CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » यूपी में सात फेरे से पहले धरने पर क्यों बैठी दुल्हन? इस मांग को लेकर की नारेबाजी

यूपी में सात फेरे से पहले धरने पर क्यों बैठी दुल्हन? इस मांग को लेकर की नारेबाजी

By Newsdesk Admin
14/04/2025
Share

बागपत , 14 अप्रैल 2025 :

Baghpat News: निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर में भूमि अधिग्रहण को लेकर बागपत के बिजरौल गांव में एक दुल्हन फेरों से पहले अपने परिवार के साथ धरने पर बैठ गई. अधिकारियो के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की, जिसके बाद अधिग्रहण करने पहुंचे एनएचएआई के अधिकारी वहां से कार्रवाई के बिना लौट गए, उसके बाद ही दुल्हन दूल्हे के साथ फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंध गई.

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बिजरौल और जलालपुर गांव के बीच दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण चल रहा है. तीन साल पहले बिजरौल गांव के बलवान व उसके बेटे यशपाल की पांच एकड़ कृषि भूमि को कॉरिडोर के लिए अधिग्रहण किया गया था, लेकिन निर्माण के बीच अब दोबारा दोनों किसानों की करीब एक बीघा जमीन और अधिग्रहण को लेकर प्रशासन प्रयास कर रहा है जिसका परिवार ले लोग विरोध कर रहे हैं.

13 अप्रैल को थी बेटी की शादी

यशपाल की बेटी वंशिका की 13 अप्रैल को शादी थी. शाम के समय मुजफ्फरनगर जिले से बारात भी आनी थी. वंशिका मेहंदी लगवाकर दूसरी तैयारी में व्यस्त थी तो परिवार के लोग घर व विवाह मंडप में शादी की तैयारी में जुटे हुए थे. इसी बीच परिवार के लोगों को जानकारी मिली कि एनएचएआई के अधिकारी पुलिस टीम के साथ सम्बंधित भूमि पर कब्जा करने आ रहे हैं. इस जानकारी के बाद परिवार के लोग आनन फानन में अपनी जमीन पर पहुँच गए. साथ में दुल्हन वंशिका भी अपने पिता की जमीन बचाने को परिवार के लोगों के साथ वहीं धरने पर बैठ गई.

पीड़ित लोगों का आरोप था कि इस मामले में 16 अप्रैल को एडीएम बागपत के यहां आपत्ति की सुनवाई भी है, लेकिन अधिकारी पुलिस को लेकर जमीन पर कब्जा करने पहुँच गए. दुल्हन और उसके परिजनों का कड़ा रुख देखकर अधिकारी वापस लौट गए. उसके बाद दुल्हन वंशिका दूल्हे आदित्य के साथ परिणय सूत्र में बंध गई.

दुल्हन वंशिका ने कहा कि मेरे लिए शादी एक अहम दिन था, लेकिन अपनी जमीन और सम्मान की रक्षा उससे भी बड़ी ज़िम्मेदारी थी. दूल्हे आदित्य ने कहा कि वंशिका ने जो किया, वह साहस और आत्मबल की मिसाल है. मुझे गर्व है कि मैं उसकी ज़िंदगी का हिस्सा बना. वंशिका की मां मुनेश देवी ने कहा कि आज मेरी बेटी ने साबित कर दिया कि बेटियां कमजोर नहीं होती.

पार्क का उद्घाटन, CM फडणवीस बोले- संतरा उत्पादन के लिए पैकेजिंग-प्रोसेसिंग की होगी सुविधा
‘महाकुंभ में राष्ट्रीय चेतना के दर्शन हुए, पूरे विश्व ने देखा भारत का विराट स्वरूप’, संसद में बोले पीएम मोदी
MiG-21 Retirement : 60 साल की सेवा के बाद इतिहास बनेगा मिग-21, अब तेजस संभालेगा मोर्चा
CG News : बारनवापारा जंगल में फिर दिखाई दिया बाघ, 8 गांवों में अलर्ट जारी, कई महीनों से इलाके में दहशत
सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ का बड़ा फैसला, नागरिकता कानून की धारा 6A वैध करार दी गई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur BEd Student Death : बीएड छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी

Raipur BEd Student Death : फिलहाल पुलिस ने…

Bilaspur Jewellery Fraud
Bilaspur Jewellery Fraud : महिला से रास्ता पूछकर रची साजिश, बातों में फंसाकर जेवर लेकर भागे बदमाश

Bilaspur Jewellery Fraud : पुलिस ने लोगों से…

Rani Kapoor Case
Rani Kapoor Case : रानी कपूर-प्रिया कपूर विवाद सुलझने की उम्मीद, सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता पर जताया भरोसा

संजय कपूर की मां रानी कपूर और पत्नी…

Seed Production
Seed Production : धान बीज उत्पादन से किसानों को मिलेगा 3,700 रुपये, 15 तक कराएं पंजीयन

धान बीज उत्पादन (Seed Production) से किसानों की…

PARAS Portal
PARAS Portal : अब हर महीने होगी योजनाओं की समीक्षा, सीएम साय बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं

सीजी भास्कर, 06 अगस्त। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?