CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » UP Politics: अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, कहा- पिछड़ों के नाम पर चुनाव लड़ा, लेकिन कोई कुर्सी नहीं दी

UP Politics: अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, कहा- पिछड़ों के नाम पर चुनाव लड़ा, लेकिन कोई कुर्सी नहीं दी

By Newsdesk Admin
21/04/2025
Share

21 अप्रैल 2025 :

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि भाजपा के कार्यकाल में राज्य दलितों पर अत्याचार के मामले में शीर्ष पर पहुंच गया है.

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘दलितों पर अत्याचार के मामले में भाजपा सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश नंबर एक बन गया है.’

उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि दलितों, विशेषकर दलित महिलाओं के खिलाफ अधिकातर अपराध उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा और महाराष्ट्र जैसे भाजपा शासित राज्यों में ही क्यों होते हैं.

भाजपा परंपरागत प्रभुत्ववादियों की पार्टी- अखिलेश

कन्नौज सांसद ने लिखा- ‘भाजपा मूलतः परंपरागत प्रभुत्ववादियों की पार्टी है और वर्चस्ववादी भाजपाइयों की बुनियादी सोच सामंतवादी है जिसमें गरीबों, वंचितों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, आधी आबादी (महिलाओं) और आदिवासियों के लिए अपमान एवं जलालत के अलावा और कुछ नहीं है.’

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता आजादी से पहले की मानसिकता के साथ काम कर रहे हैं और वे संविधान के विरोधी हैं.

भाजपा को खारिज करने का किया आग्रह

रात 8 बजे के भारत की बात का वीडियो शेयर करते हुए यादव ने कहा, ‘भाजपा में संगठन और सरकार के प्रमुख पदों पर हमेशा ही केवल कुछ खास लोग ही विराजमान रहते हैं और दौड़-भाग, डंडा-झंडा, बैनर-दरी के काम औरों को दे दिये जाते हैं.’

यादव ने आरोप लगाया कि दलितों और अन्य पिछड़ी जातियों को भाजपा में प्रतीकात्मक पद दिए जा सकते हैं, लेकिन उन्हें कभी वास्तविक अधिकार नहीं सौंपे जाते.

उन्होंने कहा, ‘उनके नाम से चुनाव लड़े जाते हैं लेकिन मुख्यमंत्री तो छोड़ो, उन्हें और भी कोई कुर्सी नहीं दी जाती.’

यादव ने दलित समुदाय से भाजपा को खारिज करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, ‘दलितों को आज कहना चाहिए – हमें भाजपा नहीं चाहिए!’

56 साल की महिला ने 33 वर्षीय प्रेमी संग रचाया षड्यंत्र, पति की बेरहमी से हत्या
Illegal Church Demolition Shivpuri: वन भूमि पर बने ढांचे पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
Pakistani Creams Alert India : पाकिस्तानी क्रीम को लेकर भारत में बड़ा अलर्ट, दो प्रोडक्ट में तय सीमा से ज्यादा भारी धातु, इस्तेमाल से बचने की सलाह
Collector-SP reached the inaccessible mountains in Sushasan Tihar : बाइक से गांव पहुंचे अफसर
Congress HQ Eviction Notice 2026: 24 अकबर रोड खाली करने का आदेश, सियासी हलचल तेज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?