CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Udbhav Launch Raipur : बच्चों की देखरेख और संरक्षण के लिए अभिनव पहल का शुभारंभ

Udbhav Launch Raipur : बच्चों की देखरेख और संरक्षण के लिए अभिनव पहल का शुभारंभ

By Newsdesk Admin
14/10/2025
Share
Udbhav Launch Raipur
Udbhav Launch Raipur

सीजी भास्कर, 14 अक्टूबर। राजधानी रायपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग की अभिनव पहल ‘उद्भव’ (Udbhav Launch Raipur) का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम बच्चों की देखरेख और संरक्षण के लिए एक नई शुरुआत है, जो राज्य में हर बच्चे को सुरक्षित और सशक्त भविष्य देने का लक्ष्य रखता है। इसका उद्घाटन महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में खम्हारडीह स्थित शासकीय बालिका गृह में किया गया। यह पहल छत्तीसगढ़ चाइल्ड प्रोटेक्शन प्रोग्राम (Chhattisgarh Child Protection Program) के अंतर्गत संचालित की जा रही है।

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के विजन से प्रेरित होकर राज्य सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास और सुरक्षा के लिए सतत कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘उद्भव’ कार्यक्रम (Udbhav Launch Raipur) इसी दिशा में एक अभिनव प्रयास है, जो हर बच्चे को स्नेह, सुरक्षा और सम्मान के साथ सशक्त जीवन जीने का अवसर प्रदान करेगा।

इस अवसर पर उन्होंने शासकीय बालिका गृह में कंप्यूटर लैब का शुभारंभ किया और लाइब्रेरी का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा और जीवन कौशल आज के युग की आवश्यकता हैं, ताकि बच्चे आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बन सकें।

महिला एवं बाल विकास विभाग ने Catalysts for Social Action (CSA) संस्था के साथ जुलाई 2025 में एम.ओ.यू. किया था। संस्था के सहयोग से रायपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभागों की 15 संस्थाओं में प्रथम चरण में कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। इस पहल के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, करियर काउंसलिंग, व्यावसायिक प्रशिक्षण और जीवन कौशल से जुड़े कार्यक्रम संचालित होंगे।
राज्य में वर्तमान में 112 बाल देखरेख संस्थाएं संचालित हैं, जिनमें 2000 से अधिक बच्चों की देखभाल की जा रही है।

वहीं गैर संस्थागत देखरेख (Child Welfare Scheme) के अंतर्गत दत्तक ग्रहण, स्पॉन्सरशिप, फोस्टर केयर और आफ्टर केयर जैसे कार्यक्रमों से भी बड़ी संख्या में बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक पदुम सिंह एल्मा, CSA संस्था की सीईओ स्मिता शेट्टी, एक्सिस बैंक के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अभिजीत अग्रवाल, संयुक्त संचालक नंदलाल चौधरी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, संरक्षण अधिकारी और बाल देखरेख संस्थाओं के अधीक्षक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण पहल (Chhattisgarh Child Welfare Program) राज्य में बाल अधिकारों को नई दिशा देगी और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए ठोस आधार तैयार करेगी।

Ganja Smuggling Case Surguja : ग्रैंड विटारा में भरा था 56 किलो गांजा, रातभर की कार्रवाई के बाद ऐसे पकड़े गए तस्कर
Naxal Free Bastar : पहली बार बस्तर में हुई इतनी बड़ी बैठक, चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी से बढ़ी हलचल
Digital Farmer Book: कोंडागांव में किसानों को मिली ऑनलाइन जमीन जानकारी की नई ताकत
Arun Sao PWD Inspection Bilaspur : पीडब्ल्यूडी अफसरों पर फूटा गुस्सा, अधूरे कार्यों पर लगाई कड़ी फटकार
Promotion Case : वेतनवृद्धि रोकने पर प्रमोशन नहीं रोका जा सकता, हाईकोर्ट ने पुलिसकर्मी के मामले में दिया अहम फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Janmashtami Accident
Bilaspur Janmashtami Accident : जन्माष्टमी पर मटकी बांधते समय हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आकर युवक झुलसा

Bilaspur Janmashtami Accident :बिलासपुर, जन्माष्टमी के मौके पर…

Bilaspur Festival Security
Bilaspur Festival Security : बिलासपुर में त्योहारों से पहले पुलिस का एक्शन, 50 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

Bilaspur Festival Security :त्योहारों के दौरान पुलिस लगातार…

Property Dealer Murder Case
Property Dealer Murder Case : उधारी के विवाद में राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

Property Dealer Murder Case : घटनास्थल से साक्ष्य…

TET Teachers Protest
TET Teachers Protest : शिक्षक दिवस पर TET आधारित पदोन्नति की मांग, तुता मैदान में होगा ‘न्याय सत्याग्रह’

TET Teachers Protest : शिक्षकों के मुताबिक 5…

Simga Illegal Liquor Action
Simga Illegal Liquor Action : सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 पाव देशी मसाला शराब के साथ 2 कोचिए गिरफ्तार

सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?