CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रेट लिस्ट’ वाले छांगुर बाबा को सजा-ए मौत क्यों दिलाना चाहती हैं यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान?

रेट लिस्ट’ वाले छांगुर बाबा को सजा-ए मौत क्यों दिलाना चाहती हैं यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान?

By Newsdesk Admin
08/07/2025
Share

राष्ट्रविरोधी गतिविधियों और अवैध धर्मांतरण के मामले में फंसे जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की मांग तेज होती जा रही है. उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने धर्म परिवर्तन गैंग के कथित मास्टरमाइंड के लिए मौत की सजा की मांग की है.

अधिकारियों का कहना है कि ​​छांगुर बाबा पर कई समुदायों की लड़कियों को निशाना बनाने और धर्म परिवर्तन के लिए ‘रेट लिस्ट’ बनाने का आरोप है. चौंकाने वाले इस मामले के सामने आने से पूरे राज्य में आक्रोश फैल गया है. छांगुर बाबा के हरकतों की निंदा करते हुए बबीता चौहान ने इसे एक “सुनियोजित साजिश” करार दिया और जोर देकर कहा कि “हमारी बेटियां जबरन धर्म परिवर्तन की जहरीली विचारधारा की टेस्ट लैब नहीं हैं.”

धोखा देने और विश्वास को रौंदने वालों को मिले सजा-ए-मौत’

लखनऊ में बबीता चौहान ने कल सोमवार को जारी अपने आधिकारिक बयान में कहा कि जो लोग लड़कियों को धोखा देते हैं और उनका विश्वास को रौंदते हैं, वे लोग समाज के दुश्मन होते हैं और ऐसे अपराधियों को मौत की सजा से कम कुछ नहीं मिलना चाहिए. उन्होंने आगे जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अवैध धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए पहले ही कड़े कानून बना रखे हैं और अब समाज को भी अपनी चुप्पी तोड़कर खड़े होने की जरूरत है.

ऐसी साजिशों के खिलाफ आवाज उठाएं महिलाएं

उन्होंने झूठ, चालाकी और लालच के जरिए जबरन धर्म परिवर्तन को अक्षम्य अपराध करारा देते हुए मौत की सजा की मांग दोहराई है. महिला आयोग की अध्यक्ष चौहान ने राज्यभर की महिलाओं से एकजुट होकर ऐसी खतरनाक साजिशों के खिलाफ आवाज उठाने का अनुरोध किया. आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया कि छांगुर बाबा की गिरफ्तारी गैरकानूनी धर्म परिवर्तन के खिलाफ चल रही कार्रवाई में एक अहम कदम है.

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के मधपुर निवासी छांगुर बाबा और उसकी सहयोगी नीतू उर्फ ​​नसरीन को यूपी पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते ने पिछले दिनों गिरफ्तार किया. छांगुर बाबा के खिलाफ एक कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया था, जबकि पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित कर रखा था.

दिल्ली के 3 मंदिरों पर बुलडोजर एक्शन रोकने से सुप्रीम कोर्ट ने कर दिया मना, वकील बोले- मस्जिद के लिए तो आपने तुरंत…
Sourav Ganguly : पाकिस्तान बर्दाश्त नहीं कर पाएगा भारत का दबाव’, PAK के साथ टकराव के बीच पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का बड़ा बयान
Mass Suicide : सामूहिक खुदकुशी की कोशिश से मचा हड़कंप…पूरे परिवार ने खाया जहर…दो की मौत…3 अस्पताल में भर्ती…
मॉर्निंग वॉक के दौरान नेता पर अपराधियों ने बरसाई गोली, आनन-फानन ले गए अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों ने किया रेफर
Air India Crash Supreme Court : अहमदाबाद विमान हादसे के लिए किसी ने भी पायलट को दोष नहीं दिया : सुप्रीम कोर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rural Protest
Rural Protest : सड़क बनी ‘तालाब’, बीच सड़क पर बैठकर नहाने लगा ग्रामीण

सीजी भास्कर, 01 जुलाई :  जांजगीर-चांपा जिले के…

Iron Theft BSP
Iron Theft BSP : बीएसपी में कथित लोहा चोरी पर विधानसभा तक पहुंची लड़ाई, विधायक रिकेश सेन ने सीबीआई जांच की मांग की

भिलाई नगर, 01 जुलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में…

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: राजनांदगांव में शिकायत दर्ज होने के बाद था फरार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

राजनांदगांव के घुमका थाना पुलिस ने शादी का…

Tribal Welfare Committee
Tribal Welfare Committee : आदिवासी हितों के मामलों के समाधान के लिए बनेगी उच्च स्तरीय समिति

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। अनुसूचित जनजाति वर्ग से…

WhatsApp Username Feature
WhatsApp Username Feature : बिना मोबाइल नंबर बताए भी कर सकेंगे चैट, प्राइवेसी बढ़ाने वाला बड़ा अपडेट जल्द होगा लॉन्च

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। दुनिया के सबसे लोकप्रिय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?