CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शहीद फौजी अफसर के सम्मान का इंतजार:डेढ़ साल पहले बनना था स्मारक वो अधूरा, कांग्रेस नेताओं ने दिया धरना, पूर्व सैनिकों ने याद की शहादत

शहीद फौजी अफसर के सम्मान का इंतजार:डेढ़ साल पहले बनना था स्मारक वो अधूरा, कांग्रेस नेताओं ने दिया धरना, पूर्व सैनिकों ने याद की शहादत

By Newsdesk Admin
29/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 मई |

29 मई साल 1987 को शहीद 2nd लेफ्टिनेंट राजीव पाण्डेय ने केवल 25 साल की उम्र में देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। आज भी उनके सम्मान का परिवार को इंतजार है। रायपुर शहर में एक स्मारक राजीव पांडे की याद में बनाया जाना था, इसका भूमि पूजन डेढ़ साल पहले कांग्रेस की सरकार के वक्त हुआ था। आज तक यह स्मारक नहीं बन पाया है। मंगलवार को शहीद राजीव पांडे की पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने उसी जगह धरना प्रदर्शन किया जहां स्मारक बनाया जाना है।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे और रायपुर पश्चिम पूर्व विधायक विकास उपाध्याय शहीद के परिवार से उनके घर जाकर मुलाकात की। बुजुर्ग माता-पिता को सम्मानित किया। इसके बाद सभी नेताओं ने जीई रोड स्थित अनुपम गार्डन पर मौन धरना दिया। विकास उपाध्याय ने बताया कांग्रेस सरकार के समय 11 सितम्बर 2023 को शहीद राजीव पांडेय के स्मारक के लिए भूमिपूजन शहीद की माता जी शकुन्तला पांडेय और पिता कर्नल आर.पी. पांडेय ने किया था। भाजपा की सरकार में ये काम रुक गया।

शहीद कौशल यादव का भी स्मारक नहीं बना

कांग्रेस नेता गिरीश दुबे ने कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की हठधर्मिता है। उपाध्याय ने कहा कि भाजपा शहीदों का अपमान करती है। शहीद राजीव पांडेय को श्रद्धांजलि देने के बाद कालीमाता मंदिर आकाशवाणी चौक में जाकर शहीद कौशल यादव को भी श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व विधायक विकास ने बताया कि कौशल यादव स्मारक के काम को भी अधूरा छोड़ दिया गया है उसे तत्काल पूर्ण किया जाये। कारगिल युद्ध में भिलाई के वीर सपूत कौशल यादव की शहादत हुई थी। वो एक पैरा कमांडो थे।

पूर्व सैनिकों ने भी किया शहादत को याद

शहीद सेकेंड लेफ्टिनेंट राजीव पांडे, वीर चक्र के बलिदान दिवस पर शहीद राजीव पांडे वार्ड टिकरापारा रायपुर में बने शाहिद की प्रतिमा के पास पूर्व सैनिक और महापौर मीनल चौबे पहुंचीं। सभी ने वीर शहीद के युद्ध पर चर्चा करते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि दी। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ जिला रायपुर से पूर्व सैनिक योगेश साहू प्रांतीय सचिव, पूर्व सैनिक रोहित कुमार साहू, पूर्व सैनिक युधिष्ठिर सिन्हा, पीयूष जैन एवं शहीद परिवार से शहीद के भाई सुनील पांडे मौजूद रहे।

कौन हैं शहीद राजीव और कौशल, जानिए शहीद राजीव यादव-

शहीद लेफ्टिनेंट राजीव पांडे,वीर चक्र 8 जून 1985 को भारतीय थल सेवा में भर्ती हुए। पिता कर्नल आर. पी.पांडे भी भारतीय सेवा के मेडिकल कोर में सेवा कर्नल थे। शहीद लेफ्टिनेंट राजीव पांडे को ऑपरेशन मेघदूत के तहत सियाचिन ग्लेशियर में दुश्मनों की एक चौकी को हासिल करने का उत्तरदायित्व दिया गया था। इस 21000 फीट ऊंची दुर्गम चौकी तक पहुंचने के लिए 3 किलोमीटर का खुला बर्फीला इलाका तथा 12000 फीट की दीवार पार करना था। दिनांक 29 मई 1987 के दिन उन्होंने एवं उनके साथियों ने इस चौकी पर आक्रमण कर दुश्मनों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ी क्षति पहुंचाई।

इस ऑपरेशन में राजीव पांडेय शहीद हो गए मगर उनके बनाए रास्ते से ही इंडियन आर्मी वहां पहुंची और 29 जून 1987 को भारतीय सेना ने इस चौकी पर अपना कब्जा कर लिया। उनके इस अदम्य साहस व वीरता के लिए दिनांक 26 जनवरी 1988 को भारत के राष्ट्रपति द्वारा इनको मरणोपरांत वीर चक्र से अलंकृत किया गया।

शहीद कौशल यादव-

करगिल के 1999 के ऑपरेशन विजय के दौरान कौशल यादव ने अकेले 30 पाकिस्तानी सैनिकों का मुकाबला किया और उन्हें जुलु टॉप की चोटी पर धूल चटाई। देश के लिए लड़ते लड़ते उन्होने सर्वोच्च बलिदान दिया और शहीद हो गए। कौशल यादव ने कुल 5 पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतारा।

कारगिल युद्ध में शहीद हुए कौशल यादव का जन्म 04 अक्टूबर 1969 को भिलाई में हुआ था। उनके पिता का नाम रामनाथ यादव और मां का नाम धनेश्वरी देवी है। कौशल को बचपन से घरवाले लाला कहकर पुकारते थे, किसे पता था कि यादव परिवार के घर का लाला माटी का लाल साबित होगा और वीर चक्र से सम्मानित होगा। नायक कौशल यादव 9 पैरा में स्क्वाड कमांडर थे। उन्होंने 1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध में हिस्सा लिया था। उन्हें मरणोपरांत भारत के तीसरे सबसे बड़े वीरता पुरस्कार वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

सौरभ शर्मा के साथ पदस्थ रहे परिवहन विभाग के एएसआई की घर में ही मिली लाश, कैसे हुई मौत कुछ पता नहीं..
Big Breaking : हरियाणा चुनाव की तारीख बदली, अब इस दिन होगा मतदान, जम्मू काश्मीर में वोटों की गिनती अब इस तारीख को होगी
Takhatpur Arms Act Case : मुख्य सड़क पर फरसा लहराकर फैलाई दहशत,आरोपी गिरफ्तार
Durg Breaking : RTE के तहत प्रवेश पाने वाले स्टूडेंट्स एवं सामान्य स्टूडेंट्स में भेदभाव नहीं कर सकेगा School Management 🛑 मॉनिटरिंग के लिए कलेक्टर ने नियुक्त किए 82 मेंटॉर अधिकारी
Vaibhavi Agarwal UPSC Rank 35 : UPSC में 35वीं रैंक लाने वाली वैभवी अग्रवाल से मिले CM साय, बोले – मेहनत और समर्पण से ही बनती है सफलता की राह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Patwari Recruitment
Chhattisgarh Patwari Recruitment : छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में पटवारियों की भर्ती, 200 पदों को मिली मंजूरी; CG Vyapam कराएगा परीक्षा

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे…

Bijapur Naxal Operation
Bijapur Naxal Operation : CRPF की बड़ी कार्रवाई, 14 नक्सली डंप बरामद; IED, रायफल और विस्फोटक सामग्री जब्त

नक्सल विरोधी अभियान के तहत CRPF की 199वीं…

Katghora Bypass Accident
Katghora Bypass Accident : कटघोरा बाइपास पर पेड़ से टकराया तेज रफ्तार 407 वाहन, टक्कर के बाद लगी आग; चालक ने कूदकर बचाई जान

जिले के कटघोरा बाइपास पर रविवार देर रात…

Dhimrapur Road Raigarh
Dhimrapur Road Raigarh : ढिमरापुर रोड की बदहाली पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़क नहीं सुधरी तो चक्काजाम की चेतावनी

ढिमरापुर रोड की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस…

Raipur Ganeshotsav Preparations
Raipur Ganeshotsav Preparations : रायपुर में गणेशोत्सव की तैयारियों में देरी, विसर्जन कुंड का काम धीमा मिलने पर अफसरों ने जताई नाराजगी

गणेशोत्सव से पहले राजधानी रायपुर में तैयारियां तेज…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?