CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बाईक से दो लोग आए और डिवाइडर पर फेंक गए युवती की लाश, कहा – बोरी में आम के छिलके हैं, देखिए विडियो

बाईक से दो लोग आए और डिवाइडर पर फेंक गए युवती की लाश, कहा – बोरी में आम के छिलके हैं, देखिए विडियो

By Newsdesk Admin 10/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 जुलाई। एक बोरे में युवती का शव मिला है। Punjab के लुधियाना में नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की रिहायश से कुछ ही दूरी पर स्थित आरती चौक के पास बाइक सवार दो युवकों ने सड़क के बीचों बीच डिवाइजर पर एक बोरी फेंक दी।

जब बोरी खोली गई तो उसमें युवती की लाश मिली। आरोपियों ने युवती की हत्या करने के बाद शव बोरी में बांधा और शव को खुर्द बुर्द करने की नियत से वहां फेंक गए। 

हैरानी की बात यह है कि दिनदहाड़े पूरी दिलेरी के साथ युवती का शव बोरी में डाल कर बाइक पर ले जा रहे युवकों को लोगों ने देख लिया। जब बोरी से बदबू आई तो उसकी वीडियो बना ली गई।

https://www.facebook.com/share/r/19bVGWGpHZ/?mibextid=D5vuiz

वीडियो बनाते ही युवक वहां से फरार हो गए और बोरी वहीं फेंक गए। जब लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने बोरी खोली सभी हैरान हो गए। बोरी में युवकी का शव था।

थाना डिविजन आठ की पुलिस भी मौके पर पहुंची। राहगीरों ने बताया कि नीले रंग की बाइक पर दो युवक सवार थे। इसमें से एक ने सिक्योरिटी गार्ड की वर्दी पहनी हुई थी।

दोनों ने फिरोजपुर रोड आरती चौक के पास डिवाइडर पर बोरी फेंक दी। वहां मौजूद एक रेहड़ी वाले ने युवकों से बोरी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वे तो खराब आम फेंकने आए हैं। उसे शक हुआ तो उसने शोर मचा दिया। 

जीवन नामक युवक ने उनकी बाइक साइड में रुकवाई और वीडियो बनाने लगा। जीवन के मुताबिक जब उसने बोरी पकड़ी युवक की वीडियो बनाई तो वह धमकियां देने लगा। जिस युवक ने बोरी पकड़ी थी उसने नीले रंग की सिक्योरिटी गार्ड की ड्रेस पहन रखी थी।

वह हाथापाई करने पर उतारु हो गया। इसके बाद पहले सिक्योरिटी गार्ड वाली वर्दी पहना युवक गायब हो गया और उसके बाद दूसरे युवक ने आगे रखी बोरी वहां फेंकी और वहां से वह भी खिसक गया।

लोगों ने दूसरी तरफ खड़े पुलिस कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। उन्होंने आगे थाने में इसकी सूचना दे दी। पुलिस ने बोरी को चेक किया तो उसमें युवती का शव था।

क्या कहती है पुलिस 

थाना डिवीजन नंबर 8 के सब इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि उन्हें कॉल आई थी कि आरती चौक के पास किसी ने बोरी फेंकी है और इसमें लाश होने का शक है।

लोगों ने बोरी फेंकने वाले दोनों लड़कों को रोक कर पूछा कि इसमें क्या है तो उन्होंने कहा कि आम के छिलके हैं और यह कहने के बाद वे भाग गए।

सब इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है। नंबर के आधार पर पता लगाया जाएगा कि उक्त बाइक का मालिक कौन है और उसके बाद वीडियो को भी कब्जे में ले लिया है।

वीडियो में दोनों आरोपी प्रवासी लग रहे हैं और मृतक युवती भी प्रवासी है। अभी मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस ने वीडियो कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें काबू कर लिया जाएगा।

You Might Also Like

Currency Exchange Scam Rupees : रायपुर में डॉलर-पाउंड के बहाने 19 लाख की ठगी, को-वर्किंग स्पेस में रची स्क्रिप्ट – आरोपी हावड़ा से गिरफ्तार

SECL Employee Death Korba : कोरबा में एक दिन में तीन जिंदगियां खत्म, अलग-अलग इलाकों से आई दर्दनाक खबरों ने बढ़ाई चिंता

Hormuz Crisis India : होर्मुज संकट के बीच राहत की राह: भारत के 5 जहाजों ने तोड़ी सप्लाई की रुकावट, एलपीजी और तेल की वापसी शुरू

Assembly Gherao : मनरेगा से महंगाई तक, आज रायपुर में सियासी घेराबंदी, कांग्रेस का विधानसभा मार्च

Raigarh Scrap Seizure : ऑपरेशन प्रहार में बड़ा खुलासा: रायगढ़ में सड़कों पर दौड़ रहा था अवैध कबाड़ का जाल, 3 ट्रकों से 75 टन स्क्रैप जब्त

Newsdesk Admin 10/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh High Court Jail Order : जेल व्यवस्था पर हाईकोर्ट सख्त, चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की बेंच ने सरकार को दिए कड़े निर्देश

सीजी भास्कर, 17 मार्च। छत्तीसगढ़ की जेलों में…

Rikesh Sen Question Assembly : विधायक रिकेश सेन के सवाल पर CM विष्णु देव साय का जवाब—कुरूद-जामुल में ही बनेगा बायोगैस प्लांट

सीजी भास्कर, 17 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट…

Currency Exchange Scam Rupees : रायपुर में डॉलर-पाउंड के बहाने 19 लाख की ठगी, को-वर्किंग स्पेस में रची स्क्रिप्ट – आरोपी हावड़ा से गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 17 मार्च। राजधानी में विदेशी करेंसी…

Bilaspur Road Accident Death : लासपुर में रात की रफ्तार बनी जानलेवा, स्कूटी डिवाइडर से टकराकर खंभे में घुसी युवा प्रॉपर्टी डीलर की मौत

सीजी भास्कर, 17 मार्च। शहर की सड़कों पर…

SSECL Apprentice Recruitment 2026 : ECL में 1600 अप्रेंटिस पदों की भर्ती शुरू, इंजीनियरिंग से लेकर ग्रेजुएट तक युवाओं के लिए बड़ा अवसर

सीजी भास्कर, 17 मार्च। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

Currency Exchange Scam Rupees : रायपुर में डॉलर-पाउंड के बहाने 19 लाख की ठगी, को-वर्किंग स्पेस में रची स्क्रिप्ट – आरोपी हावड़ा से गिरफ्तार

17/03/2026
अपराधछत्तीसगढ़

SECL Employee Death Korba : कोरबा में एक दिन में तीन जिंदगियां खत्म, अलग-अलग इलाकों से आई दर्दनाक खबरों ने बढ़ाई चिंता

17/03/2026
देश-दुनिया

Hormuz Crisis India : होर्मुज संकट के बीच राहत की राह: भारत के 5 जहाजों ने तोड़ी सप्लाई की रुकावट, एलपीजी और तेल की वापसी शुरू

17/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Assembly Gherao : मनरेगा से महंगाई तक, आज रायपुर में सियासी घेराबंदी, कांग्रेस का विधानसभा मार्च

17/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?