्राम हथखोज में गणेश पंडाल में तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाए जाने से त्रस्त होकर बुजुर्ग ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस आत्मघाती कदम उठाने के पूर्व सुसाइडल नोट में बुजुर्ग के द्वारा गौरव वर्मा उर्फ गोल्डी का नाम का उल्लेख किया गया है। दोनों ही पक्षों के मध्य देर रात 2 बजे तक विवाद होता रहा। परिजनों के सो जाने पर बुजुर्ग ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि भिलाई के ग्राम हथखोज निवासी बुजुर्ग धन्नूलाल साहू के घर के समीप ही गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। समिति के द्वारा तेज आवाज में साउंड सिस्टम से गाना बजाए जाने के कारण धन्नूलाल साहू काफी परेशान थे, जिसके कारण धन्नूलाल के परिजनों के द्वारा गणेश उत्सव समिति के कार्यकर्ताओं से साउंड सिस्टम बंद करने कहा गया था। परंतु दोनों ही पक्षों के मध्य विवाद होने लगा। सूचना मिलने पर पुरानी भिलाई पुलिस मौका स्थल पर पहुंची और रात करीबन 9 बजे के लगभग साउंड सिस्टम बंद करवा दिया गया। पुलिस के जाने के बाद दोनों ही पक्षों के मध्य फिर से विवाद शुरू हो गया। दोनों ही पक्ष एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने देर रात पुरानी भिलाई थाना पहुंच गए। पुलिस द्वारा समझाने बुझाने के बाद दोनों ही पक्ष बिना रिपोर्ट दर्ज कराए गांव लौट गए। तब तक करीब रात्रि के दो बज चुके थे। देर रात होने के कारण सभी अपने-अपने घर सोने चले गए। आज सुबह धन्नूलाल साहू की पत्नी ने अपने बड़े पुत्र नेतराम से पिता के संबंध में पूछा तब खोजबीन करने पर घर के स्टोर रूम में धन्नूलाल की लटकी हुई लाश दिखी। परिजनों के द्वारा पुरानी भिलाई पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने घर पहुंच कर जांच शुरू की। धन्नूलाल के पास एक सुसाइडल नोट भी प्राप्त हुआ जिसमें उल्लेखित किया गया था कि गौरव उर्फ गोल्डी वर्मा से प्रताड़ित होकर उसके द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाया गया। उसके परिवार का कोई दोष नहीं है उन्हें परेशान न किया जाए। सीएसपी श्री पाटिल ने कहा कि इस मामले में जांच की जा रही है। इसके बाद दोषी के खिलाफ अपराध दर्ज किया जाएगा।

You Might Also Like

Raipur Road Accident News : रफ्तार का कहर! हाइवा और ट्रक की भीषण भिड़ंत में 3 की मौत

Asha Bhosle के निधन के बाद वरुण धवन ने उठाया बड़ा कदम, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का फर्स्ट लुक रिलीज पोस्टपोन

Android यूजर्स ध्यान दें, इस तारीख के बाद नहीं कर पाएंगे इस ऐप का इस्तेमाल

Matrimonial site cyber fraud : मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड : लोक सेवा केंद्र की आड़ में चल रहा था रैकेट, देखिए विडियो

Rohit Sharma Injury : रोहित शर्मा को जाना होगा हॉस्पिटल, MI की टेंशन बढ़ी, खेल पाएंगे अगला मैच?

Newsdesk Admin 15/09/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Road Accident News : रफ्तार का कहर! हाइवा और ट्रक की भीषण भिड़ंत में 3 की मौत

सीजी भास्कर, 14 अप्रैल । छत्तीसगढ़ की राजधानी…

Bajaj Dominar 350 : बजाज का बड़ा धमाका! 40 हजार रुपये सस्ती हुई डोमिनार

सीजी भास्कर, 14 अप्रैल । भारतीय टू-व्हीलर मार्केट…

Bihar New CM Samrat Choudhary : बिहार में ‘नीतीश युग’ का अंत! सम्राट का सीएम बनना लगभग तय, 3 बजे इस्तीफा देंगे नीतीश

सीजी भास्कर, 14 अप्रैल । बिहार की राजनीति…

Jasprit Bumrah IPL 2026
Jasprit Bumrah IPL 2026 : वर्ल्ड कप का हीरो, आईपीएल में जीरो!

सीजी भास्कर, 14 अप्रैल : टी20 वर्ल्ड कप…

KKR Failure IPL 2026
KKR Failure IPL 2026 : 38 करोड़ का दांव धड़ाम! हार की ‘चौकी’ लगा चुकी KKR

सीजी भास्कर, 14 अप्रैल : इंडियन प्रीमियर लीग…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Raipur Road Accident News : रफ्तार का कहर! हाइवा और ट्रक की भीषण भिड़ंत में 3 की मौत

14/04/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डमनोरंजन

Asha Bhosle के निधन के बाद वरुण धवन ने उठाया बड़ा कदम, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का फर्स्ट लुक रिलीज पोस्टपोन

13/04/2026
टेक्नोलॉजीट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

Android यूजर्स ध्यान दें, इस तारीख के बाद नहीं कर पाएंगे इस ऐप का इस्तेमाल

13/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

Matrimonial site cyber fraud : मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड : लोक सेवा केंद्र की आड़ में चल रहा था रैकेट, देखिए विडियो

13/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?