CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sub Inspector Died : प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनिंग एसआई की मौत, रनिंग करते समय बिगड़ी तबीयत

Sub Inspector Died : प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनिंग एसआई की मौत, रनिंग करते समय बिगड़ी तबीयत

By Newsdesk Admin
07/03/2025
Share
Sub Inspector Died
Sub Inspector Died

सीजी भास्कर, 07 मार्च। रायपुर में एक सब इंस्पेक्टर (Sub Inspector Died) अभ्यर्थी की ट्रेनिंग के दौरान अचानक मौत हो गई। दौड़ के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

मृतक का नाम राजेश कोसरिया (29) था, जो महासमुंद का निवासी था। राजेश ने हाल ही में चन्दखुरी स्थित पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी में अपनी ट्रेनिंग शुरू की थी।

शुक्रवार सुबह सभी अभ्यर्थियों (Sub Inspector Died) को दौड़ने के लिए कहा गया था। कुछ समय दौड़ने के बाद राजेश की तबीयत खराब हो गई।

राजेश कोसरिया का नाम 10 मार्च को मुख्यमंत्री साय द्वारा नियुक्ति पत्र देने की सूची में शामिल था। इस घटना के बाद मृतक के परिवार ने जांच की मांग की है और कहा है कि इस घटना के सही कारणों का पता लगाया जाए।

दौड़ने के दौरान जमीन पर गिरने के बाद राजेश को सबसे पहले चंदखुरी के निकट कौशल्या अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत (Sub Inspector Died) घोषित कर दिया।

राजेश के भाई ने पीटीएस चंदखुरी में अव्यवस्थाओं और एसआई भर्ती के फिजिकल टेस्ट पर सवाल उठाए हैं। उनके अनुसार, यदि फिजिकल टेस्ट सही तरीके से किया गया होता, तो हार्ट डिजीज का पता पहले ही चल जाता।

राजेश के भाई का यह भी कहना है कि यदि पीटीएस चंदखुरी में अस्पताल होता, तो हादसे के बाद उसे तुरंत वहीं इलाज मिल जाता, जिससे उसकी जान बचाई जा सकती थी। ट्रेनिंग सेंटर शहर से काफी दूर है, और राजेश को वहां से शहर के अस्पताल पहुंचने में एक घंटे का समय लग गया।

Nano DAP : नैनो उर्वरकों को लेकर गांव गांव क्यों बढ़ी हलचल, किसानों तक पहुंच रही नई जानकारी\
Vande Mataram Singing at Kalyan College: वंदे मातरम की 150वीं जयंती पर हुआ सामूहिक गायन
Sushasan Tihar Success Stories : नई उम्मीदों और नए विश्वास की प्रेरक कहानियां
BJP Win : तीन राज्यों में जनादेश की जीत, विकास और सुशासन पर जनता ने जताया भरोसा
Hareli Festival : हरेली पर छत्तीसगढ़ में दिखा लोकजीवन का रंग, खेतों से आंगन तक गूंजा तिहार का उल्लास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

बेमेतरा में ट्रांसफॉर्मर हादसा, पिता-पुत्र समेत तीन किसानों की मौत; पांच दिन इलाज के बाद गई जान

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मोहतरा गांव में…

HMD Vibe 2 Pro Launch
HMD Vibe 2 Pro Launch : HMD Vibe 2 Pro भारत में इस दिन होगा लॉन्च, दमदार चिपसेट के साथ मिलेगा नया स्मार्टफोन

HMD Vibe 2 Pro Launch :HMD Vibe 2…

Tata Aeris Sedan Launch
Tata Aeris Sedan Launch : Tata Aeris ने ली एंट्री, नई सेडान हुई लॉन्च; Dzire से होगा मुकाबला

Tata Aeris Sedan Launch : नई Aeris की…

Raipur Ganesh Visarjan
Raipur Ganesh Visarjan : महादेवघाट कुंड में 442 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, बारिश में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Raipur Ganesh Visarjan : नगर निगम ने नदी…

Illegal Liquor Woman Arrest
Illegal Liquor Woman Arrest : कोरबा में 7.2 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस पर लगाया था वसूली का आरोप

Illegal Liquor Woman Arrest : हीं आबकारी विभाग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?