CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Urban Development Inspection : सचिव आर. शंगीता ने विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी

Urban Development Inspection : सचिव आर. शंगीता ने विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी

By Newsdesk Admin
13/06/2026
Share
Urban Development Inspection
Urban Development Inspection

सीजी भास्कर, 13 जून :  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव आर. शंगीता ने शुक्रवार को शहर में संचालित विभिन्न नगरीय विकास कार्यों (Urban Development Inspection) और अधोसंरचना परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान महापौर मधुसूदन यादव और कलेक्टर जितेंद्र यादव भी मौजूद रहे। सचिव ने निर्माणाधीन परियोजनाओं की गुणवत्ता, समय-सीमा और संचालन संबंधी तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Contents
  • नालंदा परिसर का निरीक्षण, समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश
  • रानीसागर तालाब के सौंदर्यीकरण पर हुई चर्चा
  • एसएलआरएम सेंटर में स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा
  • अमृत मिशन के तहत एसटीपी संचालन का लिया जायजा
  • 120 मेगावाट सोलर प्लांट की प्रगति देखी
  • विकास परियोजनाओं की प्रगति पर रहा फोकस

नालंदा परिसर का निरीक्षण, समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश

सचिव ने राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजना के तहत निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्माण एजेंसी को तय समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण पूर्ण होने से तीन से चार माह पहले ही लाइब्रेरी और कैंटीन संचालन की तैयारियां शुरू कर दी जाएं, ताकि परिसर शुरू होते ही नागरिकों को सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में पौधरोपण भी किया।

रानीसागर तालाब के सौंदर्यीकरण पर हुई चर्चा

दौरे के दौरान सचिव ने शहर के प्रमुख जलाशय रानीसागर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब के सौंदर्यीकरण और संरक्षण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान आसपास के व्यापारियों और दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने तथा कचरा तालाब में नहीं फेंकने की समझाइश दी गई। अधिकारियों को जलाशय क्षेत्र को स्वच्छ और आकर्षक बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

सचिव आर. शंगीता नगरीय विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी

एसएलआरएम सेंटर में स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा

सचिव आर. शंगीता ने 18 एकड़ क्षेत्र में विकसित एसएलआरएम सेंटर का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने स्वच्छता दीदियों से कचरा संग्रहण, पृथक्करण और प्रसंस्करण की प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा स्वच्छता प्रबंधन को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

अमृत मिशन के तहत एसटीपी संचालन का लिया जायजा

मिशन अमृत 2.0 (AMRUT 2.0 Project) के तहत मोहारा-सिंगदई स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निरीक्षण कर सचिव ने इसकी संचालन व्यवस्था और कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति, क्षमता और रखरखाव संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा बेहतर संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सचिव आर. शंगीता नगरीय विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी

120 मेगावाट सोलर प्लांट की प्रगति देखी

दौरे के अंतिम चरण में सचिव ने तुमड़ीबोड़ स्थित सोलर पावर प्लांट (Solar Power Plant) का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने 120 मेगावाट क्षमता वाली परियोजना की प्रगति, उत्पादन क्षमता और भविष्य की कार्ययोजना की जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें परियोजना से जुड़ी तकनीकी और संचालन संबंधी जानकारियां प्रस्तुत कीं।

विकास परियोजनाओं की प्रगति पर रहा फोकस

पूरे दौरे के दौरान सचिव ने विभिन्न परियोजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन किया और अधिकारियों को गुणवत्ता, समयबद्धता तथा जनहित को प्राथमिकता देते हुए कार्यों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य शहर में संचालित विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन करना और आवश्यक सुधारात्मक कदम सुनिश्चित करना रहा।

दुर्ग बना ओवरऑल चैंपियन: राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में 62 प्वाइंट के साथ बाजी मारी
चार महीने के बच्चे को मां से छीनने वाले पिता को 24 घंटे के भीतर बच्चे के साथ उपस्थित होने कड़ा निर्देश, बुजुर्ग मां को बेटा-बहू करते हैं परेशान, महिला आयोग ने सुने और भी अजब-गजब मामले
Congress SC Department : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बदली SC विभाग की कमान, निर्मल कोसरे बने नए प्रदेश अध्यक्ष
Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में अब इन महिलाओं को भी मिलेगा तीर्थ में जाने का अवसर
Illegal Roadside Parking : चौराहों पर ठेले-गाड़ियां, सड़कों पर कब्जा; रायपुर में नो वेंडिंग-नो पार्किंग प्लान अब भी अधूरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?