CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vijay Shah Controversy : जवाब नहीं, बहाना दे रहे मंत्री, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सेना की अफसर का अपमान सहन नहीं

Vijay Shah Controversy : जवाब नहीं, बहाना दे रहे मंत्री, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सेना की अफसर का अपमान सहन नहीं

By Newsdesk Admin
28/07/2025
Share
Vijay Shah Controversy
Vijay Shah Controversy

सीजी भास्कर, 28 जुलाई : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मध्य प्रदेश के जनजातीय मामलों के मंत्री कुंवर विजय शाह को भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अपनी टिप्पणी पर सार्वजनिक रूप से माफी न मांगने पर फटकार लगाते हुए कहा कि वह अदालत के धैर्य की परीक्षा ले रहे हैं। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जायमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि मंत्री का आचरण उनकी मंशा और ईमानदारी पर संदेह पैदा कर रहा है।

शाह की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता के. परमेश्वर ने हालांकि कहा कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है जो आनलाइन उपलब्ध भी है और इसे अदालत के रिकार्ड में रखा जाएगा। पीठ ने मंत्री द्वारा दिए गए बयानों की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआइटी) को 13 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट देने को कहा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जांच दल ने अब तक 87 लोगों से पूछताछ की है। पीठ ने कांग्रेस नेता जया ठाकुर द्वारा शाह के इस्तीफे की मांग वाली याचिका पर भी विचार करने से इन्कार कर दिया।

इसने कहा कि रिट याचिका में पूर्व की घटनाओं के बारे में लगाए गए कुछ आरोपों की तीन सदस्यीय एसआइटी द्वारा जांच की जाएगी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 18 अगस्त के लिए स्थगित कर दी। गौरतलब है कि 19 मई को सुप्रीम कोर्ट ने शाह को फटकार लगाते हुए उनके खिलाफ दर्ज एफआइआर की जांच के लिए एसआइटी के गठन का आदेश दिया था। शाह उस समय आलोचनाओं के घेरे में आ गए जब एक वायरल वीडियो में उन्हें कर्नल कुरैशी के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए दिखाया गया।

आपरेशन सिंदूर पर मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी ने एक अन्य महिला अधिकारी विंग कमांडर व्योमिका सिंह के साथ देशव्यापी ख्याति प्राप्त की थी। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कर्नल सोफिया के खिलाफ “अपमानजनक” टिप्पणी करने और “गटर की भाषा” का इस्तेमाल करने के लिए शाह को फटकार लगाई और पुलिस को आदेश दिया कि वैमनस्य और नफरत को बढ़ावा देने के आरोप में उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज की जाए।

Vishnu Dev Sai strict on water crisis : पेयजल संकट पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश
Yuva Maha Panchayat MGNREGA: संशोधनों के खिलाफ 12 फरवरी को रायपुर में युवाओं की बड़ी जुटान
कांग्रेस छात्र नेता पर गंभीर आरोप: नशीली ड्रिंक देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार…
दरोगा जी मिस्टेक हो गई! बिना पिस्टल लिए रेड पर गए, घर से चोरों ने चुरा ली सर्विस रिवॉल्वर, सस्पेंड हो गए
मजिस्ट्रेट की गाड़ी को धक्का लगाती दिखी पुलिस, लग गया जाम और जमकर हुआ बवाल, विडियो वायरल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Guest Lecturer Recruitment
Guest Lecturer Recruitment : कॉलेजों में पढ़ाई शुरू, पर अतिथि व्याख्याताओं की भर्ती अधर में; वित्त मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार

Guest Lecturer Recruitment :अतिथि व्याख्याताओं ने मांग की…

Tribal Welfare Employees Protest
Tribal Welfare Employees Protest : लंबित वेतन नहीं मिलने पर चक्काजाम का ऐलान

Tribal Welfare Employees Protest :रोटेशन फार्मूले पर वेतन…

Raigarh Rape Case
Raigarh Rape Case : शादी का झांसा देकर किया शोषण, आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Rape Case : ऐसे मामलों में दोषियों…

108 Ambulance Employees Protest 
108 Ambulance Employees Protest : बकाया वेतन और ग्रेच्युटी की मांग, कलेक्टर से लगाई गुहार

108 Ambulance Employees Protest : कर्मचारियों ने चेतावनी…

Dhamtari Road Accident
Dhamtari Road Accident : अनियंत्रित बाइक की टक्कर से चालक की जान गई

Dhamtari Road Accident : राहगीरों की सूचना के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?