CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कैंची धाम वार्षिकोत्सव से पहले उत्तराखंड सरकार ने की बड़ी तैयारी, सीएम ने दिए निर्देश

कैंची धाम वार्षिकोत्सव से पहले उत्तराखंड सरकार ने की बड़ी तैयारी, सीएम ने दिए निर्देश

By Newsdesk Admin
28/04/2025
Share

28 अप्रैल 2025 :

मुख्यमंत्री ने सोमवार प्रातः शासकीय आवास पर समस्त जिलाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक में चारधाम यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, तीर्थ एवं पर्यटन स्थलों पर संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखने तथा अवैध आधार कार्ड, वोटर आईडी और मोबाइल कनेक्शन के मामलों में दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए.

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा मार्गों के मरम्मत कार्यों की प्रगति और श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सड़क मरम्मत, स्वच्छता व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं, यातायात प्रबंधन और यात्री सहायता केंद्रों की स्थापना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए आपातकालीन सेवाओं को सक्रिय रखने और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात करने पर जोर दिया.

कैंची धाम वार्षिकोत्सव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने पार्किंग व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और अन्य आवश्यक सुविधाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी इंतजाम उच्च स्तर के हों और किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो.

बैठक में राज्य में बढ़ती वनाग्नि की घटनाओं पर भी चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने वनाग्नि संभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और आगजनी करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने के आदेश दिए. उन्होंने कहा कि जंगलों में आग फैलने से पर्यावरण को गंभीर नुकसान हो रहा है, जिसे रोकना प्राथमिकता है. इसके लिए फायर लाइन कटिंग, पानी के टैंकरों की व्यवस्था और स्थानीय लोगों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए गए.

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण इलाकों में मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए फॉगिंग अभियान नियमित रूप से चलाने के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि सभी योजनाओं और तैयारियों की निरंतर मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई की जाए.

मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि राज्य में चल रहे सभी कार्यों का उद्देश्य जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और प्रदेश को सुरक्षित व सुव्यवस्थित बनाना है.

Lalu Yadav Sick: राबड़ी आवास से निकलते ही लालू यादव की तबीयत और ज्यादा बिगड़ी, पारस अस्पताल में भर्ती, नहीं जा सके दिल्ली
Fag Mahotsav 4.0 Raipur: राजधानी में सजेगा बाबा श्याम का दिव्य दरबार, फाल्गुन की रंगत में भक्ति का महासंगम
RJD विधायक रीतलाल यादव को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, बिल्डर को दी थी जान से मारने की धमकी
HC का अहम फैसला, माता-पिता के विवाद के चलते स्कूल TC देने से इनकार नहीं कर सकता
गोभी के खेत में बकरी घुसने से मचा बवाल, मालदा में TMC नेता की पीट-पीटकर हत्या, 6 घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Student Protest 
Bilaspur Student Protest : प्रधान के इस्तीफे के बाद भी आंदोलन जारी, NTA पर उठे सवाल

Bilaspur Student Protest :छात्र नेता सूरज साहू ने…

Korba Stabbing Case
Korba Stabbing Case : ऑटो चालक पर ताबड़तोड़ वार; CCTV फुटेज आया सामने

Korba Stabbing Case :

Bastar Brain Tumor Surgery
Bastar Brain Tumor Surgery : बस्तर में मेडिकल इतिहास रचा, पहली बार जटिल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी सफल

Bastar Brain Tumor Surgery :महिला के पति सतवंत…

Surajpur Murder Case
Surajpur Murder Case : युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान मौत

Surajpur Murder Case :अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला…

Education Minister Resignation
Education Minister Resignation : भूपेश का हमला, बोले- लड़ाई अभी बाकी

Education Minister Resignation :केंद्र सरकार ने सार्वजानिक परीक्षा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?