CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Science City : दो साल से फाइलों में अटकी साइंस सिटी, सीएम साय ने दिए जल्द प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

Chhattisgarh Science City : दो साल से फाइलों में अटकी साइंस सिटी, सीएम साय ने दिए जल्द प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

By Newsdesk Admin
26/11/2026
Share
Chhattisgarh Science City : दो साल से फाइलों में अटकी साइंस सिटी, सीएम साय ने दिए जल्द प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश
Chhattisgarh Science City : दो साल से फाइलों में अटकी साइंस सिटी, सीएम साय ने दिए जल्द प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

सीजी भास्कर, रायपुर, 26 नवंबर 2026। नवा रायपुर में प्रस्तावित साइंस सिटी (Chhattisgarh Science City) का सपना दो साल बाद भी जमीन पर नहीं उतर पाया है। केंद्र सरकार की योजना में बदलाव और नई गाइडलाइन का इंतजार परियोजना की राह में अड़चन बना हुआ है। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक में साइंस सिटी की स्थापना से जुड़ी प्रक्रियाएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। प्रस्तावित केंद्र में 7-डी थिएटर, टाइम मशीन सिम्युलेटर, प्लेनेटेरियम, स्पेस गैलरी और रिन्युएबल एनर्जी पार्क जैसे आकर्षण विकसित किए जाने हैं।

Contents
  • केंद्र की योजना में पेंच
  • साइंस सिटी में खास आकर्षण
  • सरकारी कामों में तकनीक
  • पारस पोर्टल की समीक्षा

यह भी पढ़ें : Rajnandgaon Kotwali Police : थाने की सुरक्षा ध्वस्त! लूट के दो आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार, तीन आरक्षक निलंबित

 

केंद्र की योजना में पेंच

नवा रायपुर के सेक्टर-13 में करीब 30 एकड़ जमीन पर साइंस सिटी बनाने की घोषणा वर्ष 2024 में की गई थी। इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) केंद्र सरकार को भेजी जा चुकी है। यह परियोजना केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की स्पोक योजना के तहत प्रस्तावित है, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की आर्थिक भागीदारी होनी है।

हालांकि, जिस योजना के तहत साइंस सिटी बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था, उसमें फिलहाल बदलाव की प्रक्रिया चल रही है। केंद्र स्तर पर योजना की समीक्षा के साथ नई गाइडलाइन और नियम तैयार किए जा रहे हैं। नई व्यवस्था स्पष्ट होने के बाद ही परियोजना को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ होगा। ऐसे में अब निगाहें केंद्र की नई गाइडलाइन और छत्तीसगढ़ के प्रस्ताव को मिलने वाली मंजूरी पर टिकी हैं।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh CM Jandarshan : जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़, किसी ने मांगी सड़क तो किसी ने रोजगार और PM आवास

 

साइंस सिटी में खास आकर्षण

प्रस्तावित साइंस सिटी (Nava Raipur Science City Project) में बच्चों और युवाओं को विज्ञान और आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए कई सुविधाएं विकसित करने की योजना है। यहां 7-डी थिएटर, टाइम मशीन सिम्युलेटर, प्लेनेटेरियम, स्पेस गैलरी और रिन्युएबल एनर्जी पार्क बनाए जाने का प्रस्ताव है। इसके जरिए विद्यार्थियों को विज्ञान की जटिल अवधारणाओं को रोचक और व्यावहारिक तरीके से समझने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (सिकॉस्ट) की केंद्रीय प्रयोगशालाओं को प्रदेश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से जोड़ने के निर्देश भी दिए हैं। इससे विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को आधुनिक प्रयोगशालाओं में शोध का अवसर मिल सकेगा। विज्ञान केंद्र में एआई गैलरी तैयार की जा रही है। इसके अलावा सूरजपुर जिले के मायापुर में कर्क रेखा के आसपास एस्ट्रो साइंस पार्क विकसित करने पर भी चर्चा हुई।

 

यह भी पढ़ें : Takhatpur Arun Sao Birthday : डिप्टी CM के जन्मदिन पर खराब पूड़ी-सब्जी बांटने का आरोप, नाराज लोग नाश्ता फेंककर लौटे

 

सरकारी कामों में तकनीक

मुख्यमंत्री ने कहा कि विज्ञान और तकनीक का लाभ केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इसका इस्तेमाल बाढ़ और आपदा प्रबंधन, निर्माण कार्यों की निगरानी, जमीन के रिकॉर्ड और राजस्व निरीक्षण जैसे सरकारी कामों में भी किया जाना चाहिए। उन्होंने कृषि, पर्यावरण और ग्रामीण विकास विभाग की जरूरतों के मुताबिक तकनीकी परियोजनाएं तैयार करने पर जोर दिया।

बैठक में युवाओं और शोधकर्ताओं को पेटेंट तथा अन्य बौद्धिक संपदा अधिकार हासिल करने में मदद देने पर भी चर्चा हुई। समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकास शील, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुबोध कुमार सिंह और प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

 

यह भी पढ़ें : Pendrawan Reservoir Mining : 117 साल पुराने जलाशय के कैचमेंट में खनन पर विवाद, भूपेश बघेल ने NOC रद्द करने की उठाई मांग

 

पारस पोर्टल की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने बुधवार को पारस पोर्टल की तीसरी समीक्षा बैठक में सरकारी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को जिला कलेक्टरों की समय-सीमा (टीएल) बैठक में शामिल किया जाए। अब योजनाओं में कितना काम हुआ, कहां लक्ष्य पूरा नहीं हुआ और किन कामों की रफ्तार धीमी है, इसकी नियमित समीक्षा कलेक्टर करेंगे। मुख्यमंत्री ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी ली।

 

यह भी पढ़ें :  Raipur Mandi Gate Underbridge : 30 करोड़ का फंड, फिर भी निर्माण ठप! रेलवे की मंजूरी और जमीन के फेर में अटका अंडरब्रिज

 

धर्मांतरण विवाद: रायपुर में युवक की पिटाई, बिलासपुर में मकान सील; कांग्रेस बोली- ‘हर किसी को पूजा-प्रार्थना की आज़ादी’
IND vs SA Raipur ODI: रायपुर में निर्णायक जंग, टीम इंडिया 10 साल की बादशाहत बचाने उतरेगी
सड़क अधूरी छोड़ भागा ठेकेदार, नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ भरी सड़क पर की धान की रोपाई
Dimaagi Naxal Janata Party : नया सोशल मीडिया अकाउंट, 17 लोगों को कर रहा फॉलो
Cash Seizure :  दुर्ग में बोलेरो के सीक्रेट चेंबर से 4 करोड़ कैश जब्त, दो गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Science City : दो साल से फाइलों में अटकी साइंस सिटी, सीएम साय ने दिए जल्द प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश
Chhattisgarh Science City : दो साल से फाइलों में अटकी साइंस सिटी, सीएम साय ने दिए जल्द प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

 नवा रायपुर में प्रस्तावित साइंस सिटी (Chhattisgarh Science…

Rajnandgaon Kotwali Police : थाने की सुरक्षा ध्वस्त! लूट के दो आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार, तीन आरक्षक निलंबित
Rajnandgaon Kotwali Police : थाने की सुरक्षा ध्वस्त! लूट के दो आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार, तीन आरक्षक निलंबित

 राजनांदगांव के कोतवाली थाने (Rajnandgaon Kotwali Police)  से…

Chhattisgarh CM Jandarshan : जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़, किसी ने मांगी सड़क तो किसी ने रोजगार और PM आवास
Chhattisgarh CM Jandarshan : जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़, किसी ने मांगी सड़क तो किसी ने रोजगार और PM आवास

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास…

Takhatpur Arun Sao Birthday : डिप्टी CM के जन्मदिन पर खराब पूड़ी-सब्जी बांटने का आरोप, नाराज लोग नाश्ता फेंककर लौटे
Takhatpur Arun Sao Birthday : डिप्टी CM के जन्मदिन पर खराब पूड़ी-सब्जी बांटने का आरोप, नाराज लोग नाश्ता फेंककर लौटे

डिप्टी सीएम अरुण साव के जन्मदिन पर तखतपुर…

Pendrawan Reservoir Mining : 117 साल पुराने जलाशय के कैचमेंट में खनन पर विवाद, भूपेश बघेल ने NOC रद्द करने की उठाई मांग
Pendrawan Reservoir Mining : 117 साल पुराने जलाशय के कैचमेंट में खनन पर विवाद, भूपेश बघेल ने NOC रद्द करने की उठाई मांग

रायपुर जिले के तिल्दा क्षेत्र स्थित 117 साल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?