CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महिला और बच्चे को मारकर कुएं में डाला:दुर्ग में दोनों के हाथ-पैर बांधकर अलग-अलग कुओं में फेंका, कपड़ों में लिपटी मिली लाशें

महिला और बच्चे को मारकर कुएं में डाला:दुर्ग में दोनों के हाथ-पैर बांधकर अलग-अलग कुओं में फेंका, कपड़ों में लिपटी मिली लाशें

By Newsdesk Admin
23/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 जून |

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक में शनिवार को दो अलग-अलग कुओं से एक महिला और एक बच्चे का शव मिला है। दोनों लाशें कपड़े में लिपटी हुई थीं, हाथ-पैर रस्सियों से बंधे थे। शव के साथ मिट्टी और पत्थर भी बांधे गए थे, ताकि वे तैर न सकें। मामला अमलेश्वर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक खम्हरिया गांव में दोनों शव सिर्फ 30 मीटर की दूरी पर मिले हैं। पहला शव एक महिला का है, जिसकी उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष आंकी जा रही है। वहीं दूसरा शव एक 10 से 12 साल के बच्चे का बताया जा रहा है। यह मामला हत्या की ओर इशारा कर रहा है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, खम्हरिया गांव में रविवार सुबह कुएं से पानी भरने के लिए गई महिला को घटना की जानकारी हुई। कुएं से दुर्गंध आ रही थी। इसके चलते अम्लेश्वर थाना पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों को जब कुएं में उतारा तो उनके हाथ एक बोरी लगी।

इस दौरान बोरी को बाहर निकालने पर उसमें करीब 10 से 12 साल का एक मृत बच्चे की लाश निकली। उसके हाथ-पैर बंधे थे। स्थानीय पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही थी, तभी घटना स्थल से करीब 30 मीटर दूर दूसरे कुएं में भी बोरी होने की जानकारी मिली।

बोरी से निकली महिला की लाश

बोरी को बाहर निकालने पर उसमें एक करीब 30 वर्षीय महिला का शव मिला। उसको भी बालक की तरह बांधकर और कपड़े में लपेटकर बोरी में भरकर कुएं में फेंक गया था। एक के बाद एक दो डेडबॉडी मिलने पर महकमा में हड़कंप मच गया।

बोरी में पत्थर बांधकर कुएं में डाला

एसएसपी विजय अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि डेडबॉडी करीब एक दिन पुरानी लग रही है। दोनों को बोरी में पत्थर बांधकर कुएं में डाला गया। घटना की परिस्थिति इस बात की ओर इंगित करती है कि दोनों शवों का एक-दूसरे से संबंध है।

उन्होंने बताया कि फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाकर साक्ष्य संकलन कराए गए हैं। दोनों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। एफएसएल और पुलिस टीम जांच कर रही है। यह हत्या है या आत्महत्या, यह जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा। मामले की जांच की जा रही है।

Electronics :‌ CG की तकनीकी उड़ान, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर और ईवी उद्योग को मिलेगा नया आयाम
Chhattisgarh Assembly Budget Session : पोर्टा केबिन में छात्राओं की सुरक्षा पर विधानसभा में तीखा टकराव, स्थगन प्रस्ताव खारिज होने पर विपक्ष ने किया बहिष्कार
Raigarh Minor Rape Case : महिला थाने के पास नाबालिग से रेप, 3 दिन तक दरिंदगी
मंच पर राहुल गांधी और खड़गे हाथ जोड़ खड़े रहे, महाविकास आघाड़ी की चुनावी रैली में गाया गया सावरकर का लिखा गीत
गरियाबंद CMHO में लिपिक ने फर्जी बिल बनाए; एक साल बाद निलंबित

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ayushman Yojana
Ayushman Yojana : आयुष्मान योजना में 17 अस्पतालों की जांच, दो पर कार्रवाई; ICU मरीजों की फाइलें गायब

छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना के तहत फर्जी इलाज…

Rohit Sharma Record : रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 12 हजार ODI रन पूरे कर बने दुनिया के 7वें बल्लेबाज
Rohit Sharma Record : रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 12 हजार ODI रन पूरे कर बने दुनिया के 7वें बल्लेबाज

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड (Rohit Sharma Record) उन्हें…

Asian Games 2026 Cricket : भारत ने श्रीलंका को 124 रन से रौंदा, फाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत
Asian Games 2026 Cricket : भारत ने श्रीलंका को 124 रन से रौंदा, फाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत

एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026 Cricket) के…

Railway Ticket Checking
Railway Ticket Checking : स्टेशन पर रेलवे की सख्ती, जांच में 191 मामले पकड़े; 1.12 लाख रुपए जुर्माना वसूला

रायपुर मंडल के हथबंद रेलवे स्टेशन पर 29…

Powergrid Hindi Diwas
Powergrid Hindi Diwas : पावरग्रिड उपकेंद्र के हिंदी पखवाड़े में प्रतिभाएं सम्मानित

प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हिंदी कार्यशाला एवं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?