CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vishnu Deo Sai Cabinet Decisions : साय कैबिनेट की बैठक खत्म, अहम फैसलों पर मुहर

Vishnu Deo Sai Cabinet Decisions : साय कैबिनेट की बैठक खत्म, अहम फैसलों पर मुहर

By Newsdesk Admin
21/01/2026
Share
Vishnu Deo Sai Cabinet Decisions
Vishnu Deo Sai Cabinet Decisions

सीजी भास्कर, 21 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई है। कैबिनेट ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई आबकारी नीति को मंजूरी देते हुए संबंधित विभाग को इसके क्रियान्वयन के लिए अधिकृत किया है। माना जा रहा है कि इस नीति से राजस्व प्रबंधन को नई दिशा मिलेगी।

नवा रायपुर अटल नगर को शिक्षा के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में भी सरकार ने अहम कदम (Vishnu Deo Sai Cabinet Decisions) बढ़ाया है। कैबिनेट ने सेक्टर-18 में लगभग 40 एकड़ भूमि प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था श्री विले पारले कलावनी मंडल (SVKM) को 90 वर्षों की लीज पर देने का फैसला किया है। यहां नरसी मोंजी प्रबंधन अध्ययन संस्थान की स्थापना होगी, जिससे प्रदेश के छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा सुविधाएं राज्य में ही उपलब्ध होंगी।

तकनीकी और नवाचार क्षेत्र को गति देने के लिए मंत्रिपरिषद ने सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) के साथ एमओयू को भी मंजूरी दी है। इसके तहत नवा रायपुर में चार नए उद्यमिता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मेडटेक, स्मार्ट एग्री और स्मार्ट सिटी जैसे क्षेत्रों में स्टार्ट-अप्स को बढ़ावा देने की योजना बनाई गई है।

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए (Vishnu Deo Sai Cabinet Decisions) गए। राज्य के जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में लैब सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर सहमति बनी है। सरकार का लक्ष्य है कि शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में जांच की गुणवत्ता और संख्या दोनों में सुधार किया जा सके।

कैबिनेट बैठक में लिए गए इन फैसलों को राज्य के समग्र विकास से जोड़कर देखा जा रहा है। आने वाले समय में इन निर्णयों का असर जमीन पर किस तरह दिखेगा, इस पर अब सबकी नजरें टिकी हैं।

Kabir Jayanti : कबीर जयंती पर दो जिलों में रहेंगे मुख्यमंत्री, आज किन कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
Atal Shram Sashaktikaran Yojana : अटल श्रम सशक्तीकरण योजना: प्रवासी श्रमिकों के लिए पांच राज्यों में बनेगा ‘मोर चिन्हारी भवन’, 106 निजी अस्पतालों से अनुबंध
Vande Mataram Mass Singing Raipur : रायपुर में पांच लाख विद्यार्थी गाएंगे वंदे मातरम्, हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा
मेडिकल कॉलेज मान्यता घोटाला: CBI की FIR में 35 नाम, स्वास्थ्य मंत्रालय के अफसर समेत 7 राज्यों के डॉक्टर-अधिकारी शामिल
IAS Reshuffle : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव, 43 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IFS Vivek Acharya
IFS Vivek Acharya : IFS विवेक आचार्य को नई पोस्टिंग, राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बनाए गए

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2006 बैच के IFS अधिकारी…

PWD Chhattisgarh
PWD Chhattisgarh : लाभांडी-कचना-सड्डू के बीच बनेगी MR-43 सड़क, 3 लाख लोगों की राह होगी आसान

राजधानी में लाभांडी से कचना होते (PWD Chhattisgarh)…

Durg Murder Case
Durg Murder Case : बिरयानी खाने निकले युवक की चाकू-पत्थर से हत्या, गाली-गलौज के विवाद में 5 युवकों ने किया हमला

रक्षाबंधन की रात बिरयानी खाने निकले एक युवक…

District Hospital Durg
District Hospital Durg : ब्लड सैंपल के साथ रील बनाने का VIDEO वायरल, जिला अस्पताल की महिला टेक्नीशियनों पर होगी कार्रवाई?

जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ड्यूटी…

Polampalli Potacabin
Polampalli Potacabin : पोटाकेबिन की 47 छात्राएं बीमार, एक की हालत गंभीर

बालिका पोटाकेबिन पोलमपल्ली में दो दिनों के भीतर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?