CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » उद्धव-राज फिर साथ-साथ: महाराष्ट्र में हिंदी भाषा के विरोध में उतरे चचेरे भाई, राउत बोले- ‘जनता की भलाई के लिए आए हैं’

उद्धव-राज फिर साथ-साथ: महाराष्ट्र में हिंदी भाषा के विरोध में उतरे चचेरे भाई, राउत बोले- ‘जनता की भलाई के लिए आए हैं’

By Newsdesk Admin
27/06/2025
Share

सीजी भास्कर 27 जून महाराष्ट्र में हिंदी और मराठी भाषा का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है. शिवसेना (यूबीटी) के संस्थापक उद्धव ठाकरे और मनसे प्रमुख राज ठाकरे दोनों हिंदी भाषा के विरोध को लेकर एक साथ आ गए हैं. ये दोनों भाई राज्य सरकार के त्रिभाषा फार्मूले के खिलाफ मोर्चा निकालेंगे. ठाकरे का कहना है कि वह हिंदी भाषा का विरोध नहीं कर रहे, बल्कि जबरन हिंदी भाषा थोपने का विरोध कर रहे हैं.माना जा रहा है कि बीएमसी चुनाव भी नजदीक आ रहे हैं.

इसलिए दोनों चचेरे भाइयों का साथ आना सांस्कृतिक विरोध से ज्यादा, कहीं राजनीतिक कदम तो नहीं. शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत का कहना है कि दोनों भाई जनता की भलाई के लिए एक साथ आए हैं.संजय राउत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीरसंजय राउत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की. उन्होंने अपनी पोस्ट में एक उद्धव ठाकरे और बाल ठाकरे की पुरानी तस्वीर शेयर की. उन्होंने पोस्ट पर लिखा कि महाराष्ट्र के स्कूलों में हिंदी थोपे जाने के खिलाफ एकजुट मोर्चा निकाला जाएगा. इसके आगे उन्होंने लिखा ‘जय महाराष्ट्र’ .

कैसे आए दोनों भाई साथ?संजय राउत ने दोनों भाईयों के साथ आने की वजह बताते हुए कहा कि राज ठाकरे ने मुझसे फोन कर कहा कि उद्धव ठाकरे 7 तारीख को मोर्चा निकाल रहे हैं और मै 6 को निकाल रहा हूं. उन्होंने कहा कि अगर ये दोनों मोर्चा एक साथ निकाले गए तो इसका असर ज्यादा पड़ेगा. उन्होंने कहा कि मराठी भाषा के लोगों को भी अच्छा लगेगा. इसके बाद मैने उद्धव ठाकरे से बात की और वह मान गए. लेकिन 7 तारीख को एकादशी का त्योहार होने की वजह से मोर्चे की तारीख 5 जुलाई रखी गई. राउत ने कहा कि दोनों लोगों ने राजनीतिक एजेंडे को पीछे छोड़कर जनता की भलाई के लिए सोचा.

मनसे के संस्थापक राज ठाकरे ने हिंदी भाषा के खिलाफ पहले 6 जुलाई को विरोध प्रदर्शन की घोषणा की थी. लेकिन उस दिन महाराष्ट्र का धार्मिक पर्व आषाढ़ी एकादशी का दिन था. जिसके बाद राज ठाकरे ने विरोध प्रदर्शन की तारीख को 5 जुलाई कर दिया था. इस बात की जानकारी राज ठाकरे ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी.शैक्षिक मुद्दा नहीं बल्कि सांस्कृतिक मुद्दाउद्धव ठाकरे ने हिंदी भाषा का विरोध करते हुए कहा कि कि हम महाराष्ट्र में कक्षा 1 से 5 तक के मराठी और अंग्रेजी स्कूलों में तीसरी भाषा के रूप में हिंदी को लागू नहीं होने देंगे.

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक शैक्षिक मुद्दा नहीं है बल्कि यह सांस्कृतिक पहचान को दबाने का काम भी है. उन्होंने राज्य की शिक्षा प्रणाली की जांच की भी मांग की.किसी भी भाषा को जबरन नहीं थोप सकते- आदित्य ठाकरेठाकरे विरासत की अगली पीढ़ी की ओर से बोलते हुए शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि वह किसी भी भाषा को जबरन थोपने को स्वीकार नहीं करते. उन्होंने कहा शिक्षा को बढ़ाया जाना चाहिए न की हमें बोझ बढ़ाना चाहिए. उन्होंने राज्य सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि बोझ बढ़ाने के बजाय, जो पहले से मौजूद है, उसकी गुणवत्ता में सुधार क्यों नहीं किया जा रहा है.

CG Breaking 🛑 दर्दनाक हादसा, दीवार से 10 फीट तक सिर घसीटते हुए चौथी मंजिल पहुंची खून से सनी लिफ्ट, दुकान का सामान लेकर फोर्थ फ्लोर जा रहे नाबालिग लड़के की मौत
Supreme Court Verdict : अनुराग ठाकुर पर से प्रतिबंध हटा, बीसीसीआई से जुड़ाव की मिली अनुमति
TMC Crisis : छापेमारी के बाद अचानक भड़का माहौल, अफसरों की गाड़ियों पर हमला होते ही मचा हड़कंप
हिंदू धर्म में जब तक नहीं आएगी समानता, तब तक नहीं रुकेगा धर्मांतरण” – सपा सांसद रामजीलाल का बयान गरमाया
Shiv Sena : उद्धव की सेना में बढ़ती नाराजगी के पीछे क्या है वजह, बयानबाजी से और गरमाया सियासी माहौल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Delhi Protest
Delhi Protest : दिल्ली में प्रदर्शन से पहले सुरक्षा कड़ी, पुलिस की अनुमति नहीं मिलने से बढ़ी हलचल

दिल्ली में CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर…

Champa Katghora NH : 10 गांवों में जमीन की रजिस्ट्री से हटा बैन, 51 गांवों को मिलेगी राहत
Champa Katghora NH : 10 गांवों में जमीन की रजिस्ट्री से हटा बैन, 51 गांवों को मिलेगी राहत

चांपा से उरगा और आगे कटघोरा तक बनने…

Durga Puja
Durga Puja :  दुर्गा उत्सव, पुलिस ने 150 आयोजकों को दी एसओपी, सुरक्षा मानकों के सख्त पालन के निर्देश

दुर्गा उत्सव को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में…

Rohit Sharma
Rohit Sharma :  रोहित शर्मा के रिहैब की जानकारी पर सवाल, एक साल में 32 खिलाड़ियों के चोटिल होने का दावा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पर रोहित शर्मा…

Voter List
Voter List :  अमेरिका में मतदाता सूची की जांच से भारतीयों पर असर की आशंका, 2 लाख नामों को लेकर चर्चा

अमेरिका में मतदाता सूची में शामिल लोगों की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?