CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vyapam TET Exam : एक तारीख, दो पालियां और सख्त पहरा, टीईटी परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क

Vyapam TET Exam : एक तारीख, दो पालियां और सख्त पहरा, टीईटी परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क

By Newsdesk Admin
27/01/2026
Share
Vyapam TET exam
Vyapam TET exam

सीजी भास्कर, 27 जनवरी। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 1 फरवरी 2026, रविवार को जिले में दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। कक्षा एक से पांच तक अध्यापन पात्रता परीक्षा पूर्वान्ह 9.30 बजे से 12.15 बजे तक आयोजित होगी, जबकि कक्षा छह से आठ तक अध्यापन पात्रता परीक्षा अपरान्ह 3.00 बजे से 5.45 बजे तक ली जाएगी। परीक्षा को निष्पक्ष, नकलमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है।

परीक्षा केंद्रों तक गोपनीय सामग्री सुरक्षित रूप से पहुंचाने और परीक्षा उपरांत उसे कोषालय तक वापस लाने के लिए केंद्रवार आब्जर्वरों की तैनाती (Vyapam TET exam) की गई है। इसके तहत शासकीय दाऊ कल्याण पीजी कॉलेज बलौदाबाजार, शासकीय मिनीमाता कन्या कॉलेज, सेजेस पं. चक्रपाणी शुक्ल हायर सेकेंडरी स्कूल, पं. लक्ष्मी प्रसाद तिवारी हायर सेकेंडरी स्कूल, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल, अहिल्या इंटरनेशनल स्कूल लाहोद, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रिसदा और सकरी सहित विभिन्न केंद्रों पर अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह भाटापारा क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों—शासकीय जी.एन.ए. पीजी कॉलेज, शासकीय बहुउद्देशीय हायर सेकेंडरी स्कूल, पंचम दीवान शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल, नगर पालिका कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल—में भी वरिष्ठ अधिकारियों को आब्जर्वर के रूप में नियुक्त किया गया है। इन अधिकारियों को गोपनीय सामग्री, परीक्षा संचालन और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी का दायित्व सौंपा गया है।

प्रशासन ने रिजर्व अधिकारियों की भी व्यवस्था की है, ताकि किसी आकस्मिक स्थिति में परीक्षा व्यवस्था (Vyapam TET exam) प्रभावित न हो। इसके तहत सहायक संचालक कृषि, एसडीओ पीडब्ल्यूडी, सहायक अभियंता पीएम ग्राम सड़क योजना और वरिष्ठ खेल अधिकारी को रिजर्व में रखा गया है।

परीक्षा के दौरान नकल और अनुचित गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए उड़नदस्ता दलों का गठन भी किया गया है। इन दलों में नायब तहसीलदार बलौदाबाजार, नायब तहसीलदार सण्डी, नायब तहसीलदार लवन, अतिरिक्त तहसीलदार भाटापारा, नायब तहसीलदार भाटापारा और सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी को शामिल किया गया है। यह दल परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर स्थिति पर नजर रखेंगे।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि टीईटी परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अव्यवस्था या नकल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी केंद्रों पर तय नियमों का कड़ाई से पालन कराया (Vyapam TET exam) जाएगा, ताकि योग्य अभ्यर्थियों को पारदर्शी और निष्पक्ष माहौल में परीक्षा देने का अवसर मिल सके।

Bhilai Accident : हाईटेंशन लाइन के पास काम कर रहे मजदूरों के साथ बड़ा हादसा, करंट लगते ही 20 फीट नीचे गिरे
Gulmi Waterfall incident : छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा पर बड़ा हादसा, गुल्मी वॉटरफॉल में CISF जवान लापता, बाद में मिला शव
Jai Prakash Gandhi arrested in Bharatmala scam : 56 लाख की जमीन, 9.83 करोड़ का मुआवजा
Power Capacity Upgrade Kondagaon : विद्युत क्षमता वृद्धि से होगा बेहतर विद्युत वितरण, अब किसानों को लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी निजात
Action against Raipur oil mafia : 35.45 लाख का पेट्रोल-डीजल और टैंकर जब्त, 4 गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chandlidih Eco Tourism : छत्तीसगढ़ में घूमने के लिए मिला नया ठिकाना, रामनामी संस्कृति के साथ नौकायन और पहाड़ों की सैर का मिलेगा मौका
Chandlidih Eco Tourism : छत्तीसगढ़ में घूमने के लिए मिला नया ठिकाना, रामनामी संस्कृति के साथ नौकायन और पहाड़ों की सैर का मिलेगा मौका

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ विकासखंड स्थित चंदलीडीह में…

Narayanpur Fish Farming : धान की खेती के साथ मछली पालन से चमकी किस्मत
Narayanpur Fish Farming : धान की खेती के साथ मछली पालन से चमकी किस्मत

बेलगांव के किसान नीलकंठ नाग ने धान की…

Dharohar Portal Chhattisgarh : अब घर बैठे तैयार होंगे रजिस्ट्री के दस्तावेज, रायपुर में शुरू हुआ नए पोर्टल का ट्रायल
Dharohar Portal Chhattisgarh : अब घर बैठे तैयार होंगे रजिस्ट्री के दस्तावेज, रायपुर में शुरू हुआ नए पोर्टल का ट्रायल

छत्तीसगढ़ में जमीन और मकान की रजिस्ट्री (Chhattisgarh…

Chhattisgarh Agriculture Export : छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल अब पहुंचेंगे यूरोप! स्पेन में वैश्विक बाजार के लिए बनी रणनीति
Chhattisgarh Agriculture Export : छत्तीसगढ़ के सुगंधित चावल अब पहुंचेंगे यूरोप! स्पेन में वैश्विक बाजार के लिए बनी रणनीति

 छत्तीसगढ़ के पारंपरिक सुगंधित चावल और विशिष्ट कृषि…

Sakti Gambling Raid Case : जुआ पकड़ने गई पुलिस की कार्रवाई पर बवाल, युवक की मौत के बाद प्रशिक्षु SI निलंबित
Sakti Gambling Raid Case : जुआ पकड़ने गई पुलिस की कार्रवाई पर बवाल, युवक की मौत के बाद प्रशिक्षु SI निलंबित

सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र में जुआ…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?