सीजी भास्कर, 1 नवंबर। कहते हैं कि प्यार उम्र, रिश्ते और समाज की सीमाओं को नहीं मानता। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला (Woman Elopes With Samdhi) उज्जैन जिले के बड़नगर से सामने आया है, जहां 45 वर्षीय महिला अपने ही होने वाले समधी के साथ घर छोड़कर चली गई। यह मामला तब चर्चा में आया जब महिला के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने महिला को खोज लिया है और उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया है।
पति और दो बच्चों को छोड़कर भागी महिला
मामला बड़नगर थाना क्षेत्र के ग्राम ऊंटवासा का है। जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय महिला बीते आठ दिनों से घर से लापता थी। परिजनों ने हर जगह तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंततः उन्होंने पुलिस की मदद ली और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
बड़नगर पुलिस ने खोजबीन शुरू की और आखिरकार महिला का पता लगा लिया। जांच के दौरान जो सच्चाई सामने आई, उसने सभी को चौंका दिया। महिला ने खुद पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से पति और दो बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रह रही थी।
प्रेमी निकला होने वाला समधी (Woman Elopes With Samdhi)
पुलिस तब और हैरान रह गई जब महिला ने खुलासा किया कि उसका प्रेमी कोई और नहीं, बल्कि उसका होने वाला समधी है। बताया गया कि महिला के बेटे की सगाई उस व्यक्ति की बेटी से तय हुई थी, लेकिन सगाई से पहले ही दोनों एक-दूसरे के नज़दीक आ गए और साथ भाग जाने का फैसला कर लिया।
इस अजीबोगरीब रिश्ते के खुलासे के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस ने जब दोनों को थाने बुलाया तो उन्होंने स्वीकार किया कि वे दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं। मामला व्यक्तिगत होने के कारण पुलिस ने किसी पर कार्रवाई नहीं की और महिला को सुरक्षित उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
8 दिन पहले दर्ज हुई थी FIR, अब खुला राज
बड़नगर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि करीब 45 वर्षीय महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट आठ दिन पहले दर्ज हुई थी। जांच में सामने आया कि महिला 50 वर्षीय पुरुष के साथ चली गई थी। पुलिस जांच में यह भी पता चला कि उस पुरुष की बेटी और महिला के बेटे की सगाई की बात चल रही थी, लेकिन सगाई होने से पहले ही महिला उस पुरुष के साथ चली गई। इस पूरे मामले में पुलिस ने (Woman Elopes With Samdhi) इसे आपसी सहमति का मामला बताया है। फिलहाल महिला को समझाइश देकर उसके परिवार को सौंप दिया गया है।


