CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Weather Alert : अगले 5 दिन बरसात… 8 जिलों में यलो अलर्ट, बस्तर से सरगुजा तक बरसेंगे बादल

Weather Alert : अगले 5 दिन बरसात… 8 जिलों में यलो अलर्ट, बस्तर से सरगुजा तक बरसेंगे बादल

By Newsdesk Admin
10/09/2025
Share
Weather Alert
Weather Alert

सीजी भास्कर, 10 सितंबर। पूरे छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक लगातार बारिश(Weather Alert) की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बुधवार को कोरबा, सरगुजा, बलरामपुर, जशपुर, रायगढ़, बीजापुर, दंतेवाड़ा और बस्तर—इन 8 जिलों में तेज बारिश का (Yellow Alert) जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ (Lightning Strike) की घटनाएं हो सकती हैं और कई जगहों पर तेज आंधी चलने की चेतावनी दी गई है।

पिछले 24 घंटे में सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश(Weather Alert) दर्ज की गई, जबकि अन्य क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल 8 सितंबर तक प्रदेश में मानसून का 86.9% कोटा पूरा हो चुका है। सामान्य तौर पर औसत 1143.3 मिमी बारिश होती है, जबकि अब तक 994 मिमी वर्षा हो चुकी है। अगस्त महीने को छोड़ दें तो इस बार मानसून ने लगभग सामान्य प्रदर्शन किया है।

बलरामपुर में सबसे ज्यादा पानी बरसा

अब तक 994 मिमी बारिश दर्ज हुई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 472 मिमी पानी बरसा, जो सामान्य से 49% कम है। दूसरी ओर, बलरामपुर जिले में 1344.5 मिमी वर्षा हुई, जो सामान्य से 54% अधिक है। वहीं बस्तर और जगदलपुर जैसे जिलों में बारिश सामान्य के आसपास रही। ये आंकड़े 1 जून से 9 सितंबर 2025 तक के हैं।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दिक्कतें जारी

पिछले हफ्ते दक्षिण और उत्तरी छत्तीसगढ़ में हुई भारी बारिश(Weather Alert) से बस्तर संभाग के चार जिलों में तबाही मच गई। कई छोटे पुल बह गए, 200 से ज्यादा घर ढह गए और नदियां-नाले उफान पर आ गए। प्रशासन को तत्काल राहत और बचाव अभियान चलाना पड़ा। हजारों लोगों को अस्थायी (Relief Camps) में शिफ्ट किया गया। स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, लेकिन प्रभावित क्षेत्रों में अब भी दिक्कतें बनी हुई हैं।

बलरामपुर में बांध फूटा, 6 की मौत

लगातार बारिश ने बलरामपुर जिले में भीषण त्रासदी ला दी। बांध फूटने से निचले इलाकों के कई मकान बह गए। अब तक 6 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 1 बच्ची की तलाश जारी है। अचानक आई इस आपदा से लोगों में दहशत फैल गई है।

बस्तर में ढहे 200 मकान, हाईवे टूटा

बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों में भारी बारिश से 200 से ज्यादा घर जमींदोज हो गए। 2196 लोग राहत शिविरों में ठहरे हैं। अब तक 5 मौतें हो चुकी हैं। बारसूर में स्टेट हाईवे-5 का पुल टूट गया, जिससे दर्जनों गांवों का संपर्क कट गया है। ग्रामीण अब सीढ़ी बांधकर नदी पार करने को मजबूर हैं।

कैसे गिरती है आकाशीय बिजली

विशेषज्ञों का कहना है कि आसमान में बादलों के टकराव से घर्षण पैदा होता है और उससे बिजली बनती है। यह बिजली जमीन तक पहुंचकर अपने गुजरने का रास्ता ढूंढती है। यदि यह बिजली के खंभों से टकराती है तो वह कंडक्टर का काम करते हैं, लेकिन दुर्भाग्य से अगर कोई इंसान इसकी चपेट में आ जाए तो वही सबसे बड़ा कंडक्टर बन जाता है और उसकी जान खतरे में पड़ जाती है।

Brijmohan Agrawal On Congress Protest : कांग्रेस के प्रदर्शन पर सांसद बृजमोहन का तंज…बोले-सड़क पर ड्रामा करने से सच्चाई नहीं बदलेगी…
Sameer Vishnoi Property Case : EOW-ACB का बड़ा एक्शन, निलंबित IAS विश्नोई की करोड़ों की बेनामी संपत्ति जब्त
BSc Nursing Admission : हाईकोर्ट ने 10% परसेंटाइल नियम किया रद्द, 15 दिन में दोबारा होगी काउंसलिंग
Raigarh Truck Theft : कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी सफलता, 14 चक्का ट्रक चोरी का 24 घंटे में खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
Indian Army Lieutenant Selection : मुंगेली की सुप्रिया ठाकुर बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, प्रदेश को मिला गौरव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : 14 दुकानें सील, लाइसेंस फीस नहीं चुकाने पर कार्रवाई

Raipur Municipal Corporation : निगम अधिकारियों ने बताया…

Janjgir Champa Cyber Fraud
Janjgir Champa Cyber Fraud : साइबर ठगी पर बड़ा एक्शन, म्यूल अकाउंट सप्लायर गिरफ्तार

Janjgir Champa Cyber Fraud : कानून के तहत,…

Sahara India Fraud Case
Sahara India Fraud Case : 40.78 करोड़ की ठगी मामले में फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

Sahara India Fraud Case : जांच के दौरान…

Chhattisgarh Weather Update 
Chhattisgarh Weather Update : मानसून की रफ्तार धीमी,13% कम हुई बारिश, जानिए आपके जिले का हाल

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की…

Dhamtari Police Transfer
Dhamtari Police Transfer : धमतरी पुलिस में बड़ा फेरबदल, SP भावना पांडेय ने 8 निरीक्षकों के तबादले किए

Dhamtari Police Transfer : पदस्थापना से नागरिकों को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?