CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rice Export Incentive : चावल निर्यातकों को बड़ी राहत: मंडी शुल्क में छूट की अवधि एक वर्ष बढ़ी

Rice Export Incentive : चावल निर्यातकों को बड़ी राहत: मंडी शुल्क में छूट की अवधि एक वर्ष बढ़ी

By Newsdesk Admin
10/01/2026
Share
Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai

सीजी भास्कर, 10 जनवरी। राजधानी रायपुर के एक निजी रिसॉर्ट में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट (India International Rice Summit) में मुख्यमंत्री (Vishnu Deo Sai) शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चावल निर्यातकों को बड़ी सौगात देते हुए मंडी शुल्क में दी जा रही छूट की अवधि को एक वर्ष के लिए बढ़ाने की घोषणा की। इस निर्णय को (Rice Export from Chhattisgarh) से जुड़े निर्यातकों और किसानों—दोनों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

Contents
  • छत्तीसगढ़ से चावल निर्यात को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय विस्तार (Rice Export from Chhattisgarh)
  • 90 देशों तक पहुंच रहा छत्तीसगढ़ का चावल (Rice Export from Chhattisgarh)
  • चावल पर आधारित प्रदर्शनी का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री ने समिट के दौरान कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA Regional Office) के क्षेत्रीय कार्यालय का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऑर्गेनिक उत्पादों (Organic Rice Farming) की मांग तेजी से बढ़ रही है। दंतेवाड़ा क्षेत्र में ऑर्गेनिक चावल की खेती हो रही है, जिसे और अधिक प्रोत्साहन दिए जाने की आवश्यकता है, ताकि किसानों को बेहतर बाजार और उचित मूल्य मिल सके।

छत्तीसगढ़ से चावल निर्यात को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय विस्तार (Rice Export from Chhattisgarh)

मुख्यमंत्री (Vishnu Deo Sai) ने कहा कि इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट का यह दूसरा संस्करण अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस आयोजन में 12 देशों के अंतरराष्ट्रीय बायर्स और 6 देशों के एम्बेसी प्रतिनिधिमंडल की मौजूदगी से छत्तीसगढ़ को वैश्विक पहचान मिलने में मदद मिलेगी। उन्होंने छत्तीसगढ़ की धरती पर आए सभी विदेशी प्रतिनिधियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने सोच-समझकर छत्तीसगढ़ को “धान का कटोरा” कहा था और आज प्रदेश इस पहचान को पूरी तरह सार्थक कर रहा है। चावल छत्तीसगढ़ की संस्कृति और खानपान का अभिन्न हिस्सा है। प्रदेश में धान की हजारों किस्में उगाई जाती हैं। सरगुजा अंचल के सुगंधित जीराफूल और दुबराज जैसे चावलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इनकी खुशबू और गुणवत्ता ही इनकी असली पहचान है। मंडी शुल्क में छूट (Rice Export Incentive) की लंबे समय से मांग की जा रही थी, जिसे सरकार ने गंभीरता से लेते हुए पहले भी लागू किया था। दिसंबर 2025 में इसकी अवधि समाप्त हो रही थी, जिसे अब एक वर्ष के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

90 देशों तक पहुंच रहा छत्तीसगढ़ का चावल (Rice Export from Chhattisgarh)

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति के तहत लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे चावल के प्रसंस्करण और निर्यात को मजबूती मिलेगी। वर्तमान में छत्तीसगढ़ से लगभग 90 देशों को करीब एक लाख टन चावल का निर्यात किया जा रहा है। सरकार निर्यातकों के सहयोग के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। पिछले वर्ष 149 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी और चालू वर्ष में इसमें और वृद्धि की संभावना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

चावल पर आधारित प्रदर्शनी का किया अवलोकन

इंडिया इंटरनेशनल राइस समिट के दौरान मुख्यमंत्री (Vishnu Deo Sai) ने चावल पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न किस्मों के चावल, क्षेत्रवार उत्पादित धान, आधुनिक तकनीकों और नवाचारों के जरिए उत्पादन बढ़ाने के प्रयासों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने शासकीय स्टालों का निरीक्षण कर चावल के उत्पादन और विपणन से जुड़े प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे नवाचारों से किसानों की आय बढ़ेगी और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Action taken against Jamieson’s aggressive celebration : बीसीसीआई ने दी चेतावनी और डिमेरिट पॉइंट
Raigarh Land Acquisition Scam : भू-अर्जन घोटाले में राहत : हाई कोर्ट ने रायगढ़ के तत्कालीन SDM के खिलाफ आरोप पत्र किया निरस्त
बोलेरो को साइड देते हुए ट्रैक्टर पलटा, चालक की दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़ में डीएपी की कमी पूरा करने वैकल्पिक व्यवस्था:एनपीके-एसएसपी उर्वरकों के लक्ष्य में बढ़ोत्तरी; अब 17.18 लाख मीट्रिक टन वितरण का लक्ष्य
Dimaagi Naxal Controversy : ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर सियासी घमासान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

एशियन गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, स्क्वॉश में चीन को हराया; कुराश में पदक पक्का

एशियन गेम्स 2026 के नौवें दिन भारत ने…

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?