CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अभिनेता सलमान खान को सब्जी बेचने वाला भेजता था धमकी भरे मैसेज, मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से किया गिरफ्तार

अभिनेता सलमान खान को सब्जी बेचने वाला भेजता था धमकी भरे मैसेज, मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से किया गिरफ्तार

By Newsdesk Admin 24/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 24 अक्टूबर। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को धमकी भरे मैसेज भेजने के मामले में मुंबई पुलिस ने झारखंड के जमशेदपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जमशेदपुर के सब्जी विक्रेता के तौर पर हुई है। बता दें कि बीते सप्ताह मुंबई ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर अभिनेता से 5 करोड़ रुपये की मांग करने वाला एक धमकी भरा मैसेज आया था, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले में मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर की स्थानीय पुलिस की मदद से जांच की और मैसेज भेजने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने झारखंड में धमकी भरे मैजेस आने वाले नंबर को ट्रैक किया और आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें भेजी गईं। उन्होंने बताया कि एक अन्य टीम गुवाहाटी गई थी। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने मैसेज भेजने वाले का पता लगाने के लिए जाल फैलाया, लेकिन मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उसी मोबाइल फोन नंबर से धमकी के बाद शख्स के माफी मांगने के संदेश मिले। संदेश में लिखा था कि गलती से ऐसा हुआ।

गौरतलब है कि अभिनेता सलमान खान को पहले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जान से मारने की धमकियां मिली थीं। गिरोह के संदिग्ध सदस्यों ने इसी साल अप्रैल में अभिनेता के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी की थी। कुछ महीने पहले नवी मुंबई पुलिस ने बिश्नोई गिरोह द्वारा खान को मारने की साजिश का पर्दाफाश किया था, जिसके बाद अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी गई है ।

You Might Also Like

विधायक रिकेश बोले 5 करोड़ की लागत से भिलाई में बनेगा “श्रीकृष्ण धाम”

सुबह संकेत, शाम अचानक राजभवन पहुंचे CM विष्णुदेव, मंत्रिमंडल विस्तार तारीख….फार्मूला तय…! कौन बन रहा “मंत्री” सुगबुगाहट तेज, “भैया, उड़ गई है नींद”

स्कॉर्पियो से बरामद हुए 4.04 करोड़ रुपये, हवाला कारोबार का शक, दो गुजराती युवक गिरफ्तार

इंग्लैंड क्रिकेट में इतिहास: 21 साल के जैकब बेथेल बने सबसे युवा कप्तान

अर्जुन के रथ चलाने से लेकर भगवद्गीता तक…अक्षरधाम के स्वामी महाराज का संदेश…

TAGGED: bhilainews, Breaking news, Chhattisgarh, crime news, Jamshedpur news, Jharkhand news, police, Raipur Breaking
Newsdesk Admin 24/10/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article राष्ट्रपति मुर्मू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर, रूट चार्ट जारी, IIT भिलाई, NIT Raipur के दीक्षांत समारोह में लेंगी हिस्सा…
Next Article छत्तीसगढ़ में अंडे की उबाल पर बवाल, भाजपा नेता गौरीशंकर ने दी प्रतिक्रिया, कहा – “इसीलिए नहीं दिया जाता egg”

You Might Also Like

ट्रेंडिंगधर्मफीचर्डभिलाई-दुर्गसामाजिकसांस्कृतिक

विधायक रिकेश बोले 5 करोड़ की लागत से भिलाई में बनेगा “श्रीकृष्ण धाम”

16/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्गराजनीतिराज्य

सुबह संकेत, शाम अचानक राजभवन पहुंचे CM विष्णुदेव, मंत्रिमंडल विस्तार तारीख….फार्मूला तय…! कौन बन रहा “मंत्री” सुगबुगाहट तेज, “भैया, उड़ गई है नींद”

16/08/2025
अपराधछत्तीसगढ़

स्कॉर्पियो से बरामद हुए 4.04 करोड़ रुपये, हवाला कारोबार का शक, दो गुजराती युवक गिरफ्तार

16/08/2025
खेलदेश-दुनिया

इंग्लैंड क्रिकेट में इतिहास: 21 साल के जैकब बेथेल बने सबसे युवा कप्तान

16/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?