CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » “जब झारखंड में छत्तीसगढ़, UP बिहार का आदमी CM बनेगा…” चुनाव से पहले हेमंत सोरेन के बयान से गरमाई राजनीति, कहा – “एक PM और दर्जन भर CM मेरे खिलाफ कर रहे प्रचार”

“जब झारखंड में छत्तीसगढ़, UP बिहार का आदमी CM बनेगा…” चुनाव से पहले हेमंत सोरेन के बयान से गरमाई राजनीति, कहा – “एक PM और दर्जन भर CM मेरे खिलाफ कर रहे प्रचार”

By Newsdesk Admin 24/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 24 अक्टूबर।‌ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चाईबासा और घाटशिला में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए आरोप लगाया है कि भाजपा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं को खरीद लिया है और जिन्हें नहीं खरीद पाती उन्हें जेल भेज देती है। सोरेन ने कहा कि भाजपा सत्ता की लालच में उन्हें परेशान करती रही है और झारखंड की खनिज संपदा पर नजर रखती है। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। सीएम ने कहा कि एक प्रधानमंत्री व 12 मुख्यमंत्री मेरे विरोध में खड़े होकर प्रचार कर रहे हैं।

चाईबासा में मंत्री दीपक बिरुवा की नामांकन सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत ने कहा कि भाजपा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा से कुछ नेताओं को चुरा लिया है। उन्हीं नेताओं का भाजपा चुनाव के समय वोट मांगने के लिए इस्तेमाल करेगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत 12 राज्यों के मुख्यमंत्री झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा व गठबंधन की सरकार से सत्ता हासिल करने के लिए तैयारी में जुटे हैं लेकिन जब तक जनता का आशीर्वाद मिलता रहेगा, हमें कोई भी हिला नहीं सकता है। भाजपा ने हमारे कुछ नेताओं को हाट-बाजार में सब्जी की तरह खरीद लिया है। और जिन्हें नहीं खरीद पाती है, उन्हें जेल भेज देती है।

सोरेन ने कहा कि भाजपा ने सत्ता की लालच में मुझे दो साल तक परेशान किया। मुझ पर जमीन घोटाले का झूठा आरोप लगाकर जेल में डाल दिया, जबकि हम लोग झारखंड के खतियानधारी हैं। डबल इंजन की सरकार झारखंड में चला कर खूब लूटपाट की अब फिर से यहां की खनिज संपदा पर भाजपा की नजर है इसलिए अब इनसे सावधान रखने की आवश्यकता है। हमारी सरकार ने मंइयां सम्मान योजना के लिए कानून बना दिया है कि दिसंबर से महिलाओं को ढाई हजार रुपये मिलने लगेंगे। हमारी सरकार दूसरी बार बनी तो अगले पांच साल तक यह योजना चलती रहेगी और ढाई हजार रुपये हर माह प्रत्येक महिला के खाते में चले जाएंगे। साथ ही उन्हें एक लाख रुपये भी दिए जाएंगे। इससे उन्हें आर्थिक उन्नति में बहुत आसानी होगी। युवाओं को रोजगार के लिए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत स्कार्पियो, ट्रैक्टर, बस दिया जा रहा है लेकिन आप लोग दूसरे के बहकावे में आ गये तो गरीबों को सारा पैसा अमीरों के कर्जा माफ करने में भाजपा खर्च कर देगी।

You Might Also Like

Rover-Ranger Jamboree : बालोद में प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का भव्य समापन, मुख्यमंत्री ने युवाओं को नेतृत्व की प्रेरणा दी

Swami Atmanand Yojana : 8 शिक्षकों का भार सरकार नहीं उठा पाई तो 200 बच्चों का भविष्य अंधकार में कर दिया : शैलेष पांडेय

Gold Price Today : सोने की कीमत 1 लाख 40 हजार के पार, चांदी के रेट में करीब 15 हजार रुपये का भारी उछाल

Deputy CM Program Disrupted : डिप्टी सीएम का भाषण चल रहा था, तभी मधुमक्खियों ने किया हमला, विवेकानंद उद्यान में मची अफरा-तफरी

National Youth Day Raipur : राष्ट्रीय युवा दिवस पर रायपुर में ABVP की तिरंगा यात्रा, स्वामी विवेकानंद जयंती पर होंगे कार्यक्रम

Newsdesk Admin 24/10/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Burial Dispute
Burial Dispute : नारायणपुर में शव दफनाने को लेकर फिर भड़का विवाद, ग्रामीणों ने परंपरागत अंतिम संस्कार की उठाई मांग

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। नारायणपुर जिला मुख्यालय से…

Death in Moving Train
Death in Moving Train : चलती ट्रेन में छत्तीसगढ़ के कथावाचक की मौत, शौचालय जाते समय अचानक गिरे बेसुध

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कथावाचक…

Electrification
Electrification : विद्युतीकरण की मांग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, राशन-पानी लेकर नेशनल हाईवे पर बैठे हजारों आदिवासी

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। गरियाबंद जिले के आदिवासी…

Opera Dance
Opera Dance : ओपेरा डांस पर सख्त कार्रवाई, आयोजन समिति के 14 सदस्य गिरफ्तार, एसडीएम की भूमिका पर जांच शुरू

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। गरियाबंद जिले में सार्वजनिक…

Republic Day Tableau
Republic Day Tableau : गणतंत्र दिवस परेड में मध्य प्रदेश की झांकी में दिखेगा छत्तीसगढ़ का रंग, रिखी क्षत्रिय की टीम की भागीदारी

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। भिलाई अंचल के जाने-माने…

You Might Also Like

Swami Atmanand Yojana
राजनीति

Swami Atmanand Yojana : 8 शिक्षकों का भार सरकार नहीं उठा पाई तो 200 बच्चों का भविष्य अंधकार में कर दिया : शैलेष पांडेय

12/01/2026
छत्तीसगढ़बजट

Gold Price Today : सोने की कीमत 1 लाख 40 हजार के पार, चांदी के रेट में करीब 15 हजार रुपये का भारी उछाल

12/01/2026
Deputy CM Program Disrupted
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Deputy CM Program Disrupted : डिप्टी सीएम का भाषण चल रहा था, तभी मधुमक्खियों ने किया हमला, विवेकानंद उद्यान में मची अफरा-तफरी

12/01/2026
National Youth Day Raipur
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

National Youth Day Raipur : राष्ट्रीय युवा दिवस पर रायपुर में ABVP की तिरंगा यात्रा, स्वामी विवेकानंद जयंती पर होंगे कार्यक्रम

12/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?