CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दो हाईकोर्ट चीफ जस्टिस पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 14 जजों का तबादला

दो हाईकोर्ट चीफ जस्टिस पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 14 जजों का तबादला

By Newsdesk Admin
26/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 अगस्त। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 25 अगस्त को हुई अहम बैठक में बड़ा फैसला लिया है। बैठक में मुंबई हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस आलोक अराधे और पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विपुल मनुभाई पंचोली को सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नति की सिफारिश की गई है।

Contents
  • जस्टिस विपुल पंचोली : अहमदाबाद से पटना हाईकोर्ट तक की यात्रा
  • जस्टिस आलोक अराधे : रायपुर से सुप्रीम कोर्ट तक का सफर

साथ ही हाईकोर्ट के 14 न्यायाधीशों का ट्रांसफ़र भी किया गया है।

जस्टिस विपुल पंचोली : अहमदाबाद से पटना हाईकोर्ट तक की यात्रा

जस्टिस विपुल मनुभाई पंचोली का जन्म 28 मई 1968 को अहमदाबाद में हुआ। उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, अहमदाबाद से इलेक्ट्रॉनिक्स में स्नातक और इसके बाद गुजरात यूनिवर्सिटी के सर एल. ए. शाह लॉ कॉलेज से एलएलएम की डिग्री हासिल की।

सितंबर 1991 में वकालत की शुरुआत करने के बाद वे गुजरात हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते रहे। इस दौरान वे सहायक सरकारी वकील और अतिरिक्त लोक अभियोजक भी रहे और करीब 7 साल तक इस पद पर कार्य किया।

24 जुलाई 2023 को उन्हें पटना हाईकोर्ट में जज नियुक्त किया गया। इसके बाद 21 जुलाई 2025 को वे पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने। अब कॉलेजियम की सिफारिश के बाद उनका कार्यकाल सुप्रीम कोर्ट में जारी रहेगा।

जस्टिस आलोक अराधे : रायपुर से सुप्रीम कोर्ट तक का सफर

जस्टिस आलोक अराधे का जन्म 13 अप्रैल 1964 को रायपुर में हुआ। उन्होंने 1988 में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया और मध्यप्रदेश हाईकोर्ट, जबलपुर में सिविल, संवैधानिक और कंपनी मामलों में प्रैक्टिस शुरू की।

2007 में उन्हें सीनियर एडवोकेट का दर्जा मिला। इसके बाद दिसंबर 2009 में उन्हें मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश, और फरवरी 2011 में स्थायी न्यायाधीश बनाया गया।

वे 2016 में जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में स्थानांतरित हुए और 2018 में वहां कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बने। इसके बाद उन्होंने कर्नाटक हाईकोर्ट और फिर तेलंगाना हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के तौर पर जिम्मेदारी संभाली।

जनवरी 2025 में वे मुंबई हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने और अब सुप्रीम कोर्ट का हिस्सा होंगे।
बड़ी खबर – दिल्ली जा रही चलती ट्रेन में अचानक हुआ विस्फोट, यात्रियों में मची अफरा तफरी, आग की लपटों में 4 यात्री झुलसे
ऑनलाइन लूडो (Ludo) खेलते-खेलते हो गया प्यार, दो साल तक चला मेलजोल फिर प्रेमिका राजस्थान कोटा से आ गई प्रेमी के दरवाजे, दोनों ने रचाई शादी
Nigeria ISIS Air Strike : उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला, अमेरिकी कार्रवाई की सरकारी पुष्टि
गुम है किसी के प्यार में की पाखी संग प्रोड्यूसर ने गाड़ी में की थी गंदी हरकत, रोते-रोते किया था पापा को फोन
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न पर तुलसी गबार्ड के बयान पर अमेरिका का रिएक्शन आया सामने, जानें क्या कहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

एशियन गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, स्क्वॉश में चीन को हराया; कुराश में पदक पक्का

एशियन गेम्स 2026 के नौवें दिन भारत ने…

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?