CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रायपुर में पानी संकट पर बवाल, कांग्रेस के साथ लोगों ने जोन कार्यालय घेरा-तीन दिन की चेतावनी

रायपुर में पानी संकट पर बवाल, कांग्रेस के साथ लोगों ने जोन कार्यालय घेरा-तीन दिन की चेतावनी

By Newsdesk Admin
18/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 18 अप्रैल |

Contents
  • नगर निगम को तीन दिन का दिया अल्टीमेटम
  • समस्या दूर नहीं हुई तो कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन
  • टैंकरों की संख्या बढ़ाई जाएगी : जोन कमिश्नर

रायपुर। राजधानी रायपुर में पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस नेताओं और स्थानीय लोगों ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। कापा, नहरपार, डबरीपार, गणेशनगर और चंडीनगर जैसे इलाकों में पिछले एक महीने से पानी की आपूर्ति ठप होने से लोगों में भारी नाराजगी दिखी।

लोगों ने बताया कि नगर निगम की ओर से नियमित रूप से टैंकर नहीं भेजे जा रहे हैं, जिससे हालात और खराब हो गए हैं। खासकर महिलाओं ने अपनी परेशानी साझा करते हुए कहा कि उन्हें पिछले एक महीने से दूसरे घरों से पानी लाना पड़ रहा है। कई बार तो पीने के पानी के लिए भी तरसना पड़ता है। उन्होंने मांग की है कि टैंकरों की संख्या बढ़ाई जाए और पाइपलाइन के जरिए नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

नगर निगम को तीन दिन का दिया अल्टीमेटम

जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने कहा कि नगर निगम जोन क्रमांक 9 में बीते एक महीने से पाइपलाइन से पानी नहीं आ रहा है। लोगों को राहत देने के लिए टैंकर भेजे जा रहे हैं, लेकिन सिर्फ चार टैंकर पर्याप्त नहीं है। उन्होंने मांग की है कि कम से कम 10 टैंकरों की व्यवस्था की जाए, ताकि पानी की आपूर्ति सुचारु हो सके। हमने पाइप लाइन के जरिए भी पानी की आपूर्ति हो, इसकी मांग की है। निगम को 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर पानी की सप्लाई पाइपलाइन के जरिए ना की गई तो फिर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

समस्या दूर नहीं हुई तो कांग्रेस करेगी बड़ा आंदोलन

कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने भी नगर निगम पर निशाना साधते हुए कहा कि रायपुर के अधिकांश वार्ड पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसी के विरोध में आज जोन क्रमांक 9 कार्यालय का घेराव किया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।

टैंकरों की संख्या बढ़ाई जाएगी : जोन कमिश्नर

जोन कमिश्नर राकेश शर्मा ने कहा कि लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए टैंकरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। जिन वार्डों में पानी की किल्लत है वहां अतिरिक्त टैंकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Jal Jeevan Mission Quality Review : जल जीवन मिशन में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, मुख्य अभियंता ने तय समय-सीमा में काम पूरा करने के दिए निर्देश
Anish Babu Money Laundering Case : कच्चे काजू आयात के नाम पर करोड़ों की ठगी, ED ने अनीश बाबू को किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग की परतें खुलीं
Big action against Riyan Parag in IPL : ड्रेसिंग रूम में Vaping पड़ी भारी, मैच फीस का 25% जुर्माना
Bhojpur Firing Case: श्राद्ध में आमना-सामना, रिश्तों के टकराव ने ली गोली की शक्ल
Natural Cooling Hack : गर्मियों में मटके पर क्यों लपेटते हैं बोरी? जानिए देसी जुगाड़ के पीछे का विज्ञान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

5 AI Tools to Increase Productivity : ChatGPT ही नहीं! ये 5 AI टूल्स बदल रहे काम करने का तरीका

सीजी भास्कर, 04 जून। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का…

Lightning wreaks havoc in Chhattisgarh : 3 महिलाओं की मौत, 5 दिन मौसम अलर्ट

सीजी भास्कर, 04 जून। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी…

Aamir khan third marriage : 61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बनेंगे, 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग लेंगे सात फेरे

सीजी भास्कर, 04 जून। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट…

Action to remove encroachment : अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 34 मकानों को किया ध्वस्त

सीजी भास्कर, 04 जून। जिले में वन भूमि पर…

Illegal liquor sale at Biryani Centre : आबकारी विभाग ने किया भंडाफोड़

सीजी भास्कर, 04 जून। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Durg Burn Murder Case : दुर्ग में पत्नी को जिंदा जलाने का मामला, 12 साल बाद पति को उम्रकैद, कोर्ट ने मौत की सजा से किया इनकार

29/01/2026
छत्तीसगढ़

Chanakya Lakshmi Blessings: छत्तीसगढ़ के किन घरों में स्थायी रूप से रहती है मां लक्ष्मी, चाणक्य नीति का दुर्लभ सूत्र”

30/11/2025
देश-दुनिया

एकसाथ नजर आए अजित पवार और शरद पवार, सीएम देवेंद्र फडणवीस भी रहे मौजूद

12/05/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Sex CD Case High Court Appeal: सेशन कोर्ट के आदेश को चुनौती देंगे भूपेश बघेल

27/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?