CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मंच पर राहुल गांधी और खड़गे हाथ जोड़ खड़े रहे, महाविकास आघाड़ी की चुनावी रैली में गाया गया सावरकर का लिखा गीत

मंच पर राहुल गांधी और खड़गे हाथ जोड़ खड़े रहे, महाविकास आघाड़ी की चुनावी रैली में गाया गया सावरकर का लिखा गीत

By Newsdesk Admin
07/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 07 नवंबर। स्वतंत्रता और मातृभूमि के लिए वीर सावरकर द्वारा लिखा गया गीत बुधवार को महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (MVA) की एक रैली में गाया गया। बांद्रा कुर्ला काम्प्लेक्स (BKC) में MVA की रैली में सावरकर के आलोचक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी सहित कई विपक्षी नेताओं ने भाग लिया। यह गीत नेताओं द्वारा सभा को संबोधित करने से पहले गाया गया।

आपको बता दें कि सभा को संबोधित करने वालों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राकांपा (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे शामिल थे। राहुल गांधी अक्सर सावरकर की आलोचना करते हुए भाजपा पर निशाना साधते हैं। भाजपा MVA में शामिल उद्धव ठाकरे के इस मुद्दे पर चुप्पी साधने पर अक्सर सवाल उठाती रहती है। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन से आगे निकलने की कोशिश में विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (MVA) ने बुधवार को राज्य में महिलाओं के लिए प्रति माह 3 हजार रुपये और राज्य परिवहन बसों में मुफ्त यात्रा का वादा किया। कृषि समृद्धि योजना के तहत किसानों का तीन लाख रुपये तक का ऋण माफ किया जाएगा और फसल ऋण के नियमित पुनर्भुगतान के लिए प्रोत्साहन के रूप में 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

शिवसेना (UBT), राकांपा (शरदचंद्र पवार) और कांग्रेस गठबंधन ने 20 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह घोषणा की है। बीकेसी मैदान में बेरोजगार युवाओं के लिए चार हजार रुपये प्रति माह का भत्ता, 25 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा देने का वायदा किया गया। महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और राकांपा सरकार वर्तमान में अपनी एक योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये का भुगतान कर रही है। इस राशि को बढ़ाकर 2,100 रुपये करने का वादा किया गया है। MVA ने सत्ता में आने पर राज्य में जाति आधारित गणना कराने और केंद्र में सत्ता में आने पर आरक्षण में 50 प्रतिशत की सीमा को हटाने का भी वादा किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश में आरएसएस-भाजपा और विपक्षी INDIA के बीच विचारधारा की लड़ाई है। राहुल गांधी ने भाजपा पर सरकारें गिराने के लिए चुनाव आयोग, CBI, ED और आयकर विभाग का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि डॉ बीआर आंबेडकर जैसे समाज सुधारकों की विरासत को संरक्षित करने की जरूरत है। (साभार PTI)

मसूरी में DM की ‘लापरवाही’ पड़ी भारी: ओम बिरला की यात्रा में प्रोटोकॉल तोड़ने पर देहरादून के DM को नोटिस!
भिलाई में वकील के दफ्तर से बेटे की शादी का सामान चोरी, एसी-सिलेंडर-कपड़े तक उठा ले गए
भोपाल के कई इलाकों से हिंदुओं का पलायन, आरएसएस ने प्रमुख समस्या माना..
Jammu Kashmir: अनंतनाग के बिजबेहरा सड़क हादसे में युवा क्रिकेटर समेत 2 की मौत, शोक की लहर 
नवरात्रि के पहले दिन मोदी सरकार की बड़ी घोषणा, Railway Employee’s Bonus 12 लाख रेल्वे कर्मचारियों को होगा बड़ा फायदा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Police
Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी…

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

किसानों से जुड़ी योजनाओं और धान खरीदी की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?