CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘जब नींद से जागी, तो बहुत अकेली और डरी थी मैं…’, रेप केस पर फैसला सुनाकर कोर्ट में छलके जज साहिबा के आंसू, दर्दभरी कविता भी सुनाई

‘जब नींद से जागी, तो बहुत अकेली और डरी थी मैं…’, रेप केस पर फैसला सुनाकर कोर्ट में छलके जज साहिबा के आंसू, दर्दभरी कविता भी सुनाई

By Newsdesk Admin 12/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 12 अप्रैल। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा के नयापुरा में 6 साल की मासूम का रेप कर हत्या करने वाले को कोर्ट ने फांसी की सजा दी है. कोर्ट ने इस मामले में शुक्रवार को 88 दिन बाद फैसला सुनाया है, जो रिकॉर्ड बन गया है. सजा के अलावा आरोपी पर तीन हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. साथ ही कोर्ट ने ये भी आदेश दिया कि बच्ची के माता-पिता को 4 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएं. फैसले के दौरान स्पेशल जज तबस्सुम खान ने बच्ची के दर्द पर कविता भी सुनाई.

Contents
फांसी की सजा के लिए प्रदर्शनये है कविता

जिला अभियोजन अधिकारी ने बताया कि इस साल 2 जनवरी को मासूम बच्ची अपने मामा के घर गई थी. रात में बच्ची सो रही थी. आरोपी अजय बाडिवा (धुर्वे) भी उसी घर में पलंग के नीचे सो रहा था. उसे बच्ची की मां और मामा ने भगा दिया था. इसके बाद बच्ची को मां ने सुला दिया, लेकिन कुछ देर बाद आरोपी बच्ची को उठा ले गया.

फांसी की सजा के लिए प्रदर्शन

आरोपी ने बच्ची को जंगल में ले जाकर नहर के किनारे उसके साथ रेप किया था और फिर मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी थी. इस घटना को लेकर बच्ची की मां को आरोपी पर शक था. पुलिस ने उसी रात आरोपी को अपनी गिरफ्त में ले लिया था. आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया. इस मामले में सिवनी मालवा के वकीलों ने ये घोषणा की थी कि वो आरोपी का केस नहीं लड़ेंगे. आरोपी को फांसी की सजा दिलाने के लिए प्रदर्शन भी किया गया था. इस मामले में विशेष लोक अभियोजक मनोज जाट ने शासन की ओर से पक्ष रखा.

ये है कविता

2 से 3 जनवरी 2025 की थी वो दरमियानी रात, जब कोई नहीं था मेरे साथ. इठलाती, नाचती छ: साल की परी थी, मैं अपने मम्मी-पापा की लाडली थी. सुला दिया था उस रात बड़े प्यार से मां ने मुझे घर पर. पता नहीं था नींद में मुझे ले जाएगा, वो मौत का साया बनकर. जब नींद से जागी, तो बहुत अकेली और डरी थी मैं. सिसकियां को लेकर मम्मी-पापा को याद बहुत करी थी मैं. न जाने क्या-क्या किया मेरे साथ. मैं चीखती थी, चिल्लाती थी, लेकिन किसी ने न सुनी मेरी आवाज. थी गुड़ियों से खेलने की उम्र मेरी, पर उसने मुझे खिलोनी बना दिया. वो भी तो था तीन बच्चों का पिता, फिर मुझे क्यों किया अपनों से जुदा. खेल खेलकर मुझे तोड़ा, फिर मेरा मुंह दबाकर, मरता हुआ झाड़ियों में छोड़ दिया. हां मैं हूं निर्भया, हां फिर एक निर्भया, एक छोटा सा प्रश्न उठा रही हूं. जो नारी का अपमान करे, क्या वो मर्द हो सकता है. क्या जो इंसाफ निर्भया को मिला, वह मुझे मिल सकता है.

You Might Also Like

Lifeline of Bhilai Hospital : भिलाई की जीवनरेखा सेक्टर-9 अस्पताल को मिलेगा संजीवनी वरदान : सदन में विधायक रिकेश की पहल पर अशासकीय संकल्प पारित

Nitish Kumar Resigns : नीतीश कुमार ने CM पद छोड़ने का किया ऐलान, बोले– राज्यसभा जाना मेरी पुरानी इच्छा

Deputy Leader of Opposition Chhattisgarh: उप नेता प्रतिपक्ष बने लखेश्वर बघेल, कांग्रेस ने बदली विधानसभा रणनीति

Balodabazar Sponge Plant Blast: बलौदाबाजार के स्पंज प्लांट में भीषण धमाका, 6 मजदूरों की मौत, कई फंसे होने की आशंका

Durg Traffic Awareness : सड़क सुरक्षा माह के तहत दुर्ग जिले में कॉलेज छात्रों और चालकों को किया गया जागरूक, बड़ी संख्या में बने लर्निंग लाइसेंस

Newsdesk Admin 12/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Online Betting India : होटल के कमरे से चल रहा था करोड़ों का ऑनलाइन सट्टा, बिलासपुर पुलिस ने रायपुर में दबिश देकर गिराया बड़ा नेटवर्क

सीजी भास्कर, 21 मार्च। ऑनलाइन गेमिंग की आड़…

Chhattisgarh Mining Raid : कोरबा में खनन माफिया पर बड़ा वार, एक दिन में 34 वाहन जब्त, कई इलाकों में ताबड़तोड़ कार्रवाई

सीजी भास्कर, 21 मार्च। जिले में अवैध खनन…

NDPS Act Case India : दुर्ग में 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार, नेवई-उतई पुलिस ने 6.5 किलो गांजा जब्त किया, आरोपी न्यायिक रिमांड पर

सीजी भास्कर, 21 मार्च। दुर्ग जिले में नशे…

Eid Namaz Timing : चांद के साथ आई खुशियों की सौगात: नमाज, फितरा और गले मिलकर मनाई जा रही ईद

सीजी भास्कर, 21 मार्च। रमजान के पूरे महीने…

Fire NOC Policy Chhattisgarh : फ्री फायर एनओसी खत्म, स्कूल, हॉस्पिटल समेत अन्य संस्थानों की बढ़ी मुसीबत, ऑडिट के नाम पर निजी कंपनियों की मनमानी

सीजी भास्कर, 21 मार्च। प्रदेश में अब तक…

You Might Also Like

अन्य

Lifeline of Bhilai Hospital : भिलाई की जीवनरेखा सेक्टर-9 अस्पताल को मिलेगा संजीवनी वरदान : सदन में विधायक रिकेश की पहल पर अशासकीय संकल्प पारित

13/03/2026
Nitish Kumar Resigns
अन्य

Nitish Kumar Resigns : नीतीश कुमार ने CM पद छोड़ने का किया ऐलान, बोले– राज्यसभा जाना मेरी पुरानी इच्छा

05/03/2026
अन्यछत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Deputy Leader of Opposition Chhattisgarh: उप नेता प्रतिपक्ष बने लखेश्वर बघेल, कांग्रेस ने बदली विधानसभा रणनीति

22/02/2026
अन्य

Balodabazar Sponge Plant Blast: बलौदाबाजार के स्पंज प्लांट में भीषण धमाका, 6 मजदूरों की मौत, कई फंसे होने की आशंका

22/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?