CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ईरान की तरह हूती कमांडरों को क्यों नहीं मार पा रहा इजराइल?

ईरान की तरह हूती कमांडरों को क्यों नहीं मार पा रहा इजराइल?

By Newsdesk Admin 08/07/2025
Share

ईरान में जहां इजराइल ने टॉप न्यूक्लियर वैज्ञानिकों और सैन्य अफसरों को बेहद सटीक तरीके से निशाना बनाया, वहीं यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ ऐसा कोई टारगेटेड ऑपरेशन अब तक सफल होता नहीं दिखा. सवाल उठता है कि एक ही इजराइल, जिसकी खुफिया एजेंसियों का लोहा दुनिया मानती है, हूती नेताओं को निशाना क्यों नहीं बना पा रहा? इसके पीछे कई दिलचस्प वजहें हैं.

जब अक्टूबर 2023 में हमास और इजराइल की जंग शुरू हुई, तो यमन के हूती विद्रोहियों ने भी मोर्चा खोल दिया था. रेड सी पर मिसाइल और ड्रोन हमले शुरू हो गए, और कई अंतरराष्ट्रीय जहाज इनके निशाने पर आ गए. Suez Canal से गुजरने वाला व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ. अमेरिका और ब्रिटेन ने मिलकर हूतियों पर एयरस्ट्राइक की, लेकिन कुछ समय बाद अमेरिका को खुद इनसे बातचीत करनी पड़ी. यानी अब हूती इजराइल के लिए सिर्फ विद्रोही संगठन नहीं रहे, बल्कि वे ईरान समर्थित ऐसे प्लेयर्स बन चुके हैं जो बड़े-बड़ों को झुका सकते हैं.

हूती नेताओं की पहचान है मुश्किल

हूती संगठन की संरचना काफी अलग है. जहां ईरान जैसे देशों में पदानुक्रम (हायरार्की) तय होती है, कौन प्रमुख वैज्ञानिक है, कौन जनरल है, वहीं हूती संगठन में ज्यादातर कमांडर ग्राउंड पर काम करते हैं लेकिन सार्वजनिक रूप से उनका नाम या चेहरा सामने नहीं आता. केवल संगठन का सर्वोच्च नेता अब्दुल मलिक अल-हूती ही एकमात्र ऐसा चेहरा है जिसे खुले तौर पर जाना जाता है. बाकी नेतृत्व पर एक तरह से पर्दा पड़ा होता है. इजराइल के पास टारगेट लिस्ट बनाने की भी गुंजाइश नहीं बनती.

टेक्नोलॉजी से दूरी, लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल

आधुनिक युद्ध में डेटा, कॉल ट्रेसिंग, लोकेशन ट्रैकिंग सबसे अहम हथियार होते हैं. लेकिन हूती नेताओं ने टेक्नोलॉजी का जानबूझकर त्याग किया है. वे मोबाइल फोन, सैटेलाइट डिवाइस और ऑनलाइन कम्युनिकेशन से लगभग पूरी तरह कटे हुए हैं. जिससे उनकी गतिविधियों को ट्रैक करना बेहद मुश्किल हो जाता है.

यमन में ‘प्री-प्लान्ड’ ऑपरेशन की कमी

ईरान में इजराइल का नेटवर्क पुराना और मजबूत है. वहां वर्षों से खुफिया प्लानिंग चल रही थी, जिससे वैज्ञानिकों की रूटीन, मूवमेंट और सुरक्षा ढांचे की पूरी जानकारी इजराइल के पास थी. लेकिन यमन के हूती इलाकों में ऐसा मजबूत खुफिया आधार नहीं बन पाया है. इसलिए सर्जिकल या टारगेटेड किलिंग ऑपरेशन मुश्किल हो जाते हैं.

क्या सिर्फ एयरस्ट्राइक ही उपाय है?

अब तक इजराइल ने यमन के हूती इलाकों में हुदैदा, रस ईसा, अल-सलीफ जैसे रेड सी पोर्ट्स और एक पॉवर स्टेशन पर एयरस्ट्राइक जरूर की हैं. साथ ही नवंबर 2023 में हाइजैक हुए कार्गो शिप Galaxy Leader पर भी हमला किया गया. लेकिन यह हमले बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचाते हैं, हूती कमांडरों को नहीं.

You Might Also Like

Kawardha Live-in Murder Case: शादी के दबाव में रिश्ते का खौफनाक अंत, बेटे ने पिता संग मिलकर रची साजिश

Deaf Mute Testimony Case: मूक-बधिर की गवाही बनी मजबूत सबूत, हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी

CM Vishnudev Sai Statement: शिकायतों से सरकार की छवि पर असर, रतनलाल डांगी का सस्पेंशन सही कदम

Rehabilitation Center Dantewada: डिप्टी CM विजय शर्मा ने युवाओं को टूल-किट देकर आत्मनिर्भरता की राह दिखाई

Netflix US Subscription Cost : Netflix ने US में बढ़ाए दाम, क्या भारत में भी महंगा होगा OTT?

Newsdesk Admin 08/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kawardha Live-in Murder Case: शादी के दबाव में रिश्ते का खौफनाक अंत, बेटे ने पिता संग मिलकर रची साजिश

Kawardha Live-in Murder Case: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले…

Accused Arrested Raipur : सिमरन सिटी फेस-2 में युवक की हत्या, भुगतान विवाद में वारदात-2 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 27 मार्च। राजधानी रायपुर के टिकरापारा…

Simga Patwari Suspension : एक महीने से ज्यादा गायब रहा पटवारी, प्रशासन सख्त – तत्काल निलंबन का आदेश

सीजी भास्कर, 27 मार्च। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले…

Chhattisgarh IAS Posting : छत्तीसगढ़ में नए सहायक कलेक्टरों की तैनाती: रायगढ़, कोरबा और बस्तर को मिले युवा IAS अधिकारी

सीजी भास्कर, 27 मार्च। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक व्यवस्था…

Deaf Mute Testimony Case: मूक-बधिर की गवाही बनी मजबूत सबूत, हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी

Deaf Mute Testimony Case: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Kawardha Live-in Murder Case: शादी के दबाव में रिश्ते का खौफनाक अंत, बेटे ने पिता संग मिलकर रची साजिश

27/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Deaf Mute Testimony Case: मूक-बधिर की गवाही बनी मजबूत सबूत, हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा बरकरार रखी

27/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

CM Vishnudev Sai Statement: शिकायतों से सरकार की छवि पर असर, रतनलाल डांगी का सस्पेंशन सही कदम

27/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Rehabilitation Center Dantewada: डिप्टी CM विजय शर्मा ने युवाओं को टूल-किट देकर आत्मनिर्भरता की राह दिखाई

27/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?