CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मई की शुरुआत में मौसम का मिजाज बदला, रायपुर-भिलाई-बिलासपुर में जोरदार आंधी-बारिश

मई की शुरुआत में मौसम का मिजाज बदला, रायपुर-भिलाई-बिलासपुर में जोरदार आंधी-बारिश

By Newsdesk Admin 01/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 01 मई। छत्तीसगढ़ में गर्मी के सीजन में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रायपुर-बिलासपुर, दुर्ग सहित कई शहरों में आंधी-बारिश के कारण दिन का तापमान 5 से 10 डिग्री तक गिरा है। इस वजह से गर्मी और उमस से राहत है। शाम होते ही जोरदार आंधी और बारिश होने लगी है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया है। बस्तर संभाग के जिलों में तेज हवाओं के साथ बौछारे पड़ सकती है। बुधवार को कबीरधाम जिले में बारिश के साथ ओले गिरे हैं।

Contents
रायपुर सबसे गर्म, लेकिन दिन-रात का पारा सामान्य से कमबिलासपुर में दिन का पारा करीब 10 डिग्री लुढ़काजगदलपुर में दिन का पारा सामान्य से 5 डिग्री कमसरगुजा संभाग में भी दिन का पारा लुढ़का

मौसम वैज्ञानिक सुनील गुप्ता के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नमी आने और वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। कई जिलों में दिन का तापमान 35 से 39 डिग्री के बीच बना हुआ है।

रायपुर सबसे गर्म, लेकिन दिन-रात का पारा सामान्य से कम

बुधवार को 36.5 डिग्री के साथ रायपुर सबसे गर्म रहा। लेकिन यह पारा सामान्य से 4.6 डिग्री कम था। दिन में धूप रही लेकिन शाम को ठंडी हवाएं से गर्मी और उमस से राहत रही। रायपुर में रात का तापमान 22.4 डिग्री रिकार्ड किया गया यह भी सामान्य से करीब 3.7 डिग्री कम था।

बिलासपुर में दिन का पारा करीब 10 डिग्री लुढ़का

यहां बुधवार को दिन का पारा सामान्य से करीब 10 डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। रात का पारा भी सामान्य से 6 डिग्री कम था। वहीं गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री रहा जो औसत से 6.9 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री रहा जो औसत से 6.4 डिग्री कम था।

जगदलपुर में दिन का पारा सामान्य से 5 डिग्री कम

पिछले 24 घंटों में बस्तर संभाग के जिलों में अच्छी बारिश हुई। जगदलपुर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री रहा, यह भी नॉर्मल टेम्प्रेचर से 3.8 डिग्री कम था।

सरगुजा संभाग में भी दिन का पारा लुढ़का

संभाग के कई जिलों में मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा। अंबिकापुर में दिन का टेम्प्रेचर 34.5 डिग्री रहा। यह नॉर्मल से 4.3 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री रहा। जो सामान्य से करीब 6.2 डिग्री कम था।

You Might Also Like

TS Singhdeo News : सरकार पर शायराना अंदाज़ में बरसे टीएस बाबा… “तुम इतना जो घबरा रहे हो, क्या कमी है जिसे छिपा रहे हो!”

CEO Janpad Panchayat Chhattisgarh : मुख्य कार्यपालन अधिकारी और क्षेत्र संयोजक आदिम जाति विकास की नवीन पदस्थापना, देखें लिस्ट

Chhattisgarh Tribal Department Transfer List : आदिम जाति विकास विभाग के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, देखें सूची

Balodabazar District Badar News : कलेक्टर ने 8 खूंखार आदतन अपराधियों को एक साल के लिए किया जिला बदर

भिलाई से लापता नौवीं क्लास के तीन नाबालिग की 48 घंटे बाद भी खबर नहीं, बिना मोबाइल ट्रेसिंग में आ रही दिक्कत

Newsdesk Admin 01/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article BJP सांसद आलोक शर्मा का विवादित बयान: ‘लव जिहाद’ और दाढ़ी-टोपी वालों पर टिप्पणी..
Next Article सीमेंट प्लांट विस्तार का ग्रामीणों ने किया विरोध, जनसुनवाई में हंगामा

You Might Also Like

छत्तीसगढ़राजनीति

TS Singhdeo News : सरकार पर शायराना अंदाज़ में बरसे टीएस बाबा… “तुम इतना जो घबरा रहे हो, क्या कमी है जिसे छिपा रहे हो!”

18/06/2025
CG Transfer List
छत्तीसगढ़

CEO Janpad Panchayat Chhattisgarh : मुख्य कार्यपालन अधिकारी और क्षेत्र संयोजक आदिम जाति विकास की नवीन पदस्थापना, देखें लिस्ट

18/06/2025
IFS Officers Transferred
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Tribal Department Transfer List : आदिम जाति विकास विभाग के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना, देखें सूची

18/06/2025
छत्तीसगढ़

Balodabazar District Badar News : कलेक्टर ने 8 खूंखार आदतन अपराधियों को एक साल के लिए किया जिला बदर

18/06/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2024 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?