CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नवादा में किसान के दृष्टिबाधित बेटे ने किया कमाल, UPSC में हासिल किया 182वां रैंक, पहले भी बने थे BPSC टॉपर

नवादा में किसान के दृष्टिबाधित बेटे ने किया कमाल, UPSC में हासिल किया 182वां रैंक, पहले भी बने थे BPSC टॉपर

By Newsdesk Admin 23/04/2025
Share

नवादा , 23 अप्रैल 2025 :

Nawada News: इंसान के अंदर किसी चीज को पाने की इच्छाशक्ति और लगन दृढ़ हो तो उसे कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता. इस बात को साबित किया है नवादा के अकबरपुर प्रखंड के महुली गांव के रहने वाले दृष्टिबाधित रवि राज ने. उन्होंने UPSC परीक्षा में 182वीं रैंक हासिल कर अपने क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है. किसान पिता के बेटे रवि ने इससे पहले BPSC में भी राजस्व अधिकारी के पद पर चयनित होकर जिला टॉपर का स्थान प्राप्त किया था.

रवि ने चौथे प्रयास में यह सफलता हासिल की

रवि ने बताया कि अपनी शुरुआती शिक्षा दयाल पब्लिक स्कूल से की और सत्येंद्र नारायण सिंह इंटर स्कूल से इंटरमीडिएट और सीताराम साहू कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई पूरी की, उन्होंने कहा कि चौथे प्रयास में यह सफलता हासिल की है. रवि ने कहा कि घर पर रहकर ही UPSC की तैयारी की. वे रोजाना 8 से 10 घंटे की कड़ी मेहनत करते थे. उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव और पंचायत में खुशी का माहौल है. यह पहला मौका है, जब उनके क्षेत्र से किसी ने UPSC में इतनी बेहतर रैंक हासिल की.

डीएम रवि प्रकाश ने दी बधाई और शुभकामना

बता दें कि रवि की सफलता पर उनकी माता विभा सिन्हा और पिता रंजन कुमार सिन्हा काफी खुश हैं. उनकी मां भावुक होकर अपने बेटे के संघर्ष और सफलता की कहानी सुना रही हैं. वर्तमान में रवि नवादा के नवीन नगर मोहल्ले में किराए के मकान में रहते हैं. उनकी इस सफलता ने साबित कर दिया है कि दृष्टिबाधित होने के बावजूद कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है. वही नवादा के डीएम रवि प्रकाश भी उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई और शुभकामना दी है.

You Might Also Like

Government Stake IDBI Bank : IDBI Bank में सरकार का नया प्लान! OFS के जरिए बढ़ सकती है पब्लिक हिस्सेदारी, 45.48% है सरकार की हिस्सेदारी

Narendra Modi 8931 Days : 24 साल से ज्यादा सेवा, 8931 दिन का रिकॉर्ड: PM मोदी पर अमित शाह बोले- “राष्ट्र प्रथम ही उनका संकल्प”

Iran US Israel War : ईरान का बड़ा दावा: होर्मुज में F-15 फाइटर जेट मार गिराया, अमेरिका ने बताया “बेबुनियाद”

Mohan Yadav Jaipur Visit : जयपुर में CM मोहन यादव का बड़ा बयान, “राजस्थान-MP भाई-भाई, मिलकर लिखेंगे विकास की नई कहानी”

Airfare Price Cap Removed India: अब हवाई टिकट की कीमतें बाजार तय करेगा, 23 मार्च से नया नियम लागू

Newsdesk Admin 23/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vishnu Deo Sai Statement : “प्रभु श्रीराम का ननिहाल है छत्तीसगढ़, इसे समृद्ध बनाना हमारा संकल्प” – CM साय

सीजी भास्कर, 22 मार्च। छत्तीसगढ़ को प्रभु श्रीराम…

Government Stake IDBI Bank : IDBI Bank में सरकार का नया प्लान! OFS के जरिए बढ़ सकती है पब्लिक हिस्सेदारी, 45.48% है सरकार की हिस्सेदारी

सीजी भास्कर, 22 मार्च। IDBI Bank में सरकार…

Mammootty Upcoming Movies 2026: 3 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाला सुपरस्टार फिर करेगा बड़ा धमाका

सीजी भास्कर 22 मार्च Mammootty Upcoming Movies 2026…

Narendra Modi 8931 Days : 24 साल से ज्यादा सेवा, 8931 दिन का रिकॉर्ड: PM मोदी पर अमित शाह बोले- “राष्ट्र प्रथम ही उनका संकल्प”

सीजी भास्कर, 22 मार्च। देश की राजनीति में…

Iran US Israel War : ईरान का बड़ा दावा: होर्मुज में F-15 फाइटर जेट मार गिराया, अमेरिका ने बताया “बेबुनियाद”

सीजी भास्कर, 22 मार्च। Iran ने एक बार…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Government Stake IDBI Bank : IDBI Bank में सरकार का नया प्लान! OFS के जरिए बढ़ सकती है पब्लिक हिस्सेदारी, 45.48% है सरकार की हिस्सेदारी

22/03/2026
देश-दुनियाराजनीति

Narendra Modi 8931 Days : 24 साल से ज्यादा सेवा, 8931 दिन का रिकॉर्ड: PM मोदी पर अमित शाह बोले- “राष्ट्र प्रथम ही उनका संकल्प”

22/03/2026
देश-दुनिया

Iran US Israel War : ईरान का बड़ा दावा: होर्मुज में F-15 फाइटर जेट मार गिराया, अमेरिका ने बताया “बेबुनियाद”

22/03/2026
देश-दुनिया

Mohan Yadav Jaipur Visit : जयपुर में CM मोहन यादव का बड़ा बयान, “राजस्थान-MP भाई-भाई, मिलकर लिखेंगे विकास की नई कहानी”

22/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?