CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महिला ने मायके में की आत्महत्या, जमानत के लिए HC पहुंचा पति, कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला

महिला ने मायके में की आत्महत्या, जमानत के लिए HC पहुंचा पति, कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला

By Newsdesk Admin
08/04/2025
Share

दिल्ली , 08 अप्रैल 2025 :

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक दिल दहला देने वाले मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा है कि जहां एक प्रताड़ित महिला आत्महत्या के लिए मजबूर होती है, उस जगह की अहमियत नहीं, बल्कि उसे प्रताड़ित करने वाले रिश्ते की अहमियत होती है. दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस गिरीश काथपालिया की अदालत में पेश हुआ यह मामला एक ऐसी महिला की आत्महत्या से जुड़ा था, जिसने अपने मायके में फांसी लगाकर जान दे दी. आरोपी पति ने अदालत में यह तर्क दिया कि चूंकि आत्महत्या मायके में हुई, और उस दौरान कोई दहेज मांग या प्रताड़ना का साक्ष्य नहीं मिला, इसलिए उस पर दहेज हत्या का आरोप नहीं बनता.

दिल्ली HC ने कही अहम बातें

दिल्ली हाई कोर्ट में पति ने दलील दी कि महिला की आत्महत्या मायके में हुई और उस दौरान कोई दहेज मांग या प्रताड़ना का साक्ष्य नहीं मिला, इसलिए उस पर दहेज हत्या का आरोप नहीं बनता. लेकिन अदालत ने इस दलील को सिरे से खारिज कर दिया. जस्टिस गिरीश काथपालिया ने कहा दहेज की आग केवल ससुराल तक सीमित नहीं रहती. अगर किसी महिला को शादीशुदा जिंदगी में बार-बार प्रताड़ित किया गया हो, तो वह आग उसके मायके तक पीछा करती है और उसे आत्महत्या के लिए मजबूर कर सकती है.

दिल्ली HC ने कानूनी व्याख्या में दिया नया संदेश

कोर्ट ने IPC की धारा 304B की व्याख्या करते हुए कहा कि मृत्यु से ठीक पहले (soon before death) का मतलब यह नहीं कि अंतिम क्षणों में ही प्रताड़ना होनी चाहिए. यह एक सतत प्रक्रिया हो सकती है, जो महिला के जीवन पर इतना गहरा प्रभाव डालती है कि वह मौत को गले लगा लेती है.

जमानत याचिका हुई खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा आरोपी पति की जमानत याचिका खारिज कर दी. अदालत ने यह स्पष्ट कर दिया कि केवल स्थान बदलने से ज़िम्मेदारी नहीं बदलती. एक पत्नी के टूटते हौसले, घुटती सांसें और अंततः उठाया गया खौफनाक कदम ये सब दहेज प्रताड़ना के ही पड़ाव हैं.

अदालत के आदेश पर जामा मस्जिद में सर्वे के लिए पहुंची पुलिस टीम पर पथराव और फायरिंग, कलेक्टर एसपी मौके पर, भीड़ पर छोड़े आंसू गैस के गोले
पेट्रोल डाल पड़ोसियों ने युवक को घेर कर लगाई आग, गंभीर रूप से झुलसी हालत में ले गए जिला अस्पताल, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
पहलगाम हमले पर कांग्रेस आलाकमान ने पार्टी नेताओं को दी नसीहत… अब JDU ने कह दी बड़ी बात
धमकी भरा संदेश भेजने वाला गिरफ्तार, RDX और आतंकियों के घुसपैठ का दावा
Police Honeytrap Case : महिला सिपाही का ब्लैकमेल नेटवर्क उजागर, कई दारोगा–सिपाही जाल में फंसे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Chain Snatching Gang Busted : किराए का मकान लेकर करते थे रेकी, चेन लूटने वाले 6 बदमाश पकड़े गए

Bilaspur Chain Snatching Gang Busted

Dongargaon Minor Rape Case : आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Dongargaon Minor Rape Case

Mahasamund Bar Assault Case : युवक ने वेटर का गला दबाकर की मारपीट

Mahasamund Bar Assault Case

Diljit Dosanjh San Francisco Concert Incident : अमेरिका कॉन्सर्ट में हंगामा, खालिस्तानी समर्थक ने स्टेज पर चढ़ने की की कोशिश

Diljit Dosanjh San Francisco Concert Incident

GPM Muslim Community Protest : सरकारी स्कूलों में मंत्रजाप अनिवार्य करने के फैसले का विरोध

GPM Muslim Community Protest

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?