CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन : “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस – ICAI और Beyond” ✅ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में हो रहे बदलावों पर प्रोफेसर राजीव ने डाला प्रकाश

भिलाई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन : “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस – ICAI और Beyond” ✅ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में हो रहे बदलावों पर प्रोफेसर राजीव ने डाला प्रकाश

By Newsdesk Admin
18/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 18 अगस्त। भिलाई शाखा ICAI द्वारा 2 दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस – ICAI और उसके परे” अलग अलग विषयो पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस सम्मेलन का उद्घाटन आईआईटी भिलाई के निदेशक प्रोफेसर राजीव प्रकाश ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रोफेसर राजीव प्रकाश ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में हो रहे बदलावों पर प्रकाश डाला।

सम्मेलन में ICAI के अध्यक्ष सीए रंजीत अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने अपने “विजन दृष्टि” के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी और बताया कि इंस्टीट्यूट ने CA सदस्यों और छात्रों के लिए “𝐂𝐀 GPT” नामक एक नया टूल विकसित किया है, जो चैट GPT की तरह काम करता है और AI के उपयोग को CA प्रोफेशन में अत्यंत लाभदायक बताया।

कार्यक्रम निदेशक सीए अभय छाजेड़ ने सम्मेलन के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि ICAI आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अपने सदस्यों के लिए नए प्रयास कर रही है, जिससे उनके कौशल में सुधार हो सके और वे समय के साथ कदमताल कर चलें। इस अवसर पर IIT भिलाई और ICAI के बीच एक समझौता ज्ञापन (MOU) का प्रस्ताव भी रखा गया जो भविष्य में दोनों संस्थानों के बीच सहयोग और संबंधो को और अधिक प्रगाढ़ बनाएगा।

सम्मेलन में भिलाई शाखा के अध्यक्ष सीए राहुल बत्रा ने उपस्थित जनसमूह का स्वागत किया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि बदलते समय के साथ सीए समुदाय को भी नई तकनीकों को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समय के साथ हमें अपने पेशेवर जीवन में भी उन्नत तकनीकों को शामिल करना होगा।आपको बता दें कि यह दो दिवसीय सम्मेलन न केवल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्व को समझाने का एक सशक्त मंच बना बल्कि सीए पेशेवरों के लिए आने वाले समय में एक नई उन्नत दिशा का निर्धारण भी करेगा। सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से 8 प्रमुख वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। जिनमें पीयूष अग्रवाल, अनीता सुब्रमणियन, सीए मनु अग्रवाल, सीए विजय श्रीनिवास, सीए प्रांजल जैन, सीए हिमांशु सिंह, सीए चिनय सोलंकी, सीए कपिल सचदेव शामिल रहे। सम्मेलन में सत्र अध्यक्ष के रूप में सीए पारस छाजेड़, सीए एससी. लेखवानी, सीए किशोर बरड़िया, सीए पायल जैन, सीए दिनेश अग्रवाल, सीए अभिषेक महावीर, सीए रोमिल जैन मौजूद रहे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की प्रबंधन टीम में सीए प्रियांश लेखवानी, तलविंदर सैनी, प्रभजीत सिंह, रजत अग्रवाल, अखिलेश शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन सीए विधि अग्रवाल, गीता सचदेव, सुमिधि अग्रवाल, हिमानी सोनी एवं कपिल मोटलानी ने किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन ICAI भिलाई शाखा के सचिव सीए अंकेश सिन्हा ने दिया।

भिलाई केम्प क्षेत्र का मोहम्मद इमरान और दुर्ग पचरीपारा का तेजिंदर सरदार उर्फ टोनी जिला बदर, एसपी जितेन्द्र शुक्ला के प्रतिवेदन पर कलेक्टर दुर्ग ने की कार्रवाई
कोरबा में भारतमाला प्रोजेक्ट की सड़क टूटी, VIDEO वायरल:अधूरी फोरलेन की गुणवत्ता पर सवाल; स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग की
Raipur Minor Rape Case  : रायपुर में नाबालिग से तीन साल तक दुष्कर्म, बच्चा डेढ़ लाख में बेचने का आरोप, पिता-बुआ समेत 9 गिरफ्तार
ताबूत पर आखिरी कील ठोकने की शुरुआत हो चुकी, पहलगाम हमले पर बोले योगी आदित्यनाथ
Forest Guard Recruitment : 1484 वनरक्षक पदों की लिखित परीक्षा 13 दिसंबर को, 16,762 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Anti Narcotics Task Force
Anti Narcotics Task Force : छत्तीसगढ़ में नशे के नेटवर्क पर शिकंजा कसने की तैयारी, बनेगी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स

Anti Narcotics Task Force : पुलिस अधिकारियों के…

Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked
Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp हैक! कई नेता भी बन चुके हैं शिकार

Laxmi Rajwade WhatsApp Hacked : बता दें कि…

Bilaspur Congress Protest
Bilaspur Congress Protest : कांग्रेसियों पर वाटर कैनन का इस्तेमाल, 3 लेयर बैरिकेडिंग तोड़ कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी

Bilaspur Congress Protest : पूरे विवाद में दोनों…

Jharkhand Road Accident
Jharkhand Road Accident : झारखंड में भीषण हादसा, छत्तीसगढ़ के एक परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव निवासी एक ही परिवार के…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाले में ED का बड़ा दावा, कांग्रेस भवन पहुंचे 880 करोड़, 9 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?