CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दुल्हन ने दिया धोखा तो उसी मंडप पर दूल्हे ने दूसरी लड़की से की शादी… फिर सुहागरात के बाद पहली वाली के साथ हुआ फरार

दुल्हन ने दिया धोखा तो उसी मंडप पर दूल्हे ने दूसरी लड़की से की शादी… फिर सुहागरात के बाद पहली वाली के साथ हुआ फरार

By Newsdesk Admin
30/03/2025
Share

सीजी भास्कर 30 मार्च। जरा सोचिए शादी का समारोह चल रहा हो, तभी दूल्हा या दुल्हन सात फेरे लेने से इनकार कर दे? इससे दोनों परिवारों की इज्जत दांव पर लग जाती है. लेकिन ऐसा ही वाकया मध्य प्रदेश के छतरपुर से सामने आया है, जहां दुल्हन ने शादी के मंडप पर दूल्हे संग सात फेरे लेने से इनकार कर दिया. तब लोकलाज के कारण दूल्हे के पिता ने अपनी ही रिश्तेदारी में एक लड़की से कहा- बेटी तुम मेरे बेटे से शादी कर लो. इससे हमारी इज्जत बच जाएगी.

लड़की मान गई और उसने दूल्हे से उसी मंडप पर शादी कर ली. लेकिन सुहागरात के बाद दूल्हे ने ही उसे धोखा दे दिया. वो अचानक घर से गायब हो गया. दुल्हन उसे ढूंढती रही. फिर पता चला कि दूल्हा तो उसी लड़की के साथ भाग गया है, जिसने उसे शादी के वक्त धोखा दे दिया था. अब नई नवेली दुल्हन न्याय मांग रही है.पीड़िता का नाम सोनम नामदेव है. वो अपने पति को लगातार तलाश रही है, जो कि अपनी गर्लफ्रेंड के साथ भाग गया है. सोनम नामदेव की कहानी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. सोनम नामदेव उत्तर प्रदेश के महोबा की रहने वाली है. 3 फरवरी को उसकी शादी रोहित नामदेव के साथ हुई थी.

सोनम नामदेव ने बताया कि 3 फरवरी को उसके पति रोहित नामदेव की शादी बड़े ही धूमधाम के साथ राधा नामदेव नाम की एक लड़की के साथ हो रही थी. लेकिन शादी की भवरे पढ़ने से पहले ही राधा नामदेव ने पुलिस बुला ली. उसने यह कहकर शादी तोड़ दी थी कि वह अभी 18 साल की नहीं हुई है और उसकी जबरन शादी कराई जा रही है.शादी के बाद मिला धोखाइसके बाद पुलिस एवं महिला बाल विकास की टीम ने राधा की शादी रोक दी. रोहित नामदेव एवं उसके परिजन इस बात से परेशान थे कि अब समाज में उनका मजाक बनाया जाएगा.

उन्होंने सोनम नामदेव से मदद मांगी, जो उनकी रिश्तेदार थी. रोहित के पिता ने सोनम से कहा कि तुम मेरे बेटे से शादी कर लो, हम सब की इज्जत बच जाएगी. हमें किसी प्रकार का कोई दहेज भी नहीं चाहिए. सभी की बात मानते हुए सोनम नामदेव ने उसी मंडप में रोहित नामदेव के साथ शादी कर ली.‘कोई नहीं कर रहा मदद’सोनम ने बताया कि एक माह तक सब कुछ ठीक चलता रहा. लेकिन एक दिन अचानक उसका पति गायब हो गया. जिस लड़की ने पहले शादी तोड़ दी थी, उसके साथ उसके पति की इंस्टाग्राम पर रील बनाते हुए एक फोटो वायरल हुआ. तब से लेकर आज तक उसके पति का फोन बंद जा रहा है

और वह लगातार उसे ढूंढ रही है. सोनम का आरोप है कि उसकी शादी राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई थीवह राजनगर थाने में कई बार आवेदन दे चुकी है, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई सुनवाई नहीं की. उसे यह कहकर थाने से भगा दिया कि तुम्हारा मामला महोबा जिले का है. परेशान सोनम जब महोबा पहुंची तो वहां की पुलिस ने उसे यह कहते हुए मामला दर्ज करने से मना कर दिया कि तुम्हारा मामला मध्य प्रदेश का है. आखिरकार परेशान होकर सोनम छतरपुर एसपी ऑफिस पहुंची और एसपी आगम जैन से मदद की गुहार लगाई है.

Amit Shah Naxal Review Meeting: रायपुर में आज नक्सलवाद पर मंथन, CM साय की मौजूदगी में तय होगी अगली रणनीति
Educational News 🔵 पं. सुन्दर लाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय की प्री बीएड व प्री डीएलएड परीक्षा 28 को 🟢 37 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
Raipur tanker accident : नाबालिग को कुचलने वाला टैंकर ड्राइवर हिरासत में
Cruel treatment in the name of exorcism : युवती की मौत के मामले में महिला को उम्रकैद
Durg Fake Cigarette Case : इंदिरा मार्केट में नकली सिगरेट का कारोबार पकड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jagdalpur Congress Campaign : बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध उपभोक्ताओं से भरवाए विरोध पत्र

Jagdalpur Congress Campaign :शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील…

Durg Cyber Crime
Durg Cyber Crime : म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cyber Crime :दुर्ग पुलिस अब इस मामले…

Accident at school
Accident at school : छत का प्लास्टर गिरने से 4 छात्राएं घायल, मचा हड़कंप

Accident at school :घटना के बाद स्कूल प्रबंधन…

Drunk Man With Cobra
Drunk Man With Cobra : नशे में ग्रामीण ने गले में लपेटा कोबरा, गांव में घूमता देख लोगों में मची दहशत

Drunk Man With Cobra : घटना के बाद…

Fake Doctor Case 
Fake Doctor Case : झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, 3 साल के बच्चे की मौत से मचा हड़कंप

Fake Doctor Case : घटना के बाद स्थानीय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?