CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » प्रेम में अंधी पत्नी: पति ने नहीं पिया अनार का जूस तो सांभर में मिलाया जहर…

प्रेम में अंधी पत्नी: पति ने नहीं पिया अनार का जूस तो सांभर में मिलाया जहर…

By Newsdesk Admin
21/07/2025
Share

तमिलनाडु, धर्मपुरी:

Contents
  • परिवार था, फिर भी पराया प्यार…
  • पहले जूस, फिर सांभर बना मौत का ज़रिया
  • रिपोर्ट में ज़हर की पुष्टि, चैट ने खोली पोल
  • आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज

धर्मपुरी जिले के कीराईपट्टी गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दो बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के कहने पर अपने पति की हत्या कर दी। मामला सुनकर इलाके में सनसनी फैल गई है।

परिवार था, फिर भी पराया प्यार…

35 वर्षीय रसूल एक निजी कंपनी में ड्राइवर था और अपनी पत्नी अम्मूबी और दो बच्चों के साथ शांतिपूर्ण जीवन जी रहा था। लेकिन अम्मूबी का दिल किसी और के लिए धड़कने लगा था – गांव का ही युवक लोकेश्वरन। दोनों के बीच प्रेम संबंध धीरे-धीरे इतने गहरे हो गए कि अब रसूल इस रिश्ते की राह का कांटा बन गया।

पहले जूस, फिर सांभर बना मौत का ज़रिया

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, अम्मूबी ने पहले अनार के जूस में ज़हर मिलाया और रसूल को पिलाने की कोशिश की। लेकिन रसूल ने जूस पीने से इनकार कर दिया। इसके बाद उसने खाना बनाते वक्त सांभर में वही ज़हर मिला दिया। रसूल ने ज़हर मिला हुआ सांभर खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उल्टी और बेहोशी के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

रिपोर्ट में ज़हर की पुष्टि, चैट ने खोली पोल

डॉक्टर्स की रिपोर्ट में उसके खून में कीटनाशक के अवशेष पाए गए। इसके बाद परिवार को शक हुआ और उन्होंने अम्मूबी से सख्ती से पूछताछ की। बात नहीं बनी तो उन्होंने उसका मोबाइल चेक किया, जिसमें व्हाट्सएप पर प्रेमी के साथ बातचीत में हत्या की पूरी प्लानिंग सामने आई।

आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज

परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत अम्मूबी और लोकेश्वरन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है और उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब आगे की जांच में जुटी हुई है।

92 करोड़ कमाने वाला दिग्गज अचानक बाहर… IPL 2026 Auction Maxwell Exit ने सभी को चौंकाया
घर से अचानक गायब हुई 2 सहेलियां, फैली एक खबर और दोनों पहुंच गईं थाने, बोलीं- साथ नहीं रहीं तो…
SBI FD : सिर्फ 6 महीने के निवेश पर मिलेगा तय मुनाफा, जानिए 2 लाख जमा करने पर कितना लौटाएगा बैंक
मेडिकल कैशलेस की घोषणा तय….दुर्ग प्रांतीय सम्मेलन में वैशाली नगर MLA रिकेश सेन ने किया वायदा
अबु आजमी ने औरंगजेब को बताया ग्रेट तो आदित्य ठाकरे बोले- सपा नेता की हो गिरफ्तारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Special B.Ed : दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, सामान्य बीएड से नहीं बनेगी बात
Special B.Ed : दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती के नियम बदले, सामान्य बीएड से नहीं बनेगी बात

दिव्यांगता के क्षेत्र में विशेष बीएड (Special B.Ed) …

Kedarnath Yatra : लगातार तीसरे दिन बंद रही यात्रा, 500 से ज्यादा तीर्थयात्री फंसे, हेलीकॉप्टर सेवा शुरू
Kedarnath Yatra : लगातार तीसरे दिन बंद रही यात्रा, 500 से ज्यादा तीर्थयात्री फंसे, हेलीकॉप्टर सेवा शुरू

केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) पर लगातार तीसरे दिन…

Post Office Fraud Sitapur : महिला के खाते से 14 लाख गायब, पासबुक अपडेट होते ही खुला राज, तत्कालीन सहायक पोस्टमास्टर पर केस
Post Office Fraud Sitapur : महिला के खाते से 14 लाख गायब, पासबुक अपडेट होते ही खुला राज, तत्कालीन सहायक पोस्टमास्टर पर केस

महिला के बचत खाते से 14 लाख रुपए…

Aniruddhacharya Statement : जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान
Aniruddhacharya Statement : जहां मंदिर टूटे हैं वहां फिर मंदिर बनना चाहिए, जांजगीर पहुंचे अनिरुद्धाचार्य का बड़ा बयान

प्रसिद्ध कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य के बयान (Aniruddhacharya Statement)…

Antara Shah Suicide Case : छात्रा आत्महत्या मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग का आरोप; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Antara Shah Suicide Case : छात्रा आत्महत्या मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, ब्लैकमेलिंग का आरोप; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित

बीए प्रथम वर्ष की छात्रा की आत्महत्या (Antara…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?