CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘तुच्छ राजनीति न करे कांग्रेस..’, केशव प्रसाद मौर्य ने किया इमरान मसूद के बयान पर पलटवार

‘तुच्छ राजनीति न करे कांग्रेस..’, केशव प्रसाद मौर्य ने किया इमरान मसूद के बयान पर पलटवार

By Newsdesk Admin
12/05/2025
Share

12 मई 2025 :

UP Politics: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा है कि कांग्रेस बचकाना बातें करना बंद करे. भारत का रुख साफ है कि पीओके के मुद्दे पर किसी भी तीसरे देश का हस्तक्षेप भारत को कतई स्वीकार नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर घटिया राजनीति करने का भी आरोप लगाया और कहा कि भारत की सेना ने जो विजय की पताका फहराई है उसका अभिनंदन करना चाहिए.

केशव मौर्य ने कहा कि कांग्रेस सेना का अभिनंदन करने की जगह आलोचना कर रही है. पीएम मोदी के निर्णायक नेतृत्व में सरकार ने सीज फायर का जो फैसला किया है. उसके तहत सेना को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरी छूट दी गई है. इसके तहत जगह और स्थान सेना तय करेगी लेकिन, हमें देश के दुश्मनों को सबक सिखाना है और उन्हें मिट्टी में मिलना है. देश के दुश्मनों को आतंकियों को जहन्नुम में पहुंचना है और पहुंचा दिया.

कांग्रेस सांसद को सुनाई खरी-खोटी

डिप्टी सीएम ने कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को नसीहत देते हुए कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति न करें क्योंकि यह राष्ट्र हित से जुड़ा मामला है. आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है. लेकिन, कांग्रेस इस मुद्दे पर तुच्छ राजनीति कर रही है. पाकिस्तान के परमाणु बम भारत की सेना के लिए पटाखे से ज्यादा कुछ नहीं है. पाकिस्तान के ठिकाने पर ब्रह्मोस मिसाइल पहुंच गई. इसके बाद उसने त्राहिमाम कर भारत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया.

पाकिस्तान दुनिया के सामने गिड़गिड़ाया कि हम युद्ध नहीं करना चाहते हैं. पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ से बात कर सीजफायर का प्रस्ताव रखा. केशव मौर्य ने कहा कि भारत कभी युद्ध नहीं चाहता है. भारत में सिर्फ पहलगाम में हुई आतंकी घटना का बदला लिया है. पाकिस्तान ने भारत के एयर स्ट्राइक के बाद उसे छेड़ा तो हमने उसे छोड़ना नहीं था.

इमरान मसूद ने कही थी ये बात

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के ऐलान के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जिक्र किया था. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर ज़ोरदार प्रहार किया लेकिन हम कश्मीर पर अमेरिका से बात करने को क्यों तैयार होंगे. ऐसे मौके पर बार-बार पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद आ रही है. डिप्टी सीएम ने कहा कि इंदिरा गांधी जी को सभी याद करते हैं हम भी याद कर रहे हैं.

Apple 2026 Products : Foldable iPhone से बजट MacBook तक: 2026 में Apple की बड़ी तैयारी, कई नए प्रोडक्ट्स की एंट्री तय
“तुम्हारा दिल जीत नहीं पाया…” वैलेंटाइन्स-डे पर पत्नी से हुई ऐसी लड़ाई, पति ने बनाया वीडियो, फिर कर लिया सुसाइड
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस नेता अनिल शास्त्री ने की पीएम मोदी की तारीफ, अपनी ही पार्टी पर क्यों भड़के?
Durg Jail Death Case: हत्या के मामले में सजा काट रहे कैदी की इलाज के दौरान मौत
सहेलियों संग बेटी ने की कांड, मजदूरी पर गए माता-पिता को लगा जोर का झटका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lawrence Bishnoi
Lawrence Bishnoi : कनाडा में बिश्नोई गैंग का कथित धमकी भरा पत्र, 5 हजार सदस्यों और पुलिस से ज्यादा हथियार का दावा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा एक कथित धमकी…

iPhone Evolution
Warren Buffett : वॉरेन बफे ने छोड़ा बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद, बेटे हॉवर्ड को मिली कमान

वॉरेन बफे ने 18 सितंबर 2026 को Berkshire…

iPhone Evolution
iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन

iPhone की शुरुआत आज के मुकाबले काफी साधारण…

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi : घर में गणपति विसर्जन करने जा रहे हैं? इन आसान तरीकों और सावधानियों का रखें ध्यान

गणेश उत्सव के दौरान कई लोग घर में…

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?