CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर दी बड़ी जिम्मेदारी, BSP का चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया, चुनाव कैंपेन को करेंगे लीड

मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को फिर दी बड़ी जिम्मेदारी, BSP का चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया, चुनाव कैंपेन को करेंगे लीड

By Newsdesk Admin
18/05/2025
Share

सीजी भास्कर 18 मई। बसपा प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद एक बार फिर मुख्य धारा की राजनीति में लौट आए हैं. रविवार को पार्टी की हाईलेवल मीटिंग में आकाश को लेकर फैसला लिया गया. अब आकाश को चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आकाश को तीन नेशनल कोऑर्डिनेटर रिपोर्ट करेंगे. आज की बैठक से पहले आकाश को मायावती के साथ साए की तरह देखा गया.

सूत्रों के मुताबिक, आगामी चुनाव में आकाश आनंद पार्टी के प्रचार की कमान भी संभालेंगे. बसपा में फिलहाल तीन नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाए गए हैं. इनके ऊपर चीफ नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद रहेंगे.

जिन्हें नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया है, उनमें राज्यसभा सांसद रामजी गौतम, रणधीर बेनीवाल और राजाराम का नाम शामिल है. रामजी गौतम संगठन में बिहार प्रदेश के प्रभारी भी हैं. आकाश आनंद की सियासी जिम्मेदारी बढ़ाने के फैसले से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार माना जा रहा है.

पार्टी को आगामी चुनाव में मिलेगी मजबूती

बसपा सूत्रों का कहना है कि आकाश आनंद की इस नई भूमिका से पार्टी को आगामी चुनावों में मजबूती मिलेगी. आकाश आनंद पार्टी के प्रमुख रणनीतिकार के तौर पर कार्य करेंगे और चुनावी रैलियों में बसपा की नीतियों का प्रचार-प्रसार करेंगे.

आकाश आनंद लंबे समय से पार्टी से जुड़े रहे हैं. उनकी छवि एक युवा और ऊर्जावान नेता की है. आकाश आनंद की इस नई भूमिका से न सिर्फ पार्टी को युवा नेतृत्व का संदेश मिलेगा, बल्कि मायावती के भरोसेमंद सहयोगी के रूप में उनकी भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है.

बसपा से निकाले गए थे आकाश

इससे पहले मायावती ने भतीजे आकाश आनंद और उनके ससुर अशोक सिद्धार्थ को कथित अनुशासनहीनता के कारण पार्टी से निष्कासित कर दिया था. हालांकि, महीनेभर बाद एक और नाटकीय मोड़ आया और बसपा प्रमुख ने आकाश को एक और मौका देने का फैसला किया और संगठन में उनकी वापसी की घोषणा की.

13 अप्रैल को आकाश ने पहले एक्स पर सार्वजनिक पोस्ट किया और माफी मांगी. गलतियों को स्वीकार किया और मायावती के नेतृत्व के साथ खुद को पूरी तरह से जोड़ने का संकल्प लिया. उन्होंने किसी भी रिश्तेदार या सलाहकार से राजनीतिक सलाह ना लेने की कसम खाई. आकाश ने कहा कि वो मायावती को अपना एकमात्र राजनीतिक गुरु और रोल मॉडल मानते हैं.

आकाश ने मायावती से अपील की थी कि वे उनकी सारी गलतियों को माफ कर दें और उन्हें फिर से बीएसपी में काम करने का मौका दें. उन्होंने वादा किया था कि भविष्य में ऐसी कोई गलती नहीं होगी.

मायावती ने दिया ‘एक और मौका’

उसके बाद मायावती ने एक्स पर पोस्ट किया और आकाश को एक और मौका देने का ऐलान किया. उन्होंने आकाश की सार्वजनिक माफी, वरिष्ठों को पूरा सम्मान देने के वादे, साथ ही अपने ससुर की बातों में ना आने और अपना जीवन बीएसपी और मूवमेंट के लिए समर्पित करने का हवाला दिया. हालांकि, उन्होंने दोहराया कि आगे किसी को अपना उत्तराधिकारी बनाने का सवाल ही नहीं उठता.

उत्तर प्रदेश में बसने जा रहा ये नया ‘शहर’, फैला होगा 6000 एकड़ में
Forest workers assaulted : चार आरोपी गिरफ्तार
रेल के केम्पेन कोच में लगी आग, दूर से ही यूं उठा धुएं का गुबार, दो गैस सिलेंडर से लगी आग, फायर ब्रिगेड मौके पर
दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी के पोते का वीडियो आया सामने, कहा- ‘जो आतंकवादी हैं, वो…’
Big Breaking News 🟠 “भारत देश में Pre-wedding शूट Bann…❗शादी से पहले फोटो-विडियो शूट नहीं होगा” 🟢 कई रिश्ते पहले ही टूट रहे, वैवाहिक संबंध में आ रही दरारें 🔵 हैदराबाद बैठक में इस समाज ने लिया ऐतिहासिक निर्णय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy
Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : ट्रंप ने किम जोंग को बताया दोस्त, ईरान और उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर अलग रुख की वजह समझाई

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : अमेरिका…

Asian Games 2026 Archery Gold
Asian Games 2026 Archery Gold : एशियन गेम्स में भारत का कमाल, तीरंदाजी में गोल्ड के साथ 2028 ओलंपिक का टिकट पक्का

Asian Games 2026 Archery Gold : भारतीय जोड़ी…

Teak Tree Cutting Case
Teak Tree Cutting Case : सरकारी प्लांटेशन में 25 सागौन के पेड़ों की कटाई, बल्लियां बनाकर छिपाई गई लकड़ी जब्त

Teak Tree Cutting Case : सूचना पर गौरेला…

Arabian Sea Drug Bust
Arabian Sea Drug Bust : अरब सागर में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 526 किलो नशीले पदार्थ के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में

Arabian Sea Drug Bust : संदिग्ध नाव की…

Professor WhatsApp Case
Professor WhatsApp Case : बेमेतरा कॉलेज में छात्राओं से कथित अश्लील मैसेज का मामला, प्रोफेसर ने दिया इस्तीफा

Professor WhatsApp Case :आरोपों की वास्तविक स्थिति जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?