CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » TTE assaulted by police : वर्दी का गुरूर, कानून का अपमान…‘कुकड़ू-कूं’ कराता रहा सिपाही…टिकट माँगने पर टीटीई को मुर्गा बनाया…

TTE assaulted by police : वर्दी का गुरूर, कानून का अपमान…‘कुकड़ू-कूं’ कराता रहा सिपाही…टिकट माँगने पर टीटीई को मुर्गा बनाया…

By Newsdesk Admin
04/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 4 जुलाई। TTE assaulted by police : हीराकुंड एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच में महिला से टिकट मांगने पर ललितपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के सिपाही और टीटीई में विवाद हो गया। आरोप है कि सिपाही ने टीटीई को कालर पकड़कर उतारा और थाने ले जाकर उसे मुर्गा बनाकर कुकड़ू-कूं बुलवाया। आरोप को रेलवे ने गंभीरता से लिया है और इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बना दी है। इसमें रेलवे के सहायक सुरक्षा आयुक्त, सहायक वाणिज्य प्रबंधक और जीआरपी के पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं। जीआरपी के एसपी विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

घटना गत सोमवार की है। जबलपुर मंडल के कटनी के डिप्टी सीटीआइ दिनेश कुमार हीराकुंड एक्सप्रेस (20808) में ड्यूटी कर रहे थे। झांसी से ट्रेन निकलने के बाद वह कोच में यात्रियों की जांच कर रहे थे। इसी बीच बी-1 कोच में एक महिला बैठी (TTE assaulted by police)दिखी। टिकट मांगने पर उसने कहा कि पति से बात कर लें। कुछ दूरी पर एक सीट पर वर्दी में बैठे सिपाही से टिकट मांगने पर वह भड़क गया। आरोप है कि सिपाही ने धौंस दी कि वह ललितपुर के जीआरपी थाने में तैनात है, लेकिन टीटीई टिकट दिखाने की मांग पर अड़ा रहा। इस पर सिपाही ने मारपीट कर दी। ट्रेन के ललितपुर स्टेशन पर पहुंचते ही सिपाही ने टीटीई को जबरन ट्रेन से उतारा। इससे ट्रेन बिना टीटीई के रवाना हो गई। आरोप है कि इसके बाद टीटीई को थाने ले जाकर सिपाही उसे मुर्गा बनाकर प्रत्येक पांच मिनट में कुकड़ू-कूं बुलवाता रहा। यह सिलसिला काफी देर तक चला। जानकारी अन्य टीटीई को हुई तो उन्होंने हंगामा किया। मंगलवार को इंडियन रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने सीनियर डीसीएम अमन वर्मा से मिलकर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

बिना टिकट यात्रा नहीं कर सकेंगे वर्दीधारी, जुर्माना लगेगा भारी

टिकट चेकिंग कर्मियों का आक्रोश देखकर रेलवे अधिकारियों ने ऐसे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी कर ली है, जो बिना टिकट यात्रा करते हैं। टिकट चेकिंग कर्मियों को निर्देशित किया जा रहा है कि पुलिसकर्मी के मिलने पर उनसे टिकट मांगें। टिकट न देने पर उनसे उलझें नहीं, बल्कि तुरंत मोबाइल फोन के जरिये रेलवे कंट्रोल को सूचना (TTE assaulted by police)दें। अगले स्टेशन पर टीटीई फोर्स के साथ पहुंचकर संबंधित पुलिसकर्मी को उतारकर उसकी पूरी जानकारी एकत्र कर कंट्रोल को नोट कराएंगे। इसके बाद जुर्माना वसूलकर उसकी रिपोर्ट तैयार कर संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक को भेजी जाएगी।

मातृत्व अवकाश हर महिला का अधिकार, SC का ऐतिहासिक फैसला, कोई भी वंचित नहीं कर सकता…!
Lalu Yadav Campaign: पुराने साथियों पर लालू यादव के तीखे हमले से गरमाया बिहार चुनाव
Hyundai Car Sales : सितंबर में टूटा रिकॉर्ड! CRETA और VENUE ने किया धमाका, कंपनी ने रच दिया नया इतिहास
Chhattisgarh Train Update : बिलासपुर मंडल की 14 रद्द ट्रेनें फिर से बहाल, 7 अप्रैल तक सुचारू रूप से चलेंगी गाड़ियां
IPL BREAKING : रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली जीत कर खोला खाता

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Coffee With Yuva CAIT :
Coffee With Yuva CAIT : YUVA CAIT की नई पहल ‘कॉफी विद युवा कैट’, व्यापारियों से होगा सीधा संवाद

Coffee With Yuva CAIT : आयोजकों का कहना…

Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case
Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case : छत्तीसगढ़: युवक की मौत के मामले में पत्नी और सास-ससुर समेत 5 जेल भेजे गए, धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप

Dhamtari Linesh Sahu Suicide Case : परिजनों की…

Niharika Tiwari Rise and Fall : बस्तर की निहारिका का जलवा: रोडीज-स्प्लिट्सविला के बाद अब ‘राइज एंड फॉल’ में दिखा रहीं दम

Niharika Tiwari Rise and Fall : आज निहारिका…

Teacher Recruitment Stay
Teacher Recruitment Stay : छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती पर संकट, आरक्षण विवाद में हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Teacher Recruitment Stay : अभ्यर्थियों को आगे के…

Garba Reel Controversy
Garba Reel Controversy : बिलासपुर में गरबा ड्रेस में हुड़दंग, पिस्टल लहराकर हाईवे जाम करने के मामले में 9 गिरफ्तार

Garba Reel Controversy : पुलिस के मुताबिक, रास-गरबा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?