CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत में यात्री के ऊपर बहने लगा झरना, भीग गई पूरी सीट

वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत में यात्री के ऊपर बहने लगा झरना, भीग गई पूरी सीट

By Newsdesk Admin
25/06/2025
Share

25 जून 2025 :

वाराणसी से नई दिल्ली जा रही वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के कोच में बारिश का पानी गिरने लगा. इस दौरान ट्रेन में लगा एसी भी काम नहीं किया. यात्रियों को रेलवे से कोई मदद नहीं मिली. यात्रियों ने दिल्ली तक ऐसे ही सफर किया.

वंदे भारत एक्सप्रेस बहुत अच्छी ट्रेन बताई जाती है. यात्री इस ट्रेन में टिकट बुक करके सफर करते हैं, ताकि उनकी यात्रा आरामदायक और सुविधाजनक हो सके. इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन की चर्चा अक्सर ही की जाती है. ये ट्रेन बहुत ही ज्यादा सुर्खियों में भी रहती है. एक बार फिर ये ट्रेन सुर्खियों में है. जो वंदे भारत सुर्खियों में है वो वाराणसी से नई दिल्ली रोज सुबह छह बजे चलती है.

इसके सुर्खियों में रहने का कारण ट्रेन की एक कोच में बारिश के पानी का गिरना है. बताया जा रहा है कि वाराणसी से नई दिल्ली के लिए जा रही वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में C7 कोच में बारिश का पानी गिरने लगा. इस दौरान ट्रेन में लगा एसी भी काम नहीं किया. यात्रियों ने इसकी शिकायत रेल मदद से भी की, लेकिन उनको किसी प्रकार की सहायता नहीं दी गई. यात्रियों ने दिल्ली तक ऐसे ही सफर किया.

सेमी हाई-स्पीड ट्रेन में सामने आ रहीं खामियां

यात्रियों ने कहा कि भारत की पहली सेमी हाई-स्पीड ट्रेन में लगातार खामियां सामने आ रही हैं. एक यात्री ने ट्रेन के कोच से पानी गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया. यात्री ने कहा कि उसने रेल कर्मचारियों को इस गड़बड़ी की जानकरी दी. उन्होंने इसे अगले स्टेशन पर ठीक करने की बात भी कही, लेकिन तब तक पानी झरने के जैसे अंदर आने लगा.

ट्रेन यात्रियों की यह पहली पसंद

यात्री ने कहा कि इस पर उसने रेलवे के एक्स हैंडल रेल मदद पर ट्वीट भी किया, लेकिन वहांं से किसी भी प्रकार की सहायता नहीं मिली. रास्ते भर कभी कम तो कभी ज्यादा पानी कोच में गिरता रहा. वहीं एक अन्य यात्री ने कहा कि सेमी हाई स्पीड सिर्फ नाम की ही है. गौरतलब है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को बदलते भारत की बदलती तस्वीर माना जाता है. ये ट्रेन यात्रियों की यह पहली पसंद बन चुकी है, लेकिन ट्रेन में कभी पथराव तो कभी ऐसी असुविधाओं की तस्वीर सामने आती है.

Maharashtra Municipal Election 2026 : BJP–शिवसेना गठबंधन में दरार, दो नगर निगमों में अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला
Manipur Earthquake : भूकंप के झटकों से हिली धरती, 5.2 की तीव्रता से आया भूकंप
Bulandshahr News: बुलंदशहर पुलिस ने चेकिंग के दौरान शातिर बदमाश को पकड़ा, अवैध हथियार बरामद
हरिद्वार से गायब हुआ इंडियन आर्मी का मेजर, तलाश में जुटी सेना, पुलिस ने भी संभाला मोर्चा
मेरठ में किसने की ये शरारत? रात को दीवारों पर लगा दिए ‘I Love Mohammad’ के पोस्टर… मचा हड़कंप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

ED Remand KK Srivastava : 7 तक ईडी रिमांड पर केके श्रीवास्तव, 300 करोड़ के लेनदेन की जांच तेज
ED Remand KK Srivastava : 7 तक ईडी रिमांड पर केके श्रीवास्तव, 300 करोड़ के लेनदेन की जांच तेज

बिलासपुर के कथित तांत्रिक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश…

Balod School Incident : स्कूल में 5 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत, एक जिला अस्पताल रेफर
Balod School Incident : स्कूल में 5 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत, एक जिला अस्पताल रेफर

बालोद (Balod School Incident) जिले के शासकीय उच्चतर…

Raipur News : शादी के बाद पहचान छिपाने का आरोप, युवती की शिकायत पर जांच शुरू
Raipur News : शादी के बाद पहचान छिपाने का आरोप, युवती की शिकायत पर जांच शुरू

राजधानी रायपुर (Raipur News) के पंडरी थाना क्षेत्र…

Medical Bill Scam : फर्जी मेडिकल बिल से 30 लाख की हेराफेरी, संकुल समन्वयक दंपती पर FIR
Medical Bill Scam : फर्जी मेडिकल बिल से 30 लाख की हेराफेरी, संकुल समन्वयक दंपती पर FIR

बिलासपुर के शिक्षा विभाग में फर्जी मेडिकल रीइंबर्समेंट…

Malaria Alert : मलेरिया का खतरा, 10 दिन में 25 संक्रमित, एक दिन में मिले 3 नए मरीज
Malaria Alert : मलेरिया का खतरा, 10 दिन में 25 संक्रमित, एक दिन में मिले 3 नए मरीज

बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक में मलेरिया (Malaria…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?