CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » टुकड़े में मिली ग्रामीण की लाश! चार दिन से था लापता, मौत का कारण स्पष्ट नहीं..

टुकड़े में मिली ग्रामीण की लाश! चार दिन से था लापता, मौत का कारण स्पष्ट नहीं..

By Newsdesk Admin 02/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 2 मार्च |

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में उरगा थानांतर्गत गांव से लगे जंगल के बीच खेत में एक ग्रामीण की लाश मिली है। उसके शव के एक से अधिक टुकड़े मिले हैं। पास में रखे पैरा में खून के निशान हैं। ग्रामीण की मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मर्ग कायम कर घटना की जांच कर रही है। मृतक की पहचान बुधवार सिंह उम्र 40 वर्ष से की गई है जो उरगा थानांतर्गत ग्राम साजापानी का रहने वाला था।

चार दिन से था लापता
बताया जाता है कि बुधवार सिंह चार दिन से लापता था। परिवार के सदस्य और परिजन खोजबीन कर रहे थे लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही थी। इसी बीच गांव में रहने वाले ठंडाराम नाम के चरवाहे ने खेत में एक लाश देखी लेकिन उसने घटना के तत्काल बाद गांव वालों को जानकारी नहीं दिया। दो दिन बाद उसने मृतक के भतीजे शोभराम को इससे अवगत कराया। शोभराम घटना स्थल पर पहुंचा।
उसने मृतक की पहचान की और गांव के कोटवार को घटना के बारे में बताया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही उरगा थाना से पुलिस की एक टीम घटना स्थल के लिए रवाना हुई। जांच में मदद के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी बुलाया गया।

मौत का कारण स्पष्ट नहीं
पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंचे। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि घटना कैसे हुई। ग्रामीण की हत्या हुई है या उसकी मौत के पीछे कुछ अन्य कारण हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। बताया जाता है कि बुधवार सिंह की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। दूसरी पत्नी भी दो माह पहले छोड़कर चली गई थी। उसका पुत्र रोजी-मजदूरी करने बाहर गया हुआ है। बुधवार घर में रहता था। उसे नशे की लत थी।
घटना कैसे हुई इसे लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है। ग्रामीण मान रहे हैं कि घटना के पीछे बड़ी साजिश हो सकती है। किसी ने बुधवार की हत्या की होगी। इधर उरगा पुलिस का कहना है कि इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है। सबूतों के आधार पर जल्द आगे की कार्यवाही की जाएगी।

You Might Also Like

Diwali Business Explosion : CG में दिवाली-धनतेरस पर सोना-चांदी व ऑटो व्यापार में 2000 करोड़ रुपये का उछाल

ITBP Tribal Youth Success : माओवादी क्षेत्र में ITBP जवानों ने जलाई ज्ञान की ज्योति, 10 आदिवासी युवाओं का एसएससी में चयन

Police Constable Bike Fire Incident : जुआरियों को पकड़ने गए पुलिस आरक्षक की जला दी बाइक

Money Laundering Case : पूर्व सीएम भूपेश के बेटे चैतन्य की मुश्किलें बढ़ी, हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज

Bribery Case Investigation : 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ा गया कॉन्स्टेबल सस्पेंड, DSP हेडक्वार्टर करेंगे जांच

Newsdesk Admin 02/03/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gold Price Today on Diwali
Gold Price Today on Diwali : दिवाली की सुबह सोना हुआ सस्ता, चांदी भी टूटी; ये है लेटेस्ट रेट

सीजी भास्कर, 20 अक्टूबर। 20 अक्टूबर को दिवाली…

Diwali 2025 Shubh Muhurat
Diwali 2025 Shubh Muhurat : आज मनाई जाएगी दिवाली, इतने बजे से शुरू होगा लक्ष्मी-गणेश पूजन, जानें शुभ योग

सीजी भास्कर, 20 अक्टूबर। देशभर में आज दीपों…

Redmi K90 Pro Max launch
Redmi K90 Pro Max launch : दमदार फीचर्स और प्रीमियम डिजाइन के साथ होगा लॉन्च

सीजी भास्कर, 20 अक्टूबर। Xiaomi अपने नए स्मार्टफोन…

Krrish 4 Cast Update
Krrish 4 Cast Update : ऋतिक रोशन के साथ फिर दिखेंगे रजत, ‘कृष 4’ को लेकर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

सीजी भास्कर, 20 अक्टूबर। हाल ही में नेटफ्लिक्स…

Parineeti Chopra baby boy
Parineeti Chopra baby boy : दिवाली पर गूंजी चड्ढा परिवार में खुशियों की किलकारी, परिणीति चोपड़ा बनीं मां

सीजी भास्कर, 20 अक्टूबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डबजटसामाजिक

Diwali Business Explosion : CG में दिवाली-धनतेरस पर सोना-चांदी व ऑटो व्यापार में 2000 करोड़ रुपये का उछाल

20/10/2025
ITBP Tribal Youth Success
छत्तीसगढ़

ITBP Tribal Youth Success : माओवादी क्षेत्र में ITBP जवानों ने जलाई ज्ञान की ज्योति, 10 आदिवासी युवाओं का एसएससी में चयन

19/10/2025
Police Constable Bike Fire Incident
अपराध

Police Constable Bike Fire Incident : जुआरियों को पकड़ने गए पुलिस आरक्षक की जला दी बाइक

19/10/2025
Money Laundering Case
छत्तीसगढ़

Money Laundering Case : पूर्व सीएम भूपेश के बेटे चैतन्य की मुश्किलें बढ़ी, हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज

19/10/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?