CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महाराष्ट्र में कौन होगा BJP अध्यक्ष? पार्टी ने इस नेता को बनाया चुनाव अधिकारी

महाराष्ट्र में कौन होगा BJP अध्यक्ष? पार्टी ने इस नेता को बनाया चुनाव अधिकारी

By Newsdesk Admin 27/06/2025
Share

Maharashtra BJP President: बीजेपी ने महाराष्ट्र में प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू को राज्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है. अब सवाल है कि मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की जगह राज्य का बीजेपी अध्यक्ष कौन होगा. बावनकुले 12 अगस्त 2022 को प्रदेश अध्यक्ष बने थे. अब उनकी जगह नए चेहरे को चुना जाएगा. 

दिसंबर 2024 में चंद्रशेखर बावनकुले देवेंद्र फडणवीस सरकार में राजस्व मंत्री बने थे. तभी से नए अध्यक्ष को लेकर अटकलें लगाई जा रही है. प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान होगा.

रवींद्र चव्हाण को मिलेगी कमान?

महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष पद की रेस में रवींद्र चव्हाण जैसे नाम नाम शामिल हैं. वो इस समय कार्यकारी अध्यक्ष हैं. चव्हाण मंत्री बनने की रेस में भी शामिल थे, हालांकि अंतिम समय में उनका पत्ता कट गया.

डोंबिवली से विधायक रवींद्र चव्हाण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के भी करीबी माने जाते हैं. उन्होंने 2000 में कल्याण-डोंबिवली नगर निगम में पार्षद के रूप में कार्य किया और स्थायी समिति के अध्यक्ष भी रहे.

कौन हैं रवींद्र चव्हाण?

2009 में उन्होंने पहली बार डोंबिवली से विधानसभा चुनाव लड़ा. इसके बाद से लगातार जीते. 2016 से 2019 के बीच पहली फडणवीस सरकार में भी वो मंत् रहे. तब उनके पास बंदरगाह, चिकित्सा शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति जैसे प्रमुख विभाग थे. भाजपा-शिवसेना-एनसीपी महायुति सरकार में, वे 2022 और 2024 के बीच लोक निर्माण विभाग (सार्वजनिक उपक्रमों को छोड़कर) के मंत्री थे.

पिछले दिनों चंद्रशेखर बनवाकुले ने रवींद्र चव्हाण को लेकर संकेत दिए थे. अहिल्यानगर में आयोजित समारोह में बावनकुले ने कहा था कि अगले कुछ दिनों में पार्टी नेतृत्व की ओर से औपचारिक घोषणा की उम्मीद है.

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए एक मंत्री ने पिछले दिनों कहा था, “चव्हाण को कोंकण क्षेत्र, खासकर ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों की जमीनी राजनीति की अच्छी समझ है. इस क्षेत्र में पार्टी का सीधा मुकाबला शिवसेना के दोनों गुटों से है. चव्हाण का आक्रामक रुख शिवसेना के दोनों गुटों से मुकाबला करने में कारगर साबित होगा.”

You Might Also Like

Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

Ram Navami Political Statement: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा वार, ‘प्रभु राम को काल्पनिक मानना बंद करें’

Kawardha Live-in Murder Case: शादी के दबाव में रिश्ते का खौफनाक अंत, बेटे ने पिता संग मिलकर रची साजिश

Deaf Mute Testimony Case: मूक-बधिर की गवाही बनी मजबूत सबूत, हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी

Newsdesk Admin 27/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai निधन-बिल्किश बेगम

सीजी भास्कर, 28 मार्च। सड़क 19 सेक्टर 2…

Vitamin B12 Deficiency Symptoms
Vitamin B12 Deficiency Symptoms : हर वक्त थकान रहती है? हो सकती है विटामिन B12 की कमी, जानें कैसे करें पूरी

सीजी भास्कर, 28 मार्च।  आज की भागदौड़ भरी…

Indian Railways Advertisement Ban
Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

सीजी भास्कर, 28 मार्च।  यात्रियों के सफर को…

MI vs KKR 2026
MI vs KKR 2026 : मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, किसका पलड़ा भारी?

सीजी भास्कर, 28 मार्च।  आईपीएल 2026 के शुरुआती…

Mahavir Jayanti Non Veg Ban
Mahavir Jayanti Non Veg Ban : रायपुर में 31 मार्च को नॉनवेज पर पूरी रोक, महावीर जयंती पर मटन-चिकन दुकानें रहेंगी बंद

सीजी भास्कर, 28 मार्च। राजधानी रायपुर में 31…

You Might Also Like

Indian Railways Advertisement Ban
देश-दुनिया

Indian Railways Advertisement Ban : रेलवे में अब क्लीन कंटेंट, ट्रेन और स्टेशनों पर इन विज्ञापनों पर पूरी तरह रोक

28/03/2026
Amit Shah Assam Rally
देश-दुनियाराजनीति

Amit Shah Assam Rally : असम में तीसरी बार कमल खिलने का दावा, गुवाहाटी में अमित शाह का शक्ति प्रदर्शन

28/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Ram Navami Political Statement: रामनवमी पर विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा वार, ‘प्रभु राम को काल्पनिक मानना बंद करें’

27/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Kawardha Live-in Murder Case: शादी के दबाव में रिश्ते का खौफनाक अंत, बेटे ने पिता संग मिलकर रची साजिश

27/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?