CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vaishali Nagar News: बौद्ध समाज ने किया विधायक प्रतिनिधि रीना चौहान का सम्मान, “MLA रिकेश सेन के नेतृत्व में वैशाली नगर के हर समाज के उत्थान और विकास का दिलाया भरोसा”

Vaishali Nagar News: बौद्ध समाज ने किया विधायक प्रतिनिधि रीना चौहान का सम्मान, “MLA रिकेश सेन के नेतृत्व में वैशाली नगर के हर समाज के उत्थान और विकास का दिलाया भरोसा”

By Newsdesk Admin
11/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 11 अगस्त। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने समाजसेवी श्रीमती रीना चौहान को अपना प्रतिनिधि बनाया है। इस नियुक्ति से अभिभूत स्थानीय बौद्ध समाज के प्रतिनिधियों ने श्रीमती रीना चौहान के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया।

भिलाई के नेहरू नगर में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि बनने पर श्रीमती चौहान का सम्मान किया गया। इस दौरान उन्होंने समाज का आभार व्यक्त करते हुए विधायक रिकेश सेन के नेतृत्व में सामाजिक उत्थान और विकास का भरोसा दिया।

गौरतलब हो कि बौद्ध समाज से वैशाली नगर विधानसभा के विधायक रिकेश सेन के विधायक प्रतिनिधि श्रीमती रीना चौहान को बनाए जाने पर समाज के लोगों में उत्साह है, उन्होंने एमएलए रिकेश सेन का आभार व्यक्त करते हुए रीना चौहान का स्वागत और सम्मान किया।

इस दौरान श्रीमती रीना चौहान ने कहा कि विधायक रिकेश सेन द्वारा अपने जन्मदिन पर 68 समाज को 5-5 लाख रूपये की स्वीकृति विधायक निधि से दी गई है। वैशाली नगर के विकास को लेकर श्री सेन सदैव प्रयासरत रहे हैं और उनके द्वारा अनेक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए क्षेत्र के विकास के साथ साथ वैशाली नगर विधानसभा को पूरे देश में आदर्श रूप देने का जो प्रयास किया जा रहा है वह उनके छ महीने के कार्यकाल में दिखाई देता है। विधानसभा में उन्होंने वर्षों से अटके मुद्दों का चुटकियों में सार्थक हल निकालने जो प्रयास किए, उससे हम सभी परीचित हैं। अपनों के द्वारा मिलने वाला सम्मान किसी के लिए भी गौरव की बात होती है। समाज के वरिष्ठजनों से मिले सम्मान से वो अभिभूत हूं। उन्होंने कहा कि विधायक रिकेश सेन एक जन नेता हैं और उनके नेतृत्व में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र विकास के नए सोपान तय करेगा जिससे बौद्ध समाज भी अछूता नहीं रहेगा। समाज के लोगों के उत्थान और जन भावना के अनुरूप विकास के लिए उन्होंने विधायक रिकेश सेन के माध्यम से सार्थक पहल करने का भरोसा दिया है।
इस अवसर पर डोंगरगढ़ के पूर्व विधायक विनोद खांडेकर, डॉ आंबेडकर भवन सेक्टर -6 भिलाई के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र खोब्रागढ़े, पूर्व उपाध्यक्ष डी.आर.सहारे, बौद्ध कल्याण समिति कोसा नगर भिलाई की उपाध्यक्ष रंजू खोब्रागढ़े, प्रितेश पाटिल, शैलेन्द्र भगत, राजकुमार रामटेके, प्रवीण वासनिक, आशीष चौहान,नमेश्वरी सोनपिपरे, रवि गणवीर सहित बौद्ध समाज के प्रबुद्ध नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

पंजाब से यूपी में अवैध हथियार लाने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, यूपी STF को बड़ी कामयाबी
Khаrun River Bridge Accident : खारुन नदी पुल पर बड़ा हादसा टला, रैलिंग पर अटकी तेज रफ्तार बस
Heroin Smuggling in Raipur: पंजाब से लाई गई हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण सब इंजीनियर 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ाए, SP से शिकायत बाद लोकायुक्त छापा, भुगतान के लिए मांग रहे थे साढ़े 15 लाख
भिलाई के रिटायर्ड पुलिस अफसर कल्याण एसोसिएशन का बढ़ेगा दायरा, स्थापना दिवस समारोह में हुआ निर्णय

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Angad Chaudhary Murder Suspicion
Angad Chaudhary Murder Suspicion : सरगुजा में घर के अंदर खून से लथपथ मिला युवक का शव, सिर और गले पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

Angad Chaudhary Murder Suspicion : पुलिस परिजनों और…

Surajpur Women Police Station : सूरजपुर को मिली महिला थाना की सौगात, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया शुभारंभ

सूरजपुर जिले में महिला सुरक्षा को मजबूत करने…

Raigarh Cattle Smuggling Case
Raigarh Cattle Smuggling Case : रायगढ़ में 6 गौवंश के साथ तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा के बूचड़खाने ले जाने का आरोप

Raigarh Cattle Smuggling Case : लिस के अनुसार,…

Panchayat Secretary
Panchayat Secretary :  पंचायत सचिव से मारपीट व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

जामगांव (आर) में बैठक के दौरान सचिव पर…

Durg Traffic Police
Durg Traffic Police : सड़क हादसा मौतों में 27.5 फीसदी कमी, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की सख्ती का दिखा असर

सड़क दुर्घटनाओं और जनहानि पर अंकुश लगाने के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?