CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Women Cash Transfer Schemes India : महिलाओं को नकद सहायता योजनाओं पर 1.68 लाख करोड़ खर्च करेंगे 12 राज्य

Women Cash Transfer Schemes India : महिलाओं को नकद सहायता योजनाओं पर 1.68 लाख करोड़ खर्च करेंगे 12 राज्य

By Newsdesk Admin
06/11/2025
Share
Women Cash Transfer Schemes India
Women Cash Transfer Schemes India

सीजी भास्कर, 6 नवंबर। देश के 12 राज्य इस वित्त वर्ष 2025–26 में महिलाओं के लिए बिना शर्त नकद अंतरण (Unconditional Cash Transfer) योजनाओं पर सामूहिक रूप से 1.68 लाख करोड़ रुपये (Women Cash Transfer Schemes India) खर्च करेंगे। तीन वर्ष पहले यानी 2022–23 में ऐसी योजनाएं केवल दो राज्यों में थीं।

Contents
  • तमिलनाडु और एमपी ने बढ़ाया आवंटन
  • RBI ने भी जताई चिंता

थिंक टैंक PRS Legislative Research की ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि इन 12 राज्यों में से छह ने इस वित्त वर्ष के लिए राजस्व घाटे का अनुमान लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार, महिला-केंद्रित योजनाओं पर बढ़ता व्यय राज्यों के राजकोष पर दबाव डाल रहा है, हालांकि यूसीटी योजनाओं को हटाकर देखा जाए तो राजकोषीय स्थिति में सुधार दिखता है। इन योजनाओं का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने निश्चित राशि देकर सशक्त बनाना (Women Cash Transfer Schemes India) है। लाभार्थियों का चयन आय सीमा, आयु वर्ग और अन्य सामाजिक मानदंडों के आधार पर किया जाता है।

तमिलनाडु और एमपी ने बढ़ाया आवंटन

रिपोर्ट के अनुसार, असम और पश्चिम बंगाल ने महिला नकद सहायता योजनाओं में बजटीय आवंटन में क्रमशः 31% और 15% की वृद्धि की है। तमिलनाडु की “कलैगनार मगलिर उरीमई थोगई थित्तम”, मध्य प्रदेश की “लाड़ली बहना योजना” और कर्नाटक की “गृह लक्ष्मी योजना” प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन योजनाओं के तहत पात्र महिलाओं को ₹1,000 से ₹1,500 प्रति माह की नकद सहायता दी जाती है। राज्य सरकारें इन योजनाओं को महिला सशक्तिकरण और घरेलू आय समर्थन का माध्यम मान रही हैं।

RBI ने भी जताई चिंता

PRS रिपोर्ट के अनुसार, इन योजनाओं से कई राज्यों की राजस्व स्थिति कमजोर हो रही है। यदि इन योजनाओं को बंद किया जाए तो कर्नाटक का राजस्व घाटा 0.6% से घटकर 0.3% अधिशेष, जबकि मध्य प्रदेश का 0.4% से बढ़कर 1.1% अधिशेष हो सकता है। रिज़र्व बैंक पहले ही चेतावनी दे चुका है कि महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए सब्सिडी व नकद सहायता पर बढ़ता खर्च उत्पादक निवेश के लिए राजकोषीय गुंजाइश घटा सकता है।

कुछ राज्यों ने लागत नियंत्रण के तहत बदलाव किए हैं जैसे महाराष्ट्र ने मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना के भुगतान में कटौती की, जबकि झारखंड ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत भुगतान बढ़ाकर ₹2,500 प्रति माह कर दिया।

Iran Israel Conflict 2026 : ईरान ने दी 8 रणनीतिक पुलों को उड़ाने की धमकी; इजराइल-अमेरिका के हमले का बदला लेने की तैयारी
Housing Price Surge 2026: नए साल में घर खरीदना होगा और महंगा, खरीदार पहले ही रहें अलर्ट
‘भारतीय सेना की धमक रावलपिंडी तक पहुंची, जहां पाकिस्तानी आर्मी का हेडक्वार्टर है’, ऑपरेशन सिंदूर पर बोले राजनाथ सिंह
आधी रोटी मंज़ूर, पर झुकना नहीं — मौलाना मदनी ने मोदी और भागवत की तारीफ से क्यों चौंकाया सबको?”
CM Dantewada Visit : छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर पहुंचा सुशासन तिहार, इमली के पेड़ के नीचे लगी CM की चौपाल, की कई बड़ी घोषणाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Mosque Attack Case
Korba Mosque Attack Case : मक्का मस्जिद में बुजुर्ग पर पाइप से हमला, सिर में लगे 12 टांके; आरोपी फरार

Korba Mosque Attack Case : पुरानी रंजिश के…

Police Cyber Crime Short Film
Police Cyber Crime Short Film : रायगढ़ पुलिस की शॉर्ट फिल्म में दिखेंगे SSP-CSP, साइबर ठगी के नए तरीकों से करेंगे जागरूक

Police Cyber Crime Short Film : फिल्म के…

Bhilai Steel Plant Worker Death
Bhilai Steel Plant Worker Death : भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, पुशर कार की चपेट में आने से ठेका मजदूर की मौत

Bhilai Steel Plant Worker Death : मंगलवार की…

Bhilai Petrol Pump Attack : ट्रक साइड लगाने के विवाद में चालक पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार
Bhilai Petrol Pump Attack : ट्रक साइड लगाने के विवाद में चालक पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार

पेट्रोल पंप पर हुआ यह हमला (Bhilai Petrol…

CGPSC Case
CGPSC Case : सीजीपीएससी मामले में आज अहम कदम, टामन सोनवानी के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी

सीजीपीएससी की 2020 और 2021 की राज्य सेवा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?