CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Umran Malik : IPL शुरू होने से पहले KKR को लगा झटका! स्पीड स्टार बाहर, इस गेंदबाज को मिली टीम में जगह

Umran Malik : IPL शुरू होने से पहले KKR को लगा झटका! स्पीड स्टार बाहर, इस गेंदबाज को मिली टीम में जगह

By Newsdesk Admin 18/03/2025
Share
Umran Malik
Umran Malik

सीजी भास्कर, 18 मार्च । कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के लिए उमरान मलिक (Umran Malik) की जगह चेतन सकारिया को अपनी टीम में शामिल किया है। उमरान मलिक इस सीजन में चोट के कारण खेल नहीं पाएंगे।

सकारिया ने एक वनडे और दो टी20 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और आईपीएल में 19 मैच खेलते हुए 20 विकेट लिए हैं। बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज सकारिया को केकेआर ने 75 लाख रुपये में साइन किया है।

सकारिया पिछले साल भी केकेआर का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था और नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था। चेतन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के अलावा दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का भी हिस्सा रह चुके हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि खराब फॉर्म से जूझ रहे चेतन इस नए मौके का कैसे फायदा उठाते हैं।

इससे पहले, उमरान मलिक (Umran Malik) ने मेगा-नीलामी में केकेआर में शामिल होने पर अपनी खुशी व्यक्त की थी। पिछले दो सीज़न में वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले, लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। केकेआर में शामिल होने के बाद, उमरान ने प्रशंसकों से वादा किया कि इस बार वे उन्हें एक नए अवतार में देखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह 200 प्रतिशत फिट हैं।

आईपीएल 2025 के लिए केकेआर की टीम (Umran Malik)

रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, एनरिक नॉर्टजे, अंगकृष रघुवंशी, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, लवनिथ सिसौदिया, अजिंक्य रहाणे, अनुकूल रॉय, मोइन अली, चेतन सकारिया.

You Might Also Like

Rehabilitation Through Sports: भानुप्रतापपुर की मैराथन में बदले जीवनों की दौड़

IND vs WI T20 World Cup 2026: इतिहास बदलेगी टीम इंडिया तो सेमीफाइनल तय, ईडन गार्डन्स में विंडीज से करो या मरो की जंग

Pakistan Prize Money T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, फिर भी पाकिस्तान को करोड़ों का इनाम

IND vs WI : छक्कों की जंग में कौन आगे? आंकड़े कर देंगे हैरान

Sri Lanka Head Coach Resigns: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होते ही श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा फेरबदल

Newsdesk Admin 18/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rehabilitation Through Sports: भानुप्रतापपुर की मैराथन में बदले जीवनों की दौड़

सीजी भास्कर 1 मार्च भानुप्रतापपुर की सुबह आज…

Jungle Safari Closed 2026: होली ब्रेक में घूमने का प्लान? नंदनवन सफारी रहेगी बंद

सीजी भास्कर 1 मार्च रायपुर के पास स्थित…

POCSO Life Imprisonment: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

सीजी भास्कर 1 मार्च गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर…

Juvenile Justice Act Bail: JJ एक्ट की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, नाबालिग आरोपी को मिली राहत

सीजी भास्कर 1 मार्च बिलासपुर में स्थित छत्तीसगढ़…

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

सीजी भास्कर 1 मार्च छत्तीसगढ़ में रविवार का…

You Might Also Like

खेल

Rehabilitation Through Sports: भानुप्रतापपुर की मैराथन में बदले जीवनों की दौड़

01/03/2026
खेल

IND vs WI T20 World Cup 2026: इतिहास बदलेगी टीम इंडिया तो सेमीफाइनल तय, ईडन गार्डन्स में विंडीज से करो या मरो की जंग

01/03/2026
खेल

Pakistan Prize Money T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, फिर भी पाकिस्तान को करोड़ों का इनाम

01/03/2026
खेल

IND vs WI : छक्कों की जंग में कौन आगे? आंकड़े कर देंगे हैरान

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?