CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » वक्फ‌ बिल का विरोध कर रहे लोगों पर ये क्या बोल गए संजय निरुपम! ‘जो शाहीन बाग बनाने की कोशिश करेंगे वे ना भूलें…’

वक्फ‌ बिल का विरोध कर रहे लोगों पर ये क्या बोल गए संजय निरुपम! ‘जो शाहीन बाग बनाने की कोशिश करेंगे वे ना भूलें…’

By Newsdesk Admin
05/04/2025
Share

05 अप्रैल 2025 :

Sanjay Nirupam Controversial Statement: शिवसेना एकनाथ शिंद गुट के नेता संजय निरुपम ने वक्फ बिल का विरोध कर रहे मुसलमानों को लेकर विवादित बयान दे दिया है. उन्होंने शाहीन बाग का जिक्र करते हुए कहा कि जो इसका विरोध करेगा तो जलियांवाला बाग हो जाएगा.

संजय निरुपम ने कहा, “जो लोग इस कानून (वक्फ बिल) का विरोध करेंगे, शाहीन बाग बनाने की कोशिश करेंगे, वे न भूलें कि कभी भी उनका जलियांवाला बाग भी हो जाएगा. इसलिए सावधान रहें और जो कानून बना है उस कानून का सम्मान करें, आपके साथ अन्याय न हो इसकी व्यवस्था हमलोग करेंगे.”

इससे पहले संजय निरुपम ने कहा था कि शिवसेना यूबीटी के सांसदों ने संसद के दोनों सदनों में वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक का जमकर विरोध किया. निरुपम ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे ने अपने सांसदों को फोन कर इस बिल के खिलाफ वोट डालने का निर्देश दिया. मुस्लिम वोट और आर्थिक दबाव के चलते सांसदों को अपनी इच्छा के खिलाफ जाकर मतदान करना पड़ा.

क्या था जलियांवाला बाग हत्याकांड?

बता दें कि देश में 13 अप्रैल, 1919 को जलियांवाला बाग हत्याकांड हुआ था, जिसमें बर्बर अंग्रेजों ने ब्रिगेडियर जनरल रेजिनाल्ड एडवर्ड डायर के हुक्म पर पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास जलियांवाला बाग में हजारों निहत्थे लोगों पर गोलियां दाग दीं थी.

देश विदेश में चर्चा का विषय बना था शाहीन बाग का प्रोटेस्ट

संजय निरुपम ने शाहीन बाग का भी जिक्र किया. दरअसल, सीएए-एनआरसी के समय दिल्ली के शाहीन बाग में मुस्लिम समुदाय की तरफ से बड़ा आंदोलन किया गया. इसकी चर्चा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में हुई. संजय निरुपम से जब ये सवाल किया गया कि वक्फ बिल का विरोध शाहीन बाग की तरह होगा तो उन्होंने कहा कि अगर शाहीन बाग होगा तो जलियांवाला बाग भी हो जाएगा.

‘जनवरी तक तैनात थीं CRPF की 2 यूनिट, अब क्यों नहीं हैं…? पहलगाम हमले पर ओवैसी का सवाल
राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर सवाल : गया के मंदिर में…
CM योगी बीजेपी के सदस्य नहीं – अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा दावा, कहा- केवल चुनाव के लिए…
Oh…..my….God….रेल पटरी पर रील बना रहे थे पति-पत्नी और आ गई ट्रेन, 3 साल के बेटे सहित दम्पत्ति की दर्दनाक मौत…
India China relations 2025 : पांच साल बाद तीर्थयात्रियों का पहला जत्था पहुंचा कैलास मानसरोवर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Excise Department Transfers : 30 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

Chhattisgarh Excise Department Transfers

Rahul Gandhi Chintamani Maharaj Meeting : रायपुर एयरपोर्ट पर राहुल गांधी और चिंतामणि महाराज की मुलाकात से गरमाई सियासत

Rahul Gandhi Chintamani Maharaj Meeting

Lionel Messi : ऑस्ट्रिया के खिलाफ मैदान में उतरते ही मेसी के सामने इतिहास रचने का सुनहरा मौका

सीजी भास्कर, 22 जून। फीफा विश्व कप 2026…

OnePlus 13 : प्रीमियम फोन खरीदने वालों के लिए मौका, इस दमदार स्मार्टफोन की कीमत में आई बड़ी गिरावट

सीजी भास्कर, 22 जून। महंगे स्मार्टफोन खरीदने की…

Raipur Waterlogging Issue : नेता प्रतिपक्ष का आरोप, चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नाले की सफाई

Raipur Waterlogging Issue

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?