CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sai Cabinet expansion : महामहिम विदेश दौरे पर…माननीयों की धड़कनें ‘लाल बत्ती’ के इंतजार में तेज

Sai Cabinet expansion : महामहिम विदेश दौरे पर…माननीयों की धड़कनें ‘लाल बत्ती’ के इंतजार में तेज

By Newsdesk Admin 10/08/2025
Share
Sai Cabinet expansion

सीजी भास्कर, 10 अगस्त : छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों साय कैबिनेट के मंत्रीमंडल विस्तार (Sai Cabinet expansion) को लेकर चर्चाएं तेज हैं। मंत्री बनने की रेस में शामिल विधायक एप्रोच और लॉबिंग में सक्रिय हो चुके हैं। भाजपा संगठन के भीतर अटकलें लगाई जा रही थीं कि 10 अगस्त को मंत्रियों की सूची जारी हो सकती है, लेकिन फिलहाल कैबिनेट विस्तार में देरी तय है। वजह यह है कि प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका विदेश प्रवास पर हैं। वे 14 अगस्त को लौटेंगे, जिसके बाद उनसे समय लेकर मंत्रीमंडल विस्तार की अंतिम तिथि तय की जाएगी।

(Sai Cabinet expansion) दो मंत्री पद फिलहाल खाली

भाजपा सरकार को बने 1 साल 7 महीने से अधिक हो चुके हैं, लेकिन साय कैबिनेट का गठन अभी भी पूर्ण नहीं हुआ है। कैबिनेट के गठन के समय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत 12 मंत्री शामिल थे, जबकि परंपरा के अनुसार प्रदेश में 13 मंत्रियों का होना सामान्य है। इस तरह, शुरुआत से ही एक पद खाली रहा। बाद में लोकसभा चुनाव के दौरान मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद मंत्रियों की संख्या घटकर 11 रह गई। इस समय साय कैबिनेट में कुल दो मंत्री पद रिक्त हैं, जिन पर नियुक्ति को लेकर राजनीतिक गतिविधियां जोरों पर हैं।

दावेदारों में तेज हुई लॉबिंग

इन दो खाली पदों के लिए आठ से अधिक विधायक दावेदारी पेश कर चुके हैं और सक्रिय लॉबिंग कर रहे हैं। पार्टी के भीतर चर्चा है कि अमर अग्रवाल, अजय चंद्राकर, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और राजेश अग्रवाल में से तीन नामों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। संभावना यह भी जताई जा रही है कि वर्तमान के एक मंत्री को कैबिनेट से बाहर कर नई जिम्मेदारी दी जा सकती है।

संसदीय सचिवों की नियुक्ति भी संभावित

मंत्रिमंडल विस्तार (Sai Cabinet expansion) के साथ-साथ भाजपा सरकार अगस्त में संसदीय सचिवों और रिक्त निगम-मंडल अध्यक्षों की भी नियुक्ति कर सकती है। इसमें वरिष्ठ और कनिष्ठ विधायकों के बीच संतुलन बनाए रखने पर जोर रहेगा। संसदीय सचिव नियुक्त करने की परंपरा भाजपा शासनकाल में डॉ. रमन सिंह के समय शुरू हुई थी, जिसका उस समय कांग्रेस ने विरोध किया था और इसे ‘मिनी कैबिनेट’ बताते हुए असंवैधानिक करार दिया था। हालांकि, सत्ता में आने के बाद भूपेश बघेल सरकार ने भी इस परंपरा को जारी रखा और 13 विधायकों को संसदीय सचिव बनाया। अब साय सरकार भी इन पदों को भरने की तैयारी में है।

पूर्व सीएम ने उठाई थी संसदीय कार्य मंत्री की मांग

विधानसभा के मानसून सत्र से ठीक पहले मंत्रिमंडल विस्तार की राजनीतिक हलचल और बढ़ गई थी। 7 जुलाई 2025 को रायपुर में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आमने-सामने आए थे। मीडिया से बातचीत में बघेल ने खुलासा किया था कि उनकी सीएम साय से अनौपचारिक चर्चा हुई, जिसमें उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री नियुक्त करने का सुझाव दिया। बघेल का कहना था कि विधानसभा की कार्यवाही को सुचारू और व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए इस पद की मौजूदगी जरूरी है।

You Might Also Like

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

JP Rajya Sabha Nominees : भाजपा की पहली सूची जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से प्रत्याशी

Raipur Drug Network Exposed: 620 लोगों की ‘नशे वाली कुंडली’ तैयार, नव्या-विधि गैंग को हर माह 20 लाख तक भुगतान

Rajya Sabha Election 2026 : लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ से राज्यसभा उम्मीदवार, बीजेपी ने जारी की सूची

Ambikapur Transfer : होली से पहले 16 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, जिला प्रशासन ने जारी की नई पदस्थापना सूची

Newsdesk Admin 10/08/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

भिलाई नगर में बढ़ती वाहनों की संख्या को…

JP Rajya Sabha Nominees
JP Rajya Sabha Nominees : भाजपा की पहली सूची जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से प्रत्याशी

सीजी भास्कर, 3 मार्च। राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव…

Kashmiri Gate Firing Case: मुख्य शूटर रोहित सोलंकी गिरफ्तार, गोदारा गैंग कनेक्शन उजागर

Kashmiri Gate Firing Case: दिल्ली पुलिस ने कश्मीरी…

Israel Iran Conflict Update: खामेनेई पर हमले को ‘जरूरी कदम’ बताने वाला बयान, क्षेत्र में बढ़ा तनाव

Israel Iran Conflict Update: इजराइल के विदेश मंत्री…

Raipur Drug Network Exposed: 620 लोगों की ‘नशे वाली कुंडली’ तैयार, नव्या-विधि गैंग को हर माह 20 लाख तक भुगतान

Raipur Drug Network Exposed: राजधानी रायपुर में ड्रग्स…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bhilai Multi Level Parking Project: आकाशगंगा के बाद लाल मैदान-पावर हाउस में बनेगा मल्टी लेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स

03/03/2026
JP Rajya Sabha Nominees
देश-दुनियाराजनीति

JP Rajya Sabha Nominees : भाजपा की पहली सूची जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से प्रत्याशी

03/03/2026
छत्तीसगढ़

Raipur Drug Network Exposed: 620 लोगों की ‘नशे वाली कुंडली’ तैयार, नव्या-विधि गैंग को हर माह 20 लाख तक भुगतान

03/03/2026
छत्तीसगढ़राजनीति

Rajya Sabha Election 2026 : लक्ष्मी वर्मा छत्तीसगढ़ से राज्यसभा उम्मीदवार, बीजेपी ने जारी की सूची

03/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?